Sunday, May 24, 2026
Latest:
मध्यप्रदेश

MP Higher Education Exam : स्नातक एवं स्नातकोत्तर की परीक्षाएं स्थगित

भोपाल Madhya Pradesh Higher Education Exam : राज्य शासन उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम की परीक्षायें स्थगित कर दी गई हैं। उच्च शिक्षा विभाग की परीक्षाए 29 जून से 31 जुलाई और तकनीकी शिक्षा विभाग की परीक्षाए 16 जून से 31 जुलाई तक निर्धारित थी। राज्य शासन द्वारा आगामी परीक्षा तिथिया अलग से घोषित की जाएंगी। कोरोना संक्रमण के कारण प्रोफेसर और छात्र संगठन परीक्षा कराने का लगातार विरोध कर रहे थे।

गौरतलब है कि हाल ही में राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय ने अंतिम सेमेस्टर के छात्रों से पूछा था कि वे परीक्षा दे सकेंगे या नहीं। अब तक 13 हजार छात्रों ने आरजीपीवी में अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा के फार्म जमा किए हैं। इनमें कई छात्र उत्तर प्रदेश, बिहार समेत अन्य कई प्रदेशों के शामिल है।

बाहरी छात्रों की मुश्किल ज्यादा

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम