Site icon YASHBHARAT.COM

सुरक्षित सफर की दिशा में नगर निगम की पहल, शहर की सड़कों पर थमेगी वाहनों की बेलगाम रफ्तार,स्कूलों, चौराहों, आवासीय बस्तियों और दुर्घटना संभावित मार्गों को प्राथमिकता,नागरिकों की सुरक्षा के लिए विभिन्न स्थानों पर लगाए गए स्पीड ब्रेकर

Picsart 26 11 27 16 10 48 004

{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false,"is_sticker":false}

सुरक्षित सफर की दिशा में नगर निगम की पहल, शहर की सड़कों पर थमेगी वाहनों की बेलगाम रफ्तार,स्कूलों, चौराहों, आवासीय बस्तियों और दुर्घटना संभावित मार्गों को प्राथमिकता,नागरिकों की सुरक्षा के लिए विभिन्न स्थानों पर लगाए गए स्पीड ब्रेक

कटनी। शहर की सड़कों पर हर सफर सुरक्षित हो और तेज रफ्तार किसी के लिए खतरे का कारण न बने, इसी उद्देश्य के साथ नगर पालिक निगम प्रशासन द्वारा सड़क सुरक्षा की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। नागरिकों की जान-माल की सुरक्षा और सुगम आवागमन को प्राथमिकता देते हुए शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों, व्यस्त चौराहों, विद्यालयों एवं रहवासी क्षेत्रों में वाहनों की गति नियंत्रित करने के लिए स्पीड ब्रेकर लगवाने का कार्य अनवरत जारी हैं।

इस पहल के तहत मिशन चौक मस्जिद, केसीएस स्कूल, ब्राइट फ्यूचर स्कूल घंटाघर रोड, द्वारका सिटी मोड़, आजाद चौक, घटाराघाट रोड, डायमंड स्कूल, शासकीय स्कूल माधवनगर, एसीसी कॉलोनी, गायत्री नगर मोड़, मित्तल ऑफिस हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, बरही रोड, रबर फैक्ट्री मोड़, सत्यनारायण मंदिर के समीप, हनुमान मंदिर झिंझरी रोड, माधवनगर उप कार्यालय, बंगला लाइन, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, शांति नगर, न्यू बस्ती शंभू टॉकीज, गांधी गंज पुरानी बस्ती एवं नगर निगम कार्यालय सहित शहर के विभिन्न स्थानों पर स्पीड ब्रेकर बनाए गए हैं।

इस व्यवस्था का उद्देश्य केवल वाहनों की रफ्तार कम करना नहीं, बल्कि सड़क पर चलने वाले प्रत्येक व्यक्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। विशेषकर विद्यालयों के आसपास विद्यार्थियों की आवाजाही, घनी आबादी वाले क्षेत्रों में पैदल राहगीरों की सुविधा और प्रमुख मार्गों पर दुर्घटनाओं की आशंका को कम करने की दिशा में यह पहल महत्वपूर्ण है।

नगर निगम प्रशासन द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं और स्पीड ब्रेकर के समीप विशेष सावधानी बरतें। क्योंकि सड़क पर कुछ सेकंड की सावधानी किसी की पूरी जिंदगी सुरक्षित रख सकती है।

Exit mobile version