Site icon Yashbharat.com

अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्यवाही बुलडोजर से ढहाया निर्माण, आवागमन में होगी सुविधा

IMG 20240227 WA0011

कटनी।  27 फरवरी को बाबा नारायण शाह वार्ड में रोड पर वर्षों से चल रहे अवैध निर्माण पर महापौर प्रीति संजीव सूरी स्थानीय पार्षद की निगरानी मे नगर निगम के द्वारा कार्यवाही की गई।

वार्ड वासियों ने जताया महापौर प्रीति संजीव सूरी एवं स्थानीय पार्षद श्याम पंजवानी का आभार

इसी बीच महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी और स्थानीय ऊर्जावान पार्षद द्वारा मौके में पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया गया।अवैध निर्माण कर्ताओं द्वारा लंबे समय से रोड पर कब्जा कर रोड को पूरी तरह बंद कर दिया गया था जिस पर नगर निगम के द्वारा अतिक्रमण पर कार्यवाही कर पुनः रोड को आवागमन हेतु बनाया गया।

इस दौरान वार्ड वासियों ने महापौर और पार्षद का आभार जताया, मौके पर प्रभारी कार्यपालन यंत्री राहुल जाखड़,अतिक्रमण प्रभारी शैलेंद्र प्यासी ,पुलिस दल अतिक्रमण दल एवं भारी संख्या में वार्ड वासियों की मौके पर मौजदूगी रही।

Exit mobile version