मुख्य सड़कों से आवारा गोवंश को हटाने नगर निगम ने चलाया अभियान,15 आवारा गोवंश कांजी हाउस एवं 7 श्वान एबीसी सेंटर भेजे गए,दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए कार्रवाई निरंतर जारी

मुख्य सड़कों से आवारा गोवंश को हटाने नगर निगम ने चलाया अभियान,15 आवारा गोवंश कांजी हाउस एवं 7 श्वान एबीसी सेंटर भेजे गए,दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए कार्रवाई निरंतर जार
कटनी -नागरिकों को सुगम एवं सुरक्षित आवागमन मुहैया कराने हेतु निगम प्रशासन के निर्देश पर स्वास्थ्य शाखा द्वारा नगर में चलाए जा रहे हांका अभियान के तहत 18 अगस्त को शहर की मुख्य सड़कों पर विचरण करने वाले 15 आवारा गोवंश एवं 7 श्वानों को पकड़कर सुरक्षित स्थल कांजी हाउस एवं एबीसी सेंटर भेजने की कार्यवाही की गई।
स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि बारिश के मौसम में गोवंश के सड़कों पर बैठने से यातायात प्रभावित होने के साथ दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है।आम नागरिकों को सड़क दुर्घटनाओं से बचाने एवं यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से नगर पालिका द्वारा यह अभियान चलाया जा रहा है।
नगर पालिका की हांका टीम ने बरगवां ओवर ब्रिज के नीचे, कमानिया गेट पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास, मुख्य स्टेशन, गणेश चौक, व्ही आई पी रोड, तथा थाना कोतवाली के सामने सहित विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई करते हुए 15 आवारा गोवंश को पकड़ा। पकड़े गए गोवंश को अमीरगंज स्थित गौशाला में भेजकर सुरक्षित रूप से छोड़ा गया। वही अभियान के दौरान जागृति पार्क एवं वंशस्वरूप वार्ड दुर्गा मंदिर के पास से 7 आवारा श्वानों को पकड़ने की कार्यवाही की जाकर एबीसी सेंटर भेजा गया।








