MPPSC EXAM एमपी पीएससी ने आगामी परीक्षाओं को लेकर शेड्यूल जारी किया, जानिए यहां डेटशीट

MPPSC EXAM एमपी पीएससी  ने आगामी परीक्षाओं को लेकर शुक्रवार को शेड्यूल जारी कर दिया है। 8 अक्टूबर 2023 से लेकर 17 नवंबर 2024 के बीच ये सारी परीक्षा रखी गई हैं। खास बात यह है कि कई परीक्षाएं समय से एक से डेढ़ साल पीछे चल रही हैं। अधिकारियों के मुताबिक जल्द ही इन परीक्षाओं को लेकर अधिसूचना निकालेंगे। उसके आधार पर अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे जाएंगे।

परीक्षा शेड्यूल

एक दर्जन प्रारंभिक व मुख्य सहित वन सेवा, सहायक प्राध्यापक, सहायक संचालक ग्रामोद्योग परीक्षाएं सालभर के भीतर करवाई जाएंगी। परीक्षाएं आठ अक्टूबर से शुरू होंगी। प्रत्येक जिले में परीक्षा से जुड़ी तैयारी चल रही है। सरकारी और निजी कालेजों को केंद्र बनाया जाएगा।

Exit mobile version