Site icon Yashbharat.com

Mulayam Singh Yadav Coronavirus Positive: यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव कोरोना पॉजिटिव, मेदांता अस्पताल में भर्ती

14 10 2020 mulayam singh yadav

Mulayam Singh Yadav Coronavirus Positive यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की कोरोना र‍िपोर्ट पॉजिटिव आई है। आज दोपहर उनके बेटे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव akhilesh yadav उनको लेकर गुड़गांव के मेदांता  अस्पताल गए थे, जहां जांच में वह कोरोना पॉजिटिव मिले।

अखिलेश यादव उपचुनाव को लेकर प्रदेश कार्यालय में चल रही मीटिंग को छोड़ अचानक मुलायम सिंह यादव से मिलने पहुंचे थे। मेदांंता अस्‍पताल के डॉक्‍टरों ने बताया क‍ि उन्‍हें सांस लेने में द‍िक्‍कत हो रही थी, ज‍िसके बाद उन्‍हें यहां लाया गया था। मुलायम स‍िंंह यादव की कोरोना जांच कराई गई, ज‍िसमें उनकी र‍िपोर्ट पॉज‍िट‍िव आई है।समाजवादी पार्टी के संरक्षक व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव प‍िछले काफी समय से बीमार चल रहे हैं। इस कारण उन्‍हें कई बार अस्‍पातल में भी भर्ती करवाया जा चुका है।

बता दें क‍ि यूपी में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के स्वस्थ होने की रफ्तार और तेज हो गई है। बुधवार को प्रदेश का रिकवरी रेट 90.24 फीसद पहुंच गया। अब तक मिले कुल 4.45 लाख रोगियों में से चार लाख से अधिक मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। बीते 24 घंटे में कोरोना से संक्रमित 2,778 नए रोगी मिले और इससे ज्यादा 3,736 मरीज स्वस्थ हुए। वहीं 41 और लोगों की मौत के साथ अब तक कुल 6,507 लोगों की जान यह खतरनाक वायरस ले चुका है। अब एक्टिव केस घटकर 36,898 रह गए हैं। अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि बीते 26 दिनों में 31,337 एक्टिव केस घटे हैं। 17 सितंबर को एक्टिव केस पीक पर थे और इनकी संख्या 68,235 पहुंच गई थी, मगर इसके बाद से लगातार इसमें कमी आ रही है। प्रदेश में अब तक 13.33 करोड़ लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है।

Exit mobile version