Thursday, May 28, 2026
Latest:
FEATUREDLatest

Mukesh Ambani के घर आया नन्हा मेहमान, बहु श्लोका ने दिया पुत्र को जन्म

Mukesh Ambani देश के टॉप बिजनेसमैन मुकेश अंबानी दादा बन गए हैं। उनके बड़े बेटे आकाश की पत्‍नी श्‍लोका ने वीरवार सुबह 11:00 बजे पुत्र का जन्‍म दिया है। आकाश और श्‍लोका का विवाह 9 मार्च 2019 को हुआ था। उनके विवाह पर हुए जश्‍न की देश और विदेश हर जगह खूब चर्चा हुई थी। नीता और मुकेश अंबानी पहली बार दादा-दादी बनकर बेहद खुश हैं। नीता और मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी और पत्नी श्लोका अंबानी ने एक बच्चे के जन्म की घोषणा की है।

गुरुवार को मुंबई के रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में बच्चे का जन्म हुआ। “नीता और मुकेश अंबानी को पहली बार दादा-दादी बनने की खुशी है। उन्होंने धीरूभाई और कोकिलाबेन अंबानी के पोते का स्वागत किया। श्लोका और आकाश अंबानी आज मुंबई में एक बच्चे के पेरेंट्स बन गए हैं। इस नए सदस्‍य के आगमन ने मेहता और अंबानी परिवारों को बहुत खुशी दी है।

आकाश की पत्‍नी श्लोका मेहता देश के दिग्गज हीरा कारोबारी रशेल मेहता की पुत्री हैं। एक बिजनेस वूमेन होने के साथ ही आकाश की पत्‍नी श्‍लोका सोशल वर्कर भी है। श्‍लोका कनेक्‍ट फॉर नाम से एक एनजीओ का संचालन भी करती है इसे उन्‍होंने 2015 में शुरु किया था।

इस एनजीओ में जरूरतमंद लोगों को भोजन, शिक्षा और रहने के लिए जगह दी जाती है। आकाश अंबानी के साथ अचानक सगाई की खबर के बाद श्लोका ने सुर्खियां बटोरीं। उनकी सगाई से लेकर 2019 में उनकी शादी तक, श्लोका एक घरेलू नाम बन गई। उनकी शादी में हाई प्रोफ़ाइल परफार्मेंस और मेहमानों की एक लंबी सूची देखी गई।

श्‍लोका एक व्यवसायी परिवार में जन्मीं और पली-बढ़ीं। वह प्रिंसटन यूनिवर्सिटी में एंथ्रोपोलॉजी की छात्रा थीं और लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से अपनी मास्टर डिग्री हासिल की जिसके बाद वह 2014 में भारत लौटीं।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम