Site icon Yashbharat.com

MPBSE Helpline : छात्र फोन कर पूछ रहे, कब खुलेंगे स्कूल, घर में नहीं हो रही पढ़ाई

yashbharatnews

MPBSE Helpline : भोपाल। मैडम! 10वीं का रिजल्ट आ गया और एडमिशन भी करा लिया है, अब स्कूल खुलने का इंतजार है, ताकि नई कक्षा में जाने का मौका मिले। स्कूल नहीं जाने से घर में पढ़ाई नहीं हो पा रही है, कब स्कूल खुलेंगे। मेरा एक विषय में उम्मीद के मुताबिक अंक कम मिले हैं तो पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन किया है। इसका रिजल्ट कब आएगा।

कुछ इस तरह के प्रश्न माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) की हेल्पलाइन में विद्यार्थियों द्वारा पूछे जा रहे हैं। विद्यार्थियों की सबसे ज्यादा चिंता स्कूल खुलने की और उनके पास मोबाइल न होने से ऑनलाइन कक्षा में पढ़ाई न होने से कोर्स पिछड़ने की चिंता सता रही है। मंडल की हेल्पलाइन में जनवरी से अब तक करीब 1 लाख 55 हजार कॉल आए हैं। वहीं लॉकडाउन से लेकर अब तक सबसे ज्यादा 1 लाख 20 हजार विद्यार्थियों ने कॉल किया है।

हर साल की अपेक्षा छह माह में दोगुना कॉल आए

मंडल की हेल्पलाइन 2018 से सालभर संचालित की जाती है। जितने कॉल सालभर में आए हैं, उतने इस बार 6 माह में आए हैं। मंडल में हर दिन 700 से 800 कॉल आ रहे हैं।

काउंसलर्स की सलाह

10वीं व 12वीं के विद्यार्थियों की संख्या-20 लाख

हेल्पलाइन नंबर-18002330175

समय-सुबह 8 से रात 8 बजे तक

तीन शिफ्ट- 18 काउंसलर्स

1 जनवरी 2020 से 24 अगस्त आई काल- 1, 54,500

2019 में कॉल की संख्या-1,23,459

2018 में कॉल की संख्या-1,00,611

लॉकडाउन से अब तक कॉल- 1, 20,000

परीक्षा संबंधी-75 फीसद

करियर संबंधी-20 फीसद

तनाव संबंधी-5 फीसद

एक दिन में कॉल की संख्या- 740

सुबह की शिफ्ट-210

दोपहर की शिफ्ट-272

शाम की शिफ्ट – 258

पूर्व में साल भर में हेल्पलाइन में कॉल आते थे। उतने छह माह में करीब डेढ; लाख कॉल आए हैं। लॉकडाउन के दौरान करीब सवा लाख कॉल आए हैं। – डॉ. हेमंत शर्मा, संचालक, माशिमं

Exit mobile version