Site icon Yashbharat.com

MP Tiger State Of India दूसरी बार टाइगर स्टेट का दर्जा दिलाने बांधवगढ़ का महत्वपूर्ण योगदान

18 12 2020 demo tiger attack seoni

MP Tiger State Of India बांधवगढ़ ने मध्यप्रदेश को सबसे ज्यादा 41 बाघों की बढ़त दी है। 29 जुलाई को जारी किए गए राष्ट्रव्यापी चार वर्षीय बाघ गणना के आंकड़ों ने बांधवगढ़ का सिरमोर बना दिया है। बांधवगढ़ में कुल 165 बाघों के होने के चिन्ह पाए गए हैं और इस संख्या के साथ बांधवगढ़ देश का सबसे ज्यादा बाघों वाले टाइगर रिजर्व में चौथे नंबर पर पहुंच गया है।

यह है देश भर के अन्य टाइगर रिजर्व की स्थिति MP Tiger State Of India

पिछली गणना यानी वर्ष 2018 में यहां बाघों की संख्या 124 थी। बांधवगढ़ से ज्यादा बाघ देश के सिर्फ तीन टाइगर रिजर्व में हैं जिनमें एक उत्तराखंड में और दो कर्नाटक में हैं। उत्तराखंड का कार्बेट टाइगर रिजर्व 319 बाघों के साथ देश का नंबर एक टाइगर रिजर्व है। जबकि कर्नाटक का बांदीपुर 191 बाघों के साथ दूसरे नंबर पर और नागरहोल टाइगर रिजर्व 185 बाघों के साथ तीसरे नंबर पर है।

MP Tiger State Of India

मध्यप्रदेश में अब बाघों की संख्या 785 हो गई है और टाइगर रिजर्व के बाघों की संख्या का आंकड़ा भी इसके साथ बदल गया है। बांधवगढ़ में 165, कान्हा टाइगर रिजर्व में 129, पन्ना टाइगर रिजर्व में 64, पेंच टाइगर रिजर्व में 123, सतपड़ा टाइगर रिजर्व में 62 और संजय धुबरी टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या 20 हो गई है। यहां खास बात यह है कि स्टीमेशन के दौरान दस प्रतिशत का मार्जिन भी रखा जाता है। यानी यह संख्या दस प्रतिशत कम और ज्यादा भी हो सकती है।

Exit mobile version