MP Weather Update: बंगाल की खाड़ी उठ रहा तूफान, तैयार रहें मध्य देश के पूर्वी इलाकों में बारिश के लिये

MP Weather Update। अरब सागर में वर्तमान में एक चक्रवाती तूफान बना हुआ है। हालांकि यह तूफान केरल, कर्नाटक के समानांतर आगे सोमालिया की तरफ बढ़ रहा है। इस तूफान से मध्‍य प्रदेश में मौसम के मिजाज में कोई विशेष फर्क पड़ने की संभावना कम ही है, लेकिन बंगाल की खाड़ी से 25 नवंबर को एक चक्रवाती तूफान आगे बढ़कर तमिलनाडु के तट से टकराएगा।

इसके प्रभाव से प्रदेश में कई स्थानों पर बादल छाएंगे और पूर्वी मप्र में कई स्थानों पर विशेषकर जबलपुर संभाग में 25-26 नवंबर को बारिश हो सकती है। उधर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हवाओं का रुख फिर बदलने लगा है। इस वजह से अब रात के तापमान में भी इजाफा होने लगा है। इससे फिलहाल ठंड से कुछ राहत मिलने की संभावना है।

वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि अरब सागर में उठा तूफान सोमालिया कोस्ट की तरफ बढ़ गया है। इससे मप्र के मौसम में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। उधर वर्तमान में बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके 25 नवंबर को चक्रवाती तूफान में परिवर्तित होकर तमिलनाडु के तट पर टकराने की संभावना है। इसका असर मप्र पर पड़ेगा। बड़े पैमाने पर नमी आने के कारण बादल छाने लगेंगे। साथ ही पूर्वी मप्र में विशेषकर जबलपुर संभाग में 25-26 नवंबर को बरसात भी हो सकती है।

Exit mobile version