Site icon YASHBHARAT.COM

MP बीजेपी में संगठनात्मक नियुक्तियों का दौर शुरू: अमित शाह से मुलाकात के बाद हेमंत खंडेलवाल ने गठित की वित्त और अनुशासन समिति, भाजयुमो में भी नए चेहरे

अमित शाह ने जारी किया ऐसा आदेश, हर छिपे पाकिस्तानी को आना पड़ेगा बाहर

एमपी बीजेपी में संगठनात्मक नियुक्तियों का दौर शुरू: अमित शाह से मुलाकात के बाद हेमंत खंडेलवाल ने गठित की वित्त और अनुशासन समिति, भाजयुमो में भी नए चेहरे

भोपाल: मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में रिक्त पड़े संगठनात्मक पदों को भरने की प्रक्रिया तेज हो गई है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और प्रदेश में पार्टी के कामकाज की रिपोर्ट सौंपी। इस अहम बैठक के तुरंत बाद प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी की वित्त समिति और अनुशासन समिति का गठन करते हुए कई महत्वपूर्ण नियुक्तियों की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) में भी नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वित्त समिति और प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा

प्रदेश संगठन के वित्तीय प्रबंधन को सुचारू बनाने के लिए पहली बार किसी कैबिनेट मंत्री को वित्त समिति की कमान सौंपी गई है। नई नियुक्तियों का विवरण इस प्रकार है:

अनुशासन समिति में अनुभवी नेताओं को जगह

पार्टी में अनुशासन बनाए रखने के लिए अनुभवी नेताओं की एक नई टीम तैयार की गई है। लघु उद्योग निगम के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व प्रदेश मंत्री बाबू सिंह रघुवंशी को प्रदेश अनुशासन समिति का संयोजक बनाया गया है। इस समिति में तीर्थ एवं मेला प्राधिकरण के अध्यक्ष विनोद गोटिया, भिंड सांसद संध्या राय, बैरसिया विधायक विष्णु खत्री, पूर्व विधायक देवी लाल धाकड़ और पूर्व जिलाध्यक्ष अभय चौधरी को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।

भाजयुमो में नए जिलाध्यक्षों और महामंत्री की नियुक्ति

हाल ही में 18 और 19 नवंबर को राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने भोपाल में प्रदेश पदाधिकारियों व प्रभारियों की मैराथन बैठकें कर रिक्त पदों की समीक्षा की थी। इसी कड़ी में भाजयुमो के विभिन्न जिलों में भी नई नियुक्तियां की गई हैं:

संगठनात्मक नियुक्तियों की इस शुरुआत के साथ ही अब प्रदेश के निगम, मंडल और प्राधिकरणों में भी जल्द ही राजनीतिक नियुक्तियों की प्रक्रिया शुरू होने के संकेत मिल रहे हैं।

Exit mobile version