Site icon Yashbharat.com

MP Elections 2023: इंदौर से कांग्रेस के 3 उम्मीदवार पहली बार लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

election

'Choose Right' campaign: How to choose your leader among tempting slogans... Bull crusher Kachchi Ghani started 'Choose Right' campaign

MP Elections 2023: इंदौर से कांग्रेस के 3 उम्मीदवार पहली बार  विधानसभा चुनाव लड़ेंगे कांग्रेस ने इंदौर जिले की छह सीटों पर नाम घोषित किए हैं। इनमें से तीन मौजूदा विधायक हैं जबकि तीन हारी हुई सीटों पर नए चेहरे उतारे हैं। जिले की तीन सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की गई है। इन सीटों पर भाजपा ने भी अपने पत्ते नहीं खोले हैं।

इंदौर-1

संजय शुक्ला : मौजूदा विधायक, बीते चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी को हराकर सीट कांग्रेस की झोली में डाली थी। क्षेत्र से कांग्रेस के एकमात्र चेहरा थे।

इंदौर-2

चिंटू चौकसे : नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष। बीते चुनाव में भी दावेदार थे, लेकिन टिकट सिंधिया खेमे से जुड़े मोहन सेंगर को मिला था। सेंगर के भाजपा में जाने के बाद क्षेत्र में कांग्रेस के सबसे मजबूत चेहरा थे।

 

इंदौर-4

राजा मांधवानी : व्यापारिक पृष्ठभूमि से हैं। सिंधी पंचायत के अध्यक्ष होने के साथ सामाजिक संगठनों से जुड़े हैं। भारत जोड़ो यात्रा के बाद कांग्रेस से जुड़ाव सामने आया।

राऊ

जीतू पटवारी : मौजूदा विधायक और कमल नाथ सरकार में उच्च शिक्षा व खेल मंत्री रहे। प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष भी हैं। तीसरी बार इस सीट से चुनाव लड़े और दो बार से जीत भी हासिल की। अकेले दावेदार थे।

सांवेर

रीना बौरासी सेतिया : महिला कांग्रेस में प्रदेश महासचिव। उपचुनाव में पिता प्रेमचंद गुड्डू बौरासी कांग्रेस उम्मीदवार थे। गुड्डू के पराजित होने के बाद से क्षेत्र में लगातार सक्रिय थीं।

देपालपुर

विशाल पटेल : बीते चुनाव में भाजपा से सीट छीनकर विधायक बने थे। क्षेत्र में प्रभाव रखने वाले कलौता समाज का प्रतिनिधित्व करते हैं।

Exit mobile version