Site icon Yashbharat.com

MP Weather नर्मदापुरम, जबलपुर संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ वर्षा का सिलसिला भी शुरू

MP Weather %E0%A4%85%E0%A4%AA%E0%A4%A1%E0%A5%87%E0%A4%9F %E0%A4%AE%E0%A5%8C%E0%A4%B8%E0%A4%AE %E0%A4%95%E0%A4%BE %E0%A4%AC%E0%A4%BF%E0%A4%97%E0%A4%A1%E0%A4%BC%E0%A4%BE %E0%A4%AE%E0%A4%BF%E0%A4%9C%E0%A4%BC%E0%A4%BE%E0%A4%9C %E0%A4%95%E0%A4%88 %E0%A4%87%E0%A4%B2%E0%A4%BE%E0%A4%95%E0%A5%8B %E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%82 %E0%A4%9B%E0%A4%BE%E0%A4%AF%E0%A5%87 %E0%A4%98%E0%A4%A8%E0%A5%87 %E0%A4%AC%E0%A4%BE%E0%A4%A6%E0%A4%B2 %E0%A4%AE%E0%A5%8C%E0%A4%B8%E0%A4%AE %E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%AD%E0%A4%BE%E0%A4%97 %E0%A4%A8%E0%A5%87 %E0%A4%A6%E0%A5%80 %E0%A4%9C%E0%A4%BE%E0%A4%A8%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A5%80 %E0%A4%9C%E0%A4%BE%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%8F

MP Weather सोमवार से मध्य प्रदेश के कई शहरों में बादल छा सकते हैं। नर्मदापुरम, जबलपुर संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ वर्षा का सिलसिला भी शुरू होने के आसार हैं। इस दौरान ओले गिरने भी आशंका बनी हुई है।

मंगलवार से नर्मदापुरम, जबलपुर, भोपाल, सागर, रीवा, शहडोल, ग्वालियर और चंबल संभाग के जिलों में भी बौछारें पड़ने लगेंगी। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, वर्षा का सिलसिला रुक-रुककर तीन दिन तक चल सकता है। बादल बने रहने के कारण रात के तापमान में कुछ बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन दिन के तापमान में कुछ कमी आएगी।

उधर, ऊपर के स्तर पर हवाओं का रुख उत्तरी रहने के कारण रविवार को राजधानी सहित प्रदेश के कई जिलों में रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। प्रदेश में सबसे कम 10.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दतिया एवं धार में दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक, हिमालय के पास बना पश्चिमी विक्षोभ अब उत्तर प्रदेश पर पहुंच गया है। इसके अतिरिक्त बंगाल की खाड़ी में एक प्रति चक्रवात बना है। एक नया पश्चिमी विक्षोभ ईरान के आसपास मौजूद है। सोमवार से उत्तर भारत में इसका भी असर दिखने लगेगा।

Exit mobile version