Site icon Yashbharat.com

‘मम्मी रुक जाओ…’ बिलखते रहे बच्चे, महिला ने चौथी मंजिल से लगाई छलांग; हालत गंभीर

23 08 2020 coronavirus positive patient tries to jump

‘मम्मी रुक जाओ…’ बिलखते रहे बच्चे, महिला ने चौथी मंजिल से लगाई छलांग; हालत गंभीर

मुरैना: मध्य प्रदेश के मुरैना शहर स्थित नैनागढ़ रोड से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। सोमवार सुबह तड़के करीब 4 बजे एक महिला ने अपने ही मकान की चौथी मंजिल के छज्जे से छलांग लगा दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

नीचे से पति और ऊपर से बच्चे लगाते रहे गुहार

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला चौथी मंजिल के छज्जे की रेलिंग पकड़कर खड़ी थी। दूसरी और तीसरी मंजिल पर खड़े उसके मासूम बच्चे लगातार “मम्मी… मम्मी…” कहकर उसे रोकने की मिन्नतें करते रहे। वहीं, नीचे सड़क पर खड़ा पति, बुजुर्ग और अन्य लोग भी उसे कूदने से मना करते रहे और लगातार गुहार लगाते रहे। लेकिन परिजनों की तमाम कोशिशों के बावजूद महिला ने किसी की न सुनी और चौथी मंजिल से नीचे छलांग लगा दी।

हालत गंभीर, दिल्ली रेफर

चौथी मंजिल से नीचे गिरने के कारण महिला को गंभीर चोटें आई हैं। परिजनों द्वारा उसे तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे इलाज के लिए दिल्ली रेफर कर दिया है। पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लगी है कि महिला ने यह आत्मघाती कदम किस वजह से उ

Exit mobile version