Site icon Yashbharat.com

MUMBAI POLICE NEWS : मुम्बई पुलिस को पहुंचा धमकी भरा ईमेल, नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर हमले की दे चेतावनी

Safeimagekit resized img.jpg

 

MUMBAI POLICE NEWS

मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की पुलिस गुरुवार को एक अज्ञात ईमेल के जरिए धमकी मिली। गुरुवार सुबह 10 बजे के क़रीब, पुलिस कंट्रोल रूम को एक ईमेल प्राप्त हुआ जिसमें 500 करोड़ रुपए और गैंगस्टर लॉरेन्स बिश्नोई की छोड़ने की मांग की गई। इस धमकी में यह भी कहा गया कि यदि इन मांगों को  नहीं माना जाता है, तो गुजरात के अहमदाबाद में स्थित नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम पर हमला हो सकता है।

MUMBAI POLICE NEWS

इसके साथ ही इस ईमेल में लिखा था कि भारत में सब चीज बिकती हैं और हमने कई चीजें खरीदी भी हैं। मेल में लिखा है कि कितनी भू सुरक्षा बढ़ा लेना लेकिन हमसे नहीं बचा जा सकेगा।

इसके साथ ही ईमेल करने वाले ने इस चर्चा को आगे बढ़ाने के लिए पुलिस से मेल का रिप्लाई भी करने को कहा है।

धमकी भरे इस ईमेल के आने के बाद पुलिस सतर्क हो गई है और साइबर पुलिस के साथ मिलकर आगे की जांच कर रही है।

 

 

Exit mobile version