MP NHM CHO Recruitment 2026: मध्य प्रदेश स्वास्थ्य विभाग में बंपर भर्ती; आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में नियुक्त होंगे CHO, 5 मई तक भरें विकल्प
MP NHM CHO Recruitment 2026: मध्य प्रदेश स्वास्थ्य विभाग में बंपर भर्ती; आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में नियुक्त होंगे CHO, 5 मई तक भरें विकल्प। मध्य प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। प्रदेश के आयुष्मान आरोग्य मंदिरों (पूर्व में आयुष्मान भारत स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्र) में रिक्त पड़े कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स (CHO) के पदों को भरने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) ने इसके लिए योग्य उम्मीदवारों से संस्थावार विकल्प मांगे हैं।
MP NHM CHO Recruitment 2026: मध्य प्रदेश स्वास्थ्य विभाग में बंपर भर्ती; आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में नियुक्त होंगे CHO, 5 मई तक भरें विकल्प
कौन कर सकता है आवेदन?
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अनुसार, यह अवसर उन उम्मीदवारों के लिए है जिन्होंने:
- सर्टिफिकेट कोर्स इन कम्युनिटी हेल्थ (CCH) के जुलाई-दिसंबर 2025 सत्र की परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर ली है।
- जो ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं का हिस्सा बनना चाहते हैं।
5 मई तक का है समय
उम्मीदवार अपनी पसंद के आरोग्य मंदिर में पदस्थापना (Postings) के लिए 5 मई 2026 तक ऑनलाइन विकल्प दे सकते हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि उम्मीदवारों को उनकी पसंद और मेरिट के आधार पर रिक्त पदों पर नियुक्त किया जाएगा।
क्यों अहम है यह भर्ती?
मध्य प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में विशेषज्ञों की कमी को दूर करने के लिए सीएचओ (CHO) की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। ये अधिकारी प्राथमिक उपचार, संक्रामक रोगों की रोकथाम और केंद्र सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू करने का काम करते हैं।

