Wednesday, May 13, 2026
Latest:
Latestमध्यप्रदेश

MP Rain Alert अगले दो से तीन दिनों तक प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में बिगड़ेगा मौसम, कई जिलों में बारिश

MP Rain Alert में अगले दो से तीन दिनों तक प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में मौसम बिगड़ा रहने का अनुमान व्यक्त किया है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के मध्य भाग में बादलों के साथ गरज-चमक और भोपाल, सागर, नर्मदापुरम संभाग सहित इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर जिले के कुछ हिस्सों में वर्षा या गरज-चमक की स्थिति बन सकती है।

विगत दो दिनों से लगातार छाए बादलों और बूंदाबांदी से दिन के तापमान में गिरावट नजर आ रही है। गुरुवार को कई जिलों के अधिकतम तापमान में एक से सात डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। दमोह, नौगांव, रीवा, सागर, भोपाल, गुना, ग्वालियर, इंदौर, रायसेन, रतलाम और उज्जैन में अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से कम रहा। दिसंबर में सामान्य सी रहने वाली सर्दी नए साल के पहले सप्ताह में जोरदार रंग दिखा रही है। पहले दिन से छाए हल्के बादल पिछले दो दिनों से दिन-रात पूरे आसमान को घेरे हुए हैं। कई जिलों में बूंदाबांदी होने से मौसम का मिजाज ही बदल गया है। बादलों के चलते जहां रात का तापमान ऊंचा बना हुआ है, वहीं इन्हीं बादलों और वर्षा के कारण दिन के तापमान में गिरावट आई है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम