Site icon Yashbharat.com

MP Mandi Strike: 230 मंडियों में सन्नाटा, व्‍यापारियों की हड़ताल के चलते नहीं हुई अनाज खरीदी

images 14

MP Mandi Strike: 230 मंडियों में सन्नाटा, व्‍यापारियों की हड़ताल के चलते नहीं हुई अनाज खरीदी मध्‍य प्रदेश की 230 मंडियों में सन्नाटा, व्‍यापारियों की हड़ताल के चलते नहीं हुई अनाज खरीदी । राजधानी की करोंद अनाज मंडी सहित प्रदेश की 230 मंडियों में सोमवार को सन्नाटा पसरा रहा। अमूमन दोपहर 12 बजे से शुरू होने वाली अनाज की नीलामी नहीं हुई। शाम छह बजे तक कुछ किसान ट्रैक्टरों से मंडियों में गेहूं, सोयाबीन, चना समेत अन्य अनाज लेकर पहुंचे भी, लेकिन अनाज व्यापारियों ने अनाज की खरीदी करने से मना कर दिया।

मप्र सकल अनाज दलहन-तिलहन व्यापारी महासंघ समिति के आह्वान पर प्रदेश भर के अनाज व्यापारियों ने मंडी शुल्क 1.5 प्रतिशत से कम करके एक प्रतिशत करने, निराश्रित शुल्क हटाने, लाइसेंस नवीनीकरण की अनिवार्यता हटाने सहित 11 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की है। इसका असर मंडियों में होने वाली अनाजों की खरीदी पर पड़ा।

700 करोड़ रुपये की अनाज खरीदी प्रभावित हुई

अनाज व्यापारियों ने दावा किया है कि भोपाल की करोंद कृषि उपज मंडी समेत सीहोर, आष्टा, देवास, इंदौर, नीमच, मंदसौर, छिंदवाड़ा, ग्वालियर, भिंड, रीवा, सतना, सागर, विदिशा, नर्मदापुरम सहित प्रदेश की सभी छोटी-बड़ी अनाज मंडियों के बंद रहने से 700 करोड़ रुपये की अनाज खरीदी प्रभावित हुई है।

मंडियों में अनाज की खरीदारी नहीं करेंगे

महासंघ के अध्यक्ष गोपालदास अग्रवाल ने बताया कि जब तक शासन स्तर पर हमारी मांगें नहीं मान ली जाती हैं, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। मंडियों में अनाज की खरीदारी नहीं करेंगे।

Exit mobile version