MP Vijaypur By Election Result: विजयपुर उपचुनाव मतगणना में बड़ा उलटफेर, भाजपा उम्मीदवार रामनिवास रावत फिर हो गए पीछे

vijaypur

MP Vijaypur By Election Result: विजयपुर उपचुनाव मतगणना में बड़ा उलटफेर, भाजपा उम्मीदवार रामनिवास रावत फिर हो गए पीछे।  विजयपुर उपचुनाव मतगणना में बड़ा उलटफेर, भाजपा उम्मीदवार रामनिवास रावत फिर हो गए पीछे
विजयपुर विधानसभा में हुए चुनाव की आज पॉलिटेक्निक कॉलेज में मतगणना हो रही है। मतगणना के 16वें राउंड तक कुल मतों में भाजपा प्रत्याशी रामनिवास रावत कांग्रेस के मुकेश मल्होत्रा से पीछे हो गए हैं।

श्योपुर जिले की विजयपुर विधानसभा सीट को लेकर सुबह आठ बजे से पॉलिटेक्निक कॉलेज में मतगणना जारी है। मतगणना के 17वें राउंड तक कुल मतों में भाजपा प्रत्याशी रामनिवास रावत कांग्रेस के मुकेश मल्होत्रा से पीछे हो गए हैं। 13 नवंबर को विजयपुर विधानसभा सीट पर 19871 मतदाताओं ने मतदान किया था।

327 मतदान केंद्रों में से 176 मतदान केंद्र की गिनती हुई। जिन केंद्रों की गिनती हुई है, रामनिवास रावत के क्षेत्र के केंद्र हैं। 224 केंद्र से मुकेश मल्होत्रा का क्षेत्र चालू हो गया है, जो आदिवासी बेल्ट है।

पहला राउंड

 

मुकेश मल्होत्रा (कांग्रेस) : 4049

रामनिवास रावत (भाजपा) : 3871

पहले राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश मल्होत्रा 178 वोटों से आगे हैं।

दूसरा राउंड

मुकेश मल्होत्रा (कांग्रेस) : 3977

रामनिवास रावत (भाजपा) : 6630

दूसरे राउंड में भाजपा प्रत्याशी रामनिवास रावत 2653 वोटों से आगे हैं।

तीसरा राउंड

मुकेश मल्होत्रा (कांग्रेस) : 4831

रामनिवास रावत (भाजपा) : 4133

तीसरे राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश मल्होत्रा 698 वोटों से आगे हैं।

मतगणना के तीन राउंड के बाद कुल 1777 से भाजपा आगे

पांचवा राउंड

मुकेश मल्होत्रा (कांग्रेस) : 3883

रामनिवास रावत (भाजपा) : 6796

पांचवा राउंड में भाजपा प्रत्याशी रामनिवास रावत 2913 वोटों से आगे हैं।

इसे भी पढ़ें-  सपा के दिग्गज नेता आजम खान जेल से हुए रिहा: लंबे इंतजार के बाद मिली बड़ी राहत; समर्थकों में भारी उत्साह, सियासी गलियारों में तेज हुई हलचल

मतगणना के पांचवा राउंड के बाद कुल 5748 से भाजपा आगे

 

6वां राउंड

 

मुकेश मल्होत्रा (कांग्रेस) : 4686

रामनिवास रावत (भाजपा) : 4180

6वां राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश मल्होत्रा 506 वोटों से आगे हैं।

मतगणना के 6वां राउंड के बाद कुल 5242 से भाजपा आगे

 

8वां राउंड

 

मुकेश मल्होत्रा (कांग्रेस) : 5136

रामनिवास रावत (भाजपा) : 5610

8वां राउंड में भाजपा प्रत्याशी रामनिवास रावत 474 वोटों से आगे हैं।

मतगणना के 8वां राउंड के बाद कुल 8661 से भाजपा आगे

 

9वां राउंड

 

मुकेश मल्होत्रा (कांग्रेस) : 5382

रामनिवास रावत (भाजपा) : 3597

9वां राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश मल्होत्रा 1785 वोटों से आगे हैं।

मतगणना के 9वां राउंड के बाद कुल 6876 से भाजपा आगे

 

10वां राउंड

 

मुकेश मल्होत्रा (कांग्रेस) : 5768

रामनिवास रावत (भाजपा) : 3893

10वां राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश मल्होत्रा 1875 वोटों से आगे हैं।

मतगणना के 10वां राउंड के बाद कुल 5001 से भाजपा आगे

 

12वां राउंड

मुकेश मल्होत्रा (कांग्रेस) : 4699

रामनिवास रावत (भाजपा) : 4036

12वां राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश मल्होत्रा 663 वोटों से आगे हैं।

मतगणना के 12वां राउंड के बाद कुल 5435 से भाजपा आगे

मतगणना का 13वां चरण सम्पन्न। अब बारी वनांचल कराहल क्षेत्र के मतों की गणना की। कांग्रेस प्रत्याशी का गृह-क्षेत्र है कराहल।

14वां राउंड

मुकेश मल्होत्रा (कांग्रेस) : 4333

रामनिवास रावत (भाजपा) : 2889

14वां राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश मल्होत्रा 1444 वोटों से आगे हैं।

मतगणना के 14 वां राउंड के बाद कुल 5043 से भाजपा आगे

15वां राउंड

मुकेश मल्होत्रा (कांग्रेस) : 6179

रामनिवास रावत (भाजपा) : 2632

इसे भी पढ़ें-  सर्वशक्ति महिला सेवा समिति ने किया निस्वार्थ सेवा करने वाली महिलाओं एवं सामाजिक संस्थाओं का सम्मान

15वां राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश मल्होत्रा 3547 वोटों से आगे हैं।

मतगणना के 15वां राउंड के बाद कुल 1496 से भाजपा आगे

16वां राउंड

मुकेश मल्होत्रा (कांग्रेस) : 6481

रामनिवास रावत (भाजपा) : 3143

16वां राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश मल्होत्रा 3338 वोटों से आगे हैं।

मतगणना के 16वां राउंड के बाद कुल 1842 से कांग्रेस आगे

17 वां राउंड

मुकेश मल्होत्रा (कांग्रेस) : 5665

रामनिवास रावत (भाजपा) : 2582

17वां राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश मल्होत्रा 3083 वोटों से आगे हैं।

मतगणना के 17वां राउंड के बाद कुल 4925 से कांग्रेस आगे

16 टेबल पर 21 राउंड में मतगणना

विजयपुर विधानसभा क्षेत्र के वोटो की गिनती के लिए 16 टेबल लगाई गई हैं, जिन पर ईवीएम में डाले गए मतों की गिनती हो रही है। हर टेबल के लिए एक गणना सुपरवाइजर तथा एक गणना सहायक नियुक्त किए गए हैं। इसके साथ ही माईक्रो आब्जर्वर भी प्रत्येक गणना टेबल पर नियुक्त हैं।

पोस्टल बैलेट के माध्यम से डाले गए मतों की गिनती के लिए दो एवं सर्विस वोटर द्वारा ईटीपीबीएस के माध्यम से डाले गए मतों की गिनती के लिए एक टेबल लगाई गई है। इस प्रकार कुल 19 मतगणना टेबल लगाई गई हैं।

ईवीएम में डाले गए मतों की गणना के लिए 16 टेबल पर 21 राउंड में मतगणना हो रही है। इस दौरान सामान्य प्रेक्षक, रिटर्निंग ऑफिसर के अलावा तीन सहायक रिटर्निंग ऑफिसर भी मौजूद हैं।

ये प्रत्याशी हैं मैदान में

विजयपुर विधानसभा उपचुनाव में 12 प्रत्याशी मैदान में है। जिनका भाग्य का फैसला ईवीएम में बंद है। आज जिन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा, उनमें मुकेश मल्होत्रा कांग्रेस, रामनिवास रावत भारतीय जनता पार्टी, नेतराम देवरिया सहरिया भारत आदिवासी पार्टी, भारती पचौरी आजाद समाज पार्टी (काशीराम), मंजू आदिवासी राष्ट्रीय जन आवाज पार्टी, अशोक आदिवासी निर्दलीय, छोटेलाल सेमरिया, निर्दलीय, बैजनाथ कुशवाह निर्दलीय, रमेश आदिवासी निर्दलीय, रमेश सोलंकी निर्दलीय, रामप्रसाद गोरछिया निर्दलीय, रामसिंह भईया निर्दलीय के नाम शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें-  तेलंगाना में उभरती महिला क्रिकेटर ने की खुदकुशी- BCCI अंडर-19 टीम में हाल ही में हुआ था चयन; परिजनों ने दो युवकों पर लगाया प्रताड़ना का गंभीर आरोप, सड़क पर उतरकर किया प्रदर्शन

250 पुलिसकर्मी संभाल रहे मोर्चा, शहर में घूमेगी 10 मोबाइल टीमें

मतगणना के लिए पुलिस की प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था न सिर्फ मतगणना स्थल पर जमाई जाएगी, बल्कि जिला मुख्यालय सहित तहसील मुख्यालयों पर भी पुलिस फोर्स अलर्ट मोड में रहेगा। ताकि जीत हार का परिणाम आने के बाद जिले में शांति व्यवस्था बनी रहे।

एसपी वीरेन्द्र जैन ने बताया कि श्योपुर में 10 मोबाइल टीमें दिनभर भ्रमण करेगी और पूरे शहर पर नजर रखेगी कि शहर की शांति व्यवस्था को कोई बाधित तो नहीं कर रहा है। वहीं 250 पुलिसकर्मी भी सुरक्षा व्यवस्था में लगाए गए हैं।