Site icon Yashbharat.com

MP Weather मध्य प्रदेश के उत्तरी हिस्से में बूंदाबांदी के आसार

barish Pani

barish Pani

MP Weather मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अगले कुछ दिन मध्य प्रदेश के उत्तरी भाग में कोहरा बना रहेगा। बुधवार-गुरुवार को ग्वालियर-चंबल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बूंदाबांदी होने की संभावना है।

मंगलवार को प्रदेश के सिर्फ चार शहरों खजुराहो में 8.8, नौगांव में 9.5, दतिया में 9.2 एवं राजगढ़ में न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हिल स्टेशन पचमढ़ी में रात का पारा 7.8 डिग्री सेल्सियस पर रहा। राजधानी भोपाल में लगातार दूसरे दिन मंगलवार को न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस पर बना रहा। ग्वालियर, चंबल एवं सागर संभाग के जिलों में सुबह के समय कोहरा रहा। पाकिस्तान के पास बने पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी होने लगी है। वहां के मैदानी क्षेत्रों में वर्षा होने के भी आसार हैं। इस वजह से उत्तर भारत से लगे ग्वालियर-चंबल संभाग के जिलों में कोहरा बने रहने के साथ ही बुधवार-गुरुवार को बूंदाबांदी होने की बात कही जा रही है। उधर, तीन फरवरी को एक नए पश्चिमी विक्षोभ के भी उत्तर भारत में पहुंचने की संभावना है। इस वजह से उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी का सिलसिला अभी बना रह सकता है।

कहीं-कहीं बूंदाबांदी होने की संभावना

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक प्रदेश के उत्तरी भाग में कोहरा बना रहेगा। बुधवार-गुरुवार को ग्वालियर-चंबल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बूंदाबांदी होने की संभावना है। इस दौरान तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव हो सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने के बाद हवाओं का रुख उत्तरी होने से चार-पांच फरवरी से रात के तापमान में फिर से कुछ कमी आने के आसार हैं।

हवा का रुख उत्तरी होने पर फिर बढ़ेगी सर्दी

मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि अलग-अलग स्थानों पर सक्रिय मौसम प्रणालियाों के असर से ही हवाओं का रुख बार-बार बदल रहा है। ऊपरी स्तर पर पश्चिमी एवं निचले स्तर पर पूर्वी हवा चल रही है। जेट स्ट्रीम के प्रभाव से ऊंचाई एवं मध्यम स्तर पर बादल छा रहे हैं।

Exit mobile version