Site icon Yashbharat.com

मिस्टर फैजू ने सऊदी अरब में किया निकाह, राखी सावंत ने जन्नत जुबैर को लेकर कसा मजेदार तंज

मिस्टर फैजू ने सऊदी अरब में किया निकाह, राखी सावंत ने जन्नत जुबैर को लेकर कसा मजेदार तंज

मिस्टर फैजू ने सऊदी अरब में किया निकाह, राखी सावंत ने जन्नत जुबैर को लेकर कसा मजेदार तंज

मिस्टर फैजू ने सऊदी अरब में किया निकाह, राखी सावंत ने जन्नत जुबैर को लेकर कसा मजेदार तंज

मुंबई: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और लोकप्रिय टीवी पर्सनैलिटी मिस्टर फैजू यानी फैसल शेख अपनी नई जिंदगी की शुरुआत कर चुके हैं। फैजू ने सऊदी अरब के पवित्र शहर मदीना में बेहद सादगी और परिवार की मौजूदगी में निकाह किया है। 10 अक्टूबर को उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने निकाह की तस्वीरें साझा कर फैंस को यह खुशखबरी दी।

रिपोर्ट्स के अनुसार, फैसू की पत्नी का नाम तान्या बताया जा रहा है, जिन्हें निकाहनामे में निखत फातिमा के नाम से भी दर्ज किया गया है। शादी की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया, लेकिन इस बीच ड्रामा क्वीन राखी सावंत की प्रतिक्रिया ने हर किसी का ध्यान खींच लिया। 

फैजू की शादी पर क्या बोलीं राखी सावंत?

पैपराजी से बातचीत के दौरान जब राखी सावंत को फैजू के मदीना में निकाह करने की खबर मिली, तो वह पहले हैरान रह गईं। उन्होंने अपनी चिर-परिचित प्रतिक्रिया देते हुए पूछा, “फैसू की शादी हो गई? उसकी शादी तो जन्नत के साथ होने वाली थी”

जब पैपराजी ने उन्हें बताया कि फैसू ने तान्या से निकाह किया है, तो राखी ने अपने मजाकिया अंदाज में कहा, “चलो जन्नत तो जन्नत में जाएगी।” इसके बाद चुटकी लेते हुए उन्होंने आगे कहा, “जन्नत को और फैसू मिल जाएगा दूसरा।” राखी का यह बयान इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है।मिस्टर फैजू ने सऊदी अरब में किया निकाह, राखी सावंत ने जन्नत जुबैर को लेकर कसा मजेदार तंज

क्या जन्नत जुबैर और फैजू के बीच था कोई रिश्ता?

लंबे समय से मिस्टर फैजू और मशहूर एक्ट्रेस जन्नत जुबैर का नाम एक-दूसरे के साथ जोड़ा जाता रहा है। दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री और गहरी दोस्ती को देखकर फैंस अक्सर कयास लगाते थे कि वे डेट कर रहे हैं। हालांकि, दोनों ने ही हमेशा इन अफवाहों का खंडन किया है। फैजू ने एक पुराने इंटरव्यू में साफ किया था कि वे दोनों सिर्फ बहुत अच्छे दोस्त हैं और उनके बीच कोई रोमांटिक रिश्ता नहीं है।

मदीना में शादी, मुंबई में हो सकता है ग्रैंड रिसेप्शन

निकाह की तस्वीरें शेयर करते हुए फैसल ने लिखा कि मदीना में अपने परिवार के साथ शादी करना उनके लिए एक सपना सच होने जैसा है। रिपोर्ट्स की मानें तो मदीना में एक निजी समारोह में शादी के बंधन में बंधने के बाद अब यह जोड़ा मुंबई में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के दोस्तों और करीबियों के लिए एक ग्रैंड रिसेप्शन आयोजित कर सकता है

Exit mobile version