MP Heavy Rain नरसिंहपुर में भारी बारिश के चलते स्कूल बंद, कटनी में खिली धूप शाम को बारिश सम्भावित
MP Heavy Rain : नरसिंहपुर से खबर है कि कलेक्टर ने भारी बारिश के कारण विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए दिनांक 8 एवं 9 जुलाई 2025 को सभी शासकीय , अशासकीय, अनुदान प्राप्त, सीबीएसई, केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए अवकाश (School Holiday) घोषित किया जाता है।
शिक्षक एवं कर्मचारी गण विद्यालय में उपस्थित रहेंगे। महाकौशल-विंध्य के सिवनी और बालाघाट में तेज बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। सिवनी में वैनगंगा नदी का जल स्तर बढ़ने से लखनवाड़ा का पुराना पुल सहित आसपास सड़क, घाट सब कुछ जलमग्न हो गया। दोपहर में बारिश का दौर थमने के बाद वैनगंगा नदी का जलस्तर कुछ घटने लगा।
इधर बात कटनी की करें तो यहां बीते 24 घण्टों से राहत है। बारिश नहीं हुई यही नहीं आज सुबह से तो तेज़ धूप लोगों को परेशान करती रही। तापमान भी आसमान चढ़ता रहा। गर्मी और उमस से लोग परेशान दिखे। तापमान 30 डिग्री के पास था। कटनी में शाम 4 बजे से बारिश की संभावना जताई गई है।
बालाघाट में भी जोरदार बारिश से घरों में पानी घुस गया। मंडला का नर्मदा तट पर स्थित माहिष्मती घाट और रामनगर का घाट डूब गया। शाम को भी करीब डेढ़ घंटे तेज बारिश हुई है। डिंडौरी में बारिश से मेहंदवानी का धमनी-कुसेरा सड़क टूट गई।
शहडोल में दोपहर करीब 3.30 बजे तेज बारिश हुई। जबलपुर अन्य जिलों में भी बारिश हुई है। 50 प्रतिशत से अधिक भरा भीमगढ़ बांध सिवनी में संजय सरोवर भीमगढ़ बांध लगातार बारिश से 50 प्रतिशत से अधिक भर चुका है। इसका जलस्तर 514 मीटर तक पहुंच गया है।