MP पुलिस का आधी रात को महा-एक्शन: रातभर चली ‘कॉम्बिंग गश्त’, मैदान में उतरे 2500 जवान, 2100 से अधिक वारंटी दबोचे

MP पुलिस का आधी रात को महा-एक्शन: रातभर चली ‘कॉम्बिंग गश्त’, मैदान में उतरे 2500 जवान, 2100 से अधिक वारंटी दबोचे।

कटनी। मध्य प्रदेश में कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने और आम जनता में सुरक्षा का भरोसा मजबूत करने के लिए मध्य प्रदेश पुलिस ने बीती रात एक बड़ा धमाका किया है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पूरे प्रदेश में एक साथ ‘कॉम्बिंग गश्त’ (विशेष सर्च ऑपरेशन) चलाया गया। देर रात से शुरू होकर सुबह तक चले इस ऑपरेशन में राज्यभर के 2,500 से अधिक पुलिस अधिकारी और कर्मचारी हथियारों के साथ मुस्तैदी से मैदान में उतरे।

​इस प्रदेशव्यापी धरपकड़ अभियान के दौरान पुलिस ने रिकॉर्ड 2,100 से अधिक स्थायी और गिरफ्तारी वारंटियों को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही जिला बदर अपराधियों, हिस्ट्रीशीटरों और लिस्टेड गुंडों की चेकिंग की गई।

​ किस जिले में कैसी रही पुलिस की कार्रवाई?

​मध्य प्रदेश पुलिस के इस अचानक हुए राज्यव्यापी एक्शन से अपराधियों और असामाजिक तत्वों के बीच हड़कंप मच गया है।

Exit mobile version