MP Weather Alert- 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, प्रदेश में सीजन की 72% ज्यादा बारिश

mp weather

MP Weather Alert :- मानसून ट्रफ की एक्टिविटी से एक बार फिर मध्यप्रदेश में तेज बारिश शुरू हो गई है। यह ट्रफ ग्वालियर और सीधी से गुजर रही है। इसका असर सोमवार को प्रदेश के उत्तर और पूर्वी हिस्से में देखने को मिला। मंगलवार को भी ग्वालियर, चंबल और जबलपुर संभाग में असर दिखेगा।

आईएमडी, भोपाल ने जबलपुर समेत 8 जिलों में तेज बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन समेत प्रदेश के दूसरे जिलों में गरज-चमक और हल्की बारिश हो सकती है। मौसम वैज्ञानिक वीएस यादव ने बताया, ‘अगले 24 घंटे के दौरान श्योपुर, मुरैना, गुना, अशोकनगर, कटनी, उमरिया, जबलपुर, डिंडौरी में तेज बारिश हो सकती है।’

प्रदेश में सीजन की 72% बारिश ज्यादा हो गई है। अब तक 23.1 इंच बारिश होनी चाहिए, लेकिन 27 इंच पानी गिर चुका है।

भोपाल समेत 20 जिलों में हुई बारिश
मानसून ट्रफ और साइक्लोनिक सकुर्लेशन की वजह से सोमवार को प्रदेश में बारिश का दौर बना रहा। भोपाल में पूरे दिन हल्की बारिश हुई। इंदौर, उज्जैन समेत 20 जिलों में भी पानी गिरा।

READ MORE : https://तीन दिन में 70 फीसदी तक उछाल मारने के बाद गिरे Ola Electric के शेयर, अब इन दो तारीखों पर रहेगी निवेशकों की नजर yashbharat yashbharat4 mins ago

प्रदेश के सभी डैम छलके
अच्छी बारिश की वजह से प्रदेश के सभी डैम छलक उठे हैं। अधिकांश डैम में 80 प्रतिशत से अधिक पानी आ चुका है। इस वजह से गेट भी खोलने पड़े। कोलार, बाणसागर, कुंडालिया, बरगी, इंदिरा सागर, ओंकारेश्वर, कलियासोत, भदभदा, केरवा डैम के गेट अगस्त में कई बार खोलने पड़े। मंगलवार को भी इन डैम में पानी की आवक हुई।

इसे भी पढ़ें-  MP हाई कोर्ट के सामने अहम सवाल: जनप्रतिनिधि पर दर्ज मुकदमा वापस लेने पर क्या सह-आरोपियों को भी मिलेगा लाभ?

जबलपुर, भोपाल-नर्मदापुरम संभाग सबसे आगे
अब तक हुई बारिश में जबलपुर, भोपाल और नर्मदापुरम संभाग सबसे आगे हैं। जबलपुर संभाग के मंडला में बारिश का आंकड़ा 40 इंच से अधिक है। सबसे ज्यादा बारिश वाले टॉप-10 जिलों में सिवनी, नर्मदापुरम, रायसेन, श्योपुर, छिंदवाड़ा, डिंडौरी, सागर, राजगढ़ और बालाघाट भी शामिल हैं। भोपाल में 32 इंच से अधिक पानी गिर चुका है, जो सामान्य बारिश का करीब 88% है।