MP Election Results Live: कमलनाथ ने स्वीकारी हार, BJP को दी जीत की बधाई; कहा- मंथन करेगें

LIVE BLOG
MP Election Results Live: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा को बहुमत, यहां पढ़िए मतगणना का ताजा अपडेट
POSTED BY NAVODIT SAKTAWAT
Updated: Sun, 03 Dec 2023 05:07 PM (IST)
Published: Fri, 01 Dec 2023 07:41 PM (IST)
Facebook
Twitter
Whatsapp
हमें फॉलो करें
MP Election Results Live: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा को बहुमत, यहां पढ़िए मतगणना का ताजा अपडेट
MP Election Final Results 2023 Live: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव परिणाम लाइव अपडेट।
HIGHLIGHTS
मध्य प्रदेश में शुरुआती रुझानों से ही भाजपा लगातार बढ़त बनाए हुए है।
भाजपा नेता और कार्यकर्ता मना रहे हैं जश्न।
एमपी में 230 विधानसभा सीट, बहुमत के लिए 116 सीटों पर जीत।
MP Election Result 2023 Live: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में 230 सीटों के लिए मतगणना में 160 से ज्यादा सीटों पर भाजपा लगातार बढ़त बनाए हुए है। वहीं कांग्रेस 60 से ज्यादा सीटों पर आगे है। बुधनी से शिवराज सिंह चौहान जीत गई, निवास सीट से फग्गन सिंह कुलस्ते चुनाव हार गए।
Madhya Pradesh Vidhan Sabha Chunav Results 2023 Live
3 December 2023
5 : 07 : 51 PM
विजयपुर विधानसभा से कांग्रेस के रामनिवास रावत 18 हजार से अधिक से जीते
विजयपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार रामनिवास रावत 18 हजार 59 मतों से जीत गए। उन्होंने भाजपा के बाबूलाल मेवरा को हराया।
5 : 06 : 27 PM
4 : 51 : 06 PM
राजगढ़ में ब्यावरा से भाजपा उम्मीदवार नारायणसिंह पंवार 36 हजार से अधिक वोटो से जीते
4 : 48 : 04 PM
नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह व भिंड से कांग्रेस प्रत्याशी राकेश सिंह हारे
भिंड की लहर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के कद्दावर नेता गोविंद सिंह चुनाव हार गए हैं। उन्हें भाजपा के अंबरीश शर्मा गुड्डू ने हराया है। इसी तरह भिंड की भिंड शहर सीट से कांग्रेस के राकेश चौधरी चुनाव हार गए। उनहें भाजपा के नरेंद्र सिंह कुशवाह ने हरा दिया। लहर सीट को वीआईपी व हॉट सीट माना जा रहा था।
4 : 43 : 40 PM
Live Indore Election Result 2023: इंदौर विधानसभा क्षेत्र-1 के भाजपा उम्मीदवार कैलाश विजयवर्गीय 52 हजार वोटों से आगे
class=lazy
भाजपा के महासचिव और इंदौर विधानसभा क्षेत्र-1 के उम्मीदवार कैलाश विजयवर्गीय कांग्रेस प्रत्याशी संजय शुक्ला से 52000 वोटों से आगे चल रहे हैं। मालिनी गौड़ और कैलाश विजयवर्गीय भाजपा कार्यालय पहुंचे, जहां भारी भीड़ है। उधर, इंदौर-5 में बड़ा उलटफेर हुआ है। यहां पहले राउंड से आगे चल रहे भाजपा के महेंद्र हार्डिया आठवें राउंड में कांग्रेस के सत्यनारायण पटेल से 8978 वोटों से पिछड़ गए हैं।
4 : 43 : 34 PM
शिवपुरी के पिछोर से भाजपा के प्रीतम सिंह व निवाड़ी से भाजपा के अनिल जैन जीते
शिवपुरी की पिछौर विधान सभा क्षेत्र से भाजपा के प्रीतम लोधी चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने कांग्रेस के अरविंद लोधी को हराया। वहीं निवाड़ी से भाजपा के अनिल जैन चुनाव जीत गए हैं। जैन ने लगातार तीसरा विधानसभा चुनाव जीता है।
4 : 41 : 48 PM
बुदनी से सीएम शिवराज 01 लाख 04 हजार से ज्यादा मतों से जीते
सीहोर की बुदनी विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी के तौर पर उतरे सीएम शिवराज सिंह चौहान 104974 मतों से चुनाव जीत गए हैं। 22 राउंड तक चली मतगणना में उन्हें कुल 164951 मत हासिल हुए, वहीं उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के विक्रम मस्ताल को 59977 वोट मिले। बुदनी में नोटा पर 1700 वोट पड़े। यहां से सपा के टिकट पर स्वामी वैराग्यानंद गिरी उर्फ मिर्ची बाबा ने चुनाव लड़ा, लेकिन उन्हें सिर्फ 134 वोट मिले और उनकी जमानत जब्त हो गई।
4 : 41 : 17 PM
ग्वालियर पूर्व से कांग्रेस के सतीश सिकरवार जीते
ग्वालियर। ग्वालियर पूर्व से अंततः विधायक डा. सतीश सिंह सिकरवार ने अपनी जीत दर्ज कर ली है। उन्होंने अपनी निकटतम भाजपा प्रत्याशी पूर्व मंत्री माया सिंह को हरा दिया है। सतीश सिकरवार 15586 वोटों से चुनाव जीत गये है।class=lazy
4 : 30 : 16 PM
नरयावली से भाजपा के प्रदीप लारिया जीते
सागर जिले के नरयावली विस क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी प्रदीप लारिया 14996 मतों से चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी सुरेंद्र चौधरी को लगातार दूसरी बार शिकस्त दी है। वहीं लारिया ने नरयावली विधानसभा क्षेत्र से लगातार चौथी बार जीत हासिल की।
4 : 16 : 08 PM
गुना जिले की चार सीटों पर ताजा स्थिति
गुना-
1. पन्नालाल शाक्य, भाजपा, 98508 (16th राउंड तक)
2. पंकज कनेरिया, कांग्रेस, 39151
– आगे: 59357 से भाजपा
बमोरी-
1. महेंद्र सिंह सिसोदिया, भाजपा, 70997 (18th राउंड तक)
2. ऋषि अग्रवाल, कांग्रेस, 86679
– आगे: 15682 से कांग्रेस
चांचौड़ा-
1. प्रियंका मीना, भाजपा, 39866 (7th राउंड तक)
2. लक्ष्मण सिंह, कांग्रेस 16258
– आगे: 23608 से भाजपा
राघौगढ़-
1. हीरेंद्र सिंह बंटी, भाजपा, 73292 (15th राउंड तक)
2. जयवर्धन सिंह, कांग्रेस, 76380
– आगे: 3088 से कांग्रेस
4 : 11 : 52 PM
हार के साथ ही केपी सिंह ने पिछोर का शासकीय बंगला किया खाली
शिवपुरी से कांग्रेस के प्रत्याशी पूर्व मंत्री केपी सिंह चुनाव तकरीबन हार चुके हैं। अपनी हार को देखते हुए केपी सिंह ने पिछौर में अपने शासकीय आवास को भी खाली करना शुरू कर दिया। अपनी हार को देखते हुए उन्होंने सामान ढोने के लिए वाहनों को अपने शासकीय आवास में भेज दिया।class=lazy
4 : 08 : 55 PM
श्योपुर में कांग्रेस के बाबू जंडेल 11 हजार से अधिक मतोंं से जीते, प्रमाण पत्र मिला
श्योपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के बाबू जंडेल ने भाजपा के दुर्गालाल विजय को हरा दिया है। बाबू जंडेल ने उन्हें 11 हजार से अधिक मतों से शिकस्त दी। जीत के बाद प्रशासन ने उन्हें प्रमाण पत्र भी दे दिया है।class=lazy
4 : 06 : 16 PM
हरदा में 17वें राउंड के बाद भाजपा के कमल पटेल 90 वोटों से पीछे
हरदा विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी कमल पटेल कांग्रेस के उम्मीदवार डा. आरके दोगने के मुकाबले 90 वोटों से पीछे हो गए हैं। आरके दोगने को अब तक कुल 80436 वोट मिले हैं। वहीं कमल पटेल 80346 मतों के साथ दूसरे नंबर पर हैं।
3 : 53 : 53 PM
हरदा में 16वें राउंड के बाद कमल पटेल 312 मतों से आगे
हरदा विधानसभा सीट पर भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों के बीच कड़ा मुकाबला चल रहा है। इस सीट से भाजपा प्रत्याशी कमल पटेल 16 राउंड की मतगणना के बाद कुल 75283 मत हासिल कर 312 मतों से आगे चल रहे हैं। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस डा. आरके दोगने को 74971 वोट मिले हैं।
3 : 52 : 06 PM
अटेर से भाजपा के सहकारिता मंत्री अरविंद सिंह भदौरिया हारे, गोहद से लाल सिंह आर्य भी पीछे
भिंड में अटेर विधानसभा से भाजपा के सहकारिता मंत्री अरविंद सिंह भदौरिया चुनाव हार गए हैं। उन्हें कांग्रेस के हैमंत कटारे ने हरायाा इसके साथ ही गोहद विधानसभा से चुनावलड् रहे पूर्व मंत्री लाल सिंह आर्य भी पीछे चल रहे हैं। साथ ही शिवपुरी में पोहरी से राज्यमंत्री सुरेश राठखेडा भी चुनाव हार गए हैं।
3 : 50 : 21 PM
Live Indore Election Results 2023: इंदौर-3 में मतगणना रुकी, भाजपा के रमेश मेंदोला जीते
हार के बाद कांग्रेस के पिंटू जोशी बोले- कोई ग़म नहीं, आगे लड़ेंगे और जीतेंगे। इंदौर-2 से भाजपा के रमेश मेंदोला ने एक लाख 7 हजार वोटों से जीत दर्ज की। उनके सामने कांग्रेस के चिंटू चौकसे थे।
इंदौर विधानसभा पांच में मतगणना रुकी। कांग्रेस ने फार्म 17सी में गड़बड़ी पकड़ी। ईवीएम के वोटों में अंतर। 10वें चक्र के बाद सत्यनारायण पटेल नौ हजार मतों से आगे। 10वें दौर के बाद अभिमत पत्र पर सील और अधिकारी और लिखावट में मूल और फोटो कॉपी में अंतर होने पर आपत्ती जताई।
जीतू पटवारी बोले- स्थिति को समझेंगे, काम करेंगे और फिर लड़ेंगे
जीतू पटवारी परिणाम पर बोले यह लोकतंत्र हैं, चुनाव में हार जीत चलती रहती है। जनता सिर्फ़ पांच साल के लिए ही चुनती हैं। स्थिति को समझेंगे, काम करेंगे और फिर लड़ेंगे। कांग्रेस नेता संजय शुक्ला बोले- अब परिणामों से कोई उम्मीद नहीं हैं। आगे समझेंगे।
3 : 47 : 42 PM
दतिया में गृहमंत्री सातवें राउंड में 8642 से पीछे, हार सकते हैं
प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा अपने प्रतिद्वंदी राजेंद्र भारती से लगातार पिछड़ रहे हैं। सातवें राउंड में गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा 8642 मतों से पीछे हैं।
दतिया में सातवें राउंड में गृहमंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा 8642 वोटो से हुए पीछे।
3 : 44 : 33 PM
सागर से शैलेंद्र जैन 11566 मतों से आगे
सागर नगर विस सीट से भाजपा प्रत्याशी शैलेंद्र जैन ने 13वें राउंड में 11566 मतों की बढ़त बना ली है। शैलेंद्र के सामने उनके छोटै भाई के बहू निधि जैन मैदान में है। भाजपा की अच्छी खासी बढ़त के बाद भाजपा कार्यकर्ता जश्न मनाने लगे हैं। कार्यकर्ताओं द्वारा मिठाई बांटी जा रही है। ढोल-नगाड़ों की धुन पर नाच-गा रहे हैं।
3 : 42 : 29 PM
सागर जिले में मंत्री गोविंद सिंह राजपूत पीछे, भूपेंद्र सिंह व गोपाल भार्गव जीत की ओर
सागर जिले की सुरखी विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी एवं परिवहन एवं राजस्व मंत्री दसवें राउंड की मतगणना के बाद 1363 मतों से पीछे चल रहे हैं। यहां कांग्रेस प्रत्याशी नीरज शर्मा बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं खुरई विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी एवं मंत्री भूपेंद्र सिंह कांग्रेस की प्रत्याशी रक्षा राजपूत से 32828 मतों से आगे हैं। खुरई में 14 राउंड की गणना हो चुकी है। उधर, रहली विधानसभा क्षेत्र में 19 राउंड के बाद भाजपा प्रत्याशी एवं पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव कांग्रेस की प्रत्याशी ज्योति पटेल से 66808 मतों से आगे हैं। खुरई व रहली से दोनों मंत्री जीत के करीब हैं।
3 : 41 : 07 PM
पोहरी से राज्यमंत्री सुरेश राठखेड़ा 33 हजार से पीछे, हार तय
शिवपुरी से कांग्रेस के कैलाश कुशवाह भाजपा प्रत्याशी व राज्यमंत्री सुरेश राठखेड़ा से 33 हजार 114 मतों से आगे हैं। यहां पर राज्यमंत्री राठखेड़ा की हार तय मानी जा रही है।
3 : 36 : 39 PM
MP Election Results: प्रह्लाद सिंह पटेल ने जनता को दिया धन्यवाद
केंद्रीय मंत्री और नरसिंहपुर से भाजपा उम्मीदवार प्रह्लाद सिंह पटेल ने कहा, मैंने कहा था कि 2003 को 2023 में दोहराया जाएगा और आज यह नतीजों में देखा जा सकता है। मैं मध्य प्रदेश की जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देता हूं।
3 : 35 : 26 PM
सुमावली से एदल सिंह व सबलगढ से सरला रावत जीतीं
सुमावली से भाजपा के एदल सिंह और सबलगढ़ से भाजपा की सरला रावत की जीतीं। चुनाव परिणाम का ऐलान होना बाकी। दिमनी से नरेंद्र सिंह तोमर भी जीत चुके हैं। अंबाह और जोरा में कांग्रेस की बंपर लीड 25000 से अधिक की है। मुरैना में भी कांग्रेस 10000 से ज्यादा वोटो से आगे है। इन तीनों सीटों पर कांग्रेस की जीत पक्की है।
3 : 34 : 48 PM
Live Indore Election Results 2023: इंदौर-5 में मतगणना रूकी, कांग्रेस ने गड़बड़ी पकड़ी
इंदौर। विधानसभा पांच में काऊंटिंग रुकी, कांग्रेस ने फार्म 17 सी में गड़बड़ी पकड़ी। ईवीएम के वोटों में अंतर। 10वें चक्र के बाद सत्यनारायण पटेल 9 हजार वोटों से आगे।
3 : 29 : 34 PM
नेता प्रतिपक्ष गाेविंद सिंह 8 हजार से अधिक पीछे, सुमावली से भाजपा के एदल सिंह 10 हजार से आगे
लहार से नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह भाजपा प्रत्याशी अंबरसिश शर्मा गुड्डू से 8750 से पीछे चल रहे है। साथ ही सुमावली विधानसभा से भाजपा के एदल सिंह कंषाना कांग्रेस प्रत्याशी से 10 हजार 487 से आगे हो गए हैं।
3 : 26 : 40 PM
Live Indore Election Results 2023: इंदौर के गोलू शुक्ला 14 हजार से ज्यादा मतों से जीते
इंदौर। इंदौर विधानसभा तीन से भाजपा के गोलू शुक्ला ने 14512 मतों से जीत दर्ज की। उनके सामने कांग्रेस से पिंटू जोशी थे।
class=lazy
उधर कांग्रेस और भाजपा प्रत्याशी स्टेडियम में आमने-सामने हो गए। पुलिस ने पटवारी समर्थक को गिरफ्तार किया।
class=lazy
3 : 20 : 52 PM
दतिया में गृहमंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा छठवें राउंड में 6230 वोटो से पीछे
दतिया में गृहमंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा छठवें राउंड में 6230 वोटो से पीछे
3 : 11 : 50 PM
रविशंकर प्रसाद बोले- पीएम गरीब के पुत्र हैं और ईमानदारी से काम कर रहे हैं
भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा, मध्य प्रदेश में भाजपा 18 साल सरकार में रहने के बाद भी दो-तिहाई से अधिक वोटों के साथ जीत रही है। अब देश इस तरह की राजनीति से ऊपर विकास और प्रधानमंत्री मोदी के साथ चल रहा है। हमने अगर कहा टीके लगे तो सच में लगे, बहनों के अकाउंट में पैसा गया तो सच में गया, सड़कें बनी हैं तो बनी हैं। प्रधानमंत्री मोदी गरीब के पुत्र हैं और ईमानदारी के साथ काम कर रहे हैं।
3 : 11 : 24 PM
Live Indore Election Results 2023: भाजपा और कांग्रेस के समर्थक हुए आमने-सामने
इंदौर के नेहरू स्टेडियम में एक समय भाजपा और कांग्रेस के समर्थक आमने-सामने हो गए। जीतू पटवारी-मधु वर्मा के समर्थक नारेबाजी करते हुए आमने-सामने हो गए।
class=lazy
3 : 11 : 07 PM
भितरवार से भाजपा प्रत्याशी मोहन सिंह राठौर ने पूर्व मंत्री लाखन सिंह को हराया
भितरवार से भाजपा प्रत्याशी मोहन राठौर 22695 वोटो से जीते, कांग्रेस के लाखन यादव को हराया। मोहन सिंह सिंधिया समर्थक माने जाते हैं।
3 : 05 : 18 PM
MP Election Results: सीएम के चेहरे पर कैलाश विजयवर्गीय ने कही यह बात
सीएम चेहरे पर भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, भाजपा का उम्मीदवार ही मध्य प्रदेश को एक बार फिर विकास के पथ पर ले जाएगा।
3 : 01 : 45 PM
श्योपुर विधानसभा से कांग्रेस के बाबू जंडेल, शिवपुरी की करैरा से भाजपा के रमेश खटीक जीते
श्योपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस के बाबू जंडेल लगभग 11 हज़ार वोटो से जीते। शिवपुरी जिले की करैरा सीट से भाजपा के रमेश खटीक जीते।।
3 : 01 : 18 PM
MP Election Results: शाजापुर में पथराव
शाजापुर में मतगणना के दौरान विवाद के बाद पथराव हो गया, पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े।
2 : 59 : 47 PM
महाराजपुरा सीट से भाजपा के कामख्या प्रताप सिंह जीते
महाराजपुर विधानसभा से कामाख्या प्रताप सिंह विजय घोषित हो चुके हैं वहां से कांग्रेस प्रत्याशी नीरज दीक्षित को 48986 और और भाजपा प्रत्याशी कामाख्या प्रताप सिंह को 76188 वोटो से जीत हासिल की है।
2 : 59 : 12 PM
MP Election 2023 Results: कैलाश विजयवर्गीय बोले- लोकसभा चुनाव में भाजपा 400 सीटों पर जीतेगी
भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, ‘हम मध्य प्रदेश में 160 से अधिक सीटों से जीतेंगे। मैंने 9 सीट इंदौर में जीतने को कहा था और मालवा में सर्वाधिक सीट जीतने को कहा था। हमने मालवा में भी रिकार्ड तोड़ा है और वैसे हमने छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भी रिकार्ड तोड़ा है। तीन राज्यों में सरकार बनाना ये साफ दिखाता है कि आने वाले लोकसभा में हम 400 से अधिक सीट जीतेंगे।’
2 : 59 : 12 PM
MP Election 2023 Results: कैलाश विजयवर्गीय बोले- लोकसभा चुनाव में भाजपा 400 सीटों पर जीतेगी
भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, ‘हम मध्य प्रदेश में 160 से अधिक सीटों से जीतेंगे। मैंने 9 सीट इंदौर में जीतने को कहा था और मालवा में सर्वाधिक सीट जीतने को कहा था। हमने मालवा में भी रिकार्ड तोड़ा है और वैसे हमने छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भी रिकार्ड तोड़ा है। तीन राज्यों में सरकार बनाना ये साफ दिखाता है कि आने वाले लोकसभा में हम 400 से अधिक सीट जीतेंगे।’
2 : 56 : 22 PM
केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह 24400 मतों से जीते
केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर दिमनी विधनसभा सीट से 24 हजार 400 मतों से जीत गए हैं। तोमर ने बसपा के बलवीर सिंह डंडोतिया को हराया। class=lazy
2 : 53 : 41 PM
Live Indore Election Results 2023: भाजपा की मालिनी गौड़ 70 हजार वोटों से जीतीं
इंदौर। इंदौर विधानसभा-4 में भाजपा की मालिनीसिंह गौड़ ने 70 हजार से अधिक मतों से जीत दर्ज कर ली है। रमेश मेंदोला ने 77 हजार मतों से आगे है। इंदौर-3 में 12 राउंड के बाद भाजपा के गोलू शुक्ला 11300 से आगे।
2 : 46 : 57 PM
Madhya Pradesh Chunav 2023: भोपाल सांसद बोली- ये हिंदुओं का देश है और रहेगा
भोपाल से भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा, ‘पूरे देश के मन में प्रधानमंत्री मोदी है…विकास है, महिलाओं का सम्मान है, न्याय है, राष्ट्र की रक्षा है और हिंदुत्व है। यह हिंदुओं का देश है और रहेगा और भाजपा धर्म के साथ है।’
2 : 44 : 03 PM
MP Assembly Election Results 2023: नरेंद्र सिंह तोमर बोले- एमपी के मन में मोदी हैं
केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा, ‘मध्य प्रदेश के मन में प्रधानमंत्री मोदी और प्रधानमंत्री मोदी के मन में मध्य प्रदेश, मध्य प्रदेश के मन में लाडली बहना और लाडली बहना के मन में मध्य प्रदेश की विजय है।’
2 : 41 : 35 PM
Live Indore Election Results 2023: इंदौर में भाजपा आठ, कांग्रेस एक सीट पर आगे, सत्यनारायण पटेल आगे
इंदौर। इंदौर में भाजपा के दबदबे के बीच कांग्रेस की उम्मीद मिली है। कांग्रेस के सत्यनारायण पटेल ने मतगणना आठवें दौर के बाद इंदौर 5 में भाजपा के महेंद्र हार्डिया के खिलाफ बढ़त बना ली है। सत्यनारायण पटेल करीब छह हजार मतों से आगे हो गए हैं।
इंदौर के महू में नौवें राउंड के बाद भाजपा की उषा ठाकुर को 52698 मत मिले हैं। वहीं कांग्रेस के रामकिशोर शुक्ला 16255 मत मिले हैं। वहीं निर्दलीय अंतरसिंह दरबार को 37721 मत मिले हैं।
इंदौर विधानसभा 2 में रमेश मेंदोला की बढ़त 1 लाख 5 हजार के पार पहुंची।
2 : 36 : 56 PM
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा पांचवे राउंड में 62 सौ से पीछे
दतिया से गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा पांचवे राउंड में 6222 सौ मतों से पीछे चल रहे हैं। हालांकि अभी नरोत्तम मिश्रा के प्रभाव वाले क्षेत्रों व शहर की पोलिंगों की गिनती नहीं हुई है। अभी ग्रामीण क्षेत्र की पेालिंगों में कांग्रेस प्रत्याशी आगे हैं।
2 : 36 : 43 PM
Madhya Pradesh Chunav 2023: बड़वानी जिले की विधानसभा सीटों पर अपडेट
बड़वानी में कांग्रेस के राजन मंडलोई 13211 मतों से निर्णायक बढ़त की ओर आगे। भाजपा के मंत्री प्रेमसिंह पटेल पीछे चल रहे हैं।
राजपुर विधानसभा : राजपुर में भाजपा के अंतरसिंह पटेल 8668 मतों से आगे। कांग्रेस के पूर्व मंत्री बाला बच्चन पीछे चल रहे हैं।
पानसेमल विधानसभा : पानसेमल में भाजपा के श्याम बर्डे 18 हजार मतों से आगे। कांग्रेस की चंद्रभागा किराड़े पीछे चल रहे हैं।
सेंधवा विधानसभा : सेंधवा में कांग्रेस के ग्रीष्म सिंह उर्फ मोंटू सोलंकी 10 हजार मतों से आगे। भाजपा के पूर्व मंत्री अंतरसिंह आर्य पीछे चल रहे हैं।
2 : 20 : 14 PM
Live Indore Elections Update: घर को लौटे संजय शुक्ला और जीतू पटवारी
इंदौर। विधानसभा निर्वाचन 2023 में इंदौर की करीब सभी नौ सीटों पर भाजपा के एकतरफा बढ़त रूझान के बाद कांग्रेस के खेमे में निराशा है। इस निराशा के बीच कांग्रेस के शीर्ष नेता संजय शुक्ला और जीतू पटवारी घर लौट गए। दोनों ही नेता अपने-अपने क्षेत्र में पीछे चल रहे हैं।
चिंटू चौकसे अपने ही बूथ से 284 मतों से हारे। गौरव रणदीवे पार्टी कार्यालय पहुंचे तो कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय शाम चार बजे नेहरू स्टेडियम पहुंचेंगे।
2 : 14 : 49 PM
केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह पिछड़ने के बाद अब हुए 12839 से आगे
दिमनी से चुनाव लड़ रहे केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर बसपा प्रत्याशी से पिछड़ने के बाद अब 12 वें राउंड में 12839 मतों से आगे हो गए हैं। बताया जा रहा है कि अब विधानसभा में तोमर के प्रभाव वाले क्षेत्र की इवीएम के मतों की गिनती हो रही है। इसलिए अब वे आगे हो गए हैं और उनकी बढ़त बढ़ती जाएगी।
2 : 13 : 43 PM
बुदनी में सीएम शिवराज 71 हजार से ज्यादा मतों से आगे
सीहोर जिले की चारों विधानसभा सीट पर कमल खिलता नजर आ रहा है। बुधनी सीट पर भाजपा प्रत्याशी के तौर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 12 राउंड की मतगणना के बाद अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से 71655 मतों से आगे चल रहे हैं। शिवराज को 12वें राउंड तक 100558 मत मिले, वहीं उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी और कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम मस्ताल को 28923 वोट प्राप्त हुए हैं। जिले की अन्य सीटों का हाल –
सीहोर 11वां राउंड
कांग्रेस 37885
भाजपा 58620
20735 से भाजपा आगे
इछावर 10वां राउंड
कांग्रेस 43206
भाजपा 52330
9124 से भाजपा आगे
आष्टा 16वां राउंड
कांग्रेस 89035
भाजपा 97105
8070 से भाजपा आगे
2 : 12 : 04 PM
MP Election Results: रतलाम नगर विधानसभा सीट से भाजपा के चेतन्य काश्यप 60807 मतों से जीते
रतलाम जिले की पांच विधानसभा सीटों में से सबसे पहले रतलाम नगर विधानसभा सीट का चुनाव परिणाम सामने आ गया है। मतगणना समाप्त होने के बाद भाजपा के चैतन्य काश्यप 60 हजार 807 से जीत गए हैं । उन्होंने निकटतम प्रतिनिधि कांग्रेस के पारस सकलेचा को पराजित किया है। चेतन्य काश्यप को 1 लाख 9 हजार 656 वोट मिले हैं जबकि कांग्रेस के पारस सकलेचा को 48 हजार 849 वोट मिले हैं। चेतन्य काश्यप लगातार तीसरी बार विधायक का चुनाव जीते हैं। पहली बार 2008 में उन्होंने कांग्रेस की अदिति दवेसर को और दूसरी बार 2013 में कांग्रेस की प्रेमलता दावे को पराजित किया था।
2 : 10 : 11 PM
उत्तर से कांग्रेस के आतिफ अकील 27 हजार 86 मतों से जीते
भोपाल जिले के उत्तर से कांग्रेस के आतिफ अकील 27 हजार 86 मतों से जीते। उन्होंने भाजपा के आलोक शर्मा को पराजित किया।
2 : 08 : 01 PM
अशोक नगर में कांग्रेस प्रत्याशी 4000 से ज्यादा मतों से आगे
अशोक नगर विधानसभा सीट पर मौजूदा विधायक और भाजपा प्रत्याशी जजपाल सिंह जज्जी 09 राउंड की मतगणना के बाद 4158 मतों से पीछे चल रहे हैं। सबसे आगे हैं कांग्रेस हरिबब्बू राय जिन्हें 09वें राउंड तक 41859 वोट मिले हैं। वहीं जज्जी को 37701 मत प्राप्त हुए हैं।
2 : 04 : 36 PM
Mp Election 2023 Results : मंडला के निवास विधानसभा से कुलस्ते की हार लगभग तय, औपचारिक घोषणा बाकी
मंडला जिले की तीनों विधानसभाओं मंडला, बिछिया और निवास में से सर्वाधिक चर्चित सीट के प्रत्याशी हार के करीब हैं। भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता तथा राजनीति के धुरंधर माने जाने वाले फग्गन सिंह कुलस्ते हार के करीब है। हालांकि अभी इसकी औपचारिक घोषणा होना बाकी है।
2 : 03 : 56 PM
नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह 55 सौ से अधिक मतों से पीछे, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा भी पीछे, केंद्रीय मंत्री फिर हुए आगे
नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह भाजपा के अंबरीश शर्मा गुड्डू से 5535 मतों से पीछे चल रहे हैं। इसी तरह दतिया में गृहमंत्री व भाजपा प्रत्याशी नरोत्तम मिश्रा भी पांच हजार मतों से पीछे चल रहे हैं। भिंड की लहर सीट पर भाजपा प्रत्याशी को 33364, कांग्रेस प्रत्याशी को 27829 व बसपा प्रत्याशी को 16681 मत मिले हैं।
श्योपुर विधानसभा: श्योपुर विधानसभा में 20 राउंड के बाद कांग्रेस के बाबू जंडेल भाजपा के दुर्गालाल विजय से करीब 20 हजार मतों से आगे हैं।
विजयपुर विधानसभा: विजयपुर विधानसभा में कांग्रेस के रामनिवास रावत भी भाजपा के बाबलाल मेवरा से करीब 10 हजार मतों से आगे चल रहे है।
सबलगढ़ विधानसभा: सबलगढ़ विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी सरला रावत करीब 15 हजार मतों से आगे चल रही हैं।
जौरा विधानसभा: जौरा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी पंकज उपाध्याय भाजपा प्रत्याशी से 20 हजार मतों से आगे चल रहे हैं।
मुरैना विधानसभा क्षेत्र: मुरैना विधानसभा से कांग्रेस के दिनेश गुर्जर भाजपा प्रत्याशी से करीब 4 हजार मतों से आगे चल रह हैं।
दिमनी विधानसभा क्षेत्र: दिमनी विधानसभा क्षेत्र से नरेंद्र सिंह तोमर एक बार पीछे होने के फिर से बसपा के बलवीर डंडोतिया से करीब 2782 वोटों से आगे हो गए हैं।
अंबाह विधानसभा क्षेत्र: अंबाह से कांग्रेस के देवेंद्र सखवार भाजपा के कमलेश जाटव से 14 हजार मतों से अधिक से आगे चले रहे हैं।
अटेर विधानसभा क्षेत्र: अटेर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के हेमंत कटारे भाजपा कर अरविंद भदौरिया से 11 हजार मतों से आगे चल रहे हैं।
भिंड विधानसभा क्षेत्र: भिंड से भाजपा के नरेंद्र सिंह कुशवाह कांग्रेस के राकेश चौधरी से 2 हजार मतों से आगे चल रहे हैं।
लहर विधानसभा क्षेत्र: लहर विधानसभा क्षेत्र से नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह 55 सौ से अधिक मतों से पीछे चल रहे हैं।
मेहगांव विधानसभा क्षेत्र: मेहंगाव में भाजपा प्रत्याशी राकेश शुक्ला कांग्रेस के राहुल सिंह भदौरिया से 5 हजार से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं।
गोहद विधानसभा क्षेत्र: गोहद से भाजपा के लाल सिंह आर्य कांग्रेस प्रत्याशी से आगे चल रहे हैं।
ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र: ग्वलियर विधानसभा से बिजली मंत्री प्रद्युम्न सिंह कांग्रेस के सुनील शर्मा से 10 हजार मतों से आगे चल रहे है।
ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र: ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के सतीश सिकरवार भाजपा की माया सिंह से करीब सात हजार मतों से आगे हैं।
ग्वालियर दिक्षण विधानसभा क्षेत्र: गवालियर दिक्षण से भाजपा प्रत्याशी नारायण सिंह कुशवाह कांग्रेस प्रत्याशी से करीब एक हजार मतों से आगे चल रहे हैं।
ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र: ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी भारत सिंह कुशवाह करीब डेढ हजार मतों से आगे हैं।
डबरा विधानसभा क्षेत्र: डबरा से भाजपा की इमरती देवी कांग्रेस प्रत्याशी से सातवें राउंड में 4 सौ से अधिक मतों से पीछे हो गई थी।
भितरवार विधानसभा क्षेत्र: भितरवार विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के मोहन सिंह यादव करीब 12 हजार मतों से पूर्व मंत्री लाखन सिंह से आगे चल रहे थे।
शिवपुरी विधानसभा क्षेत्र: शिवपुरी से भाजपा के देवेंद्र जैन 23 हजार से अधिक मतों से कांग्रेस के पूर्व मंत्री केपी सिंह से आगे थे।
पिछौर विधानसभा क्षेत्र: पिछौर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रीतम लोधी कांग्रेस प्रत्याशी से करीब 10 हजार मतों से आगे है।
कौलारस विधानसभा क्षेत्र: कौलारस विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के महेंद्र सिंह 19 हजार मतों से आगे है।
1 : 28 : 53 PM
बुदनी सीट पर सीएम शिवराज 60 हजार से ज्यादा मतों से आगे
सीहोर जिले की चार में से तीन विधानसभा सीटों पर भाजपा आगे चल रही है। सीहोर की बुदनी सीट से सीएम शिवराज सिंह चौहान भाजपा के प्रत्याशी हैं। नौवें राउंड की मतगणना के बाद वह अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से 60522 मतों से आगे चल रहे हैं। 9 राउंड के बाद
भाजपा को 84662 और कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम मस्ताल को 24140 मत मिले। सीहोर सीट पर दसवें राउंड की मतगणना के बाद भाजपा प्रत्याशी सुदेश राय अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से 16892 मतों से आगे चल रहे हैं। उन्हें अब तक 52018 वोट मिले हैं। वहीं कांग्रेस के शशांक सक्सेना 35126 मतों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।
आष्टा 14 वा राउंड
कांग्रेस 81142
भाजपा 83599
2457 से भाजपा आगे
इछावर 9वा राउंड
कांग्रेस 38745
भाजपा 47375
8630 से कांग्रेस आगे
1 : 21 : 37 PM
Mp Election 2023 Results : शहडोल की तीनों विधानसभा सीट पर भाजपा का दबदबा
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे अब यह स्पष्ट बताने लगे हैं कि सरकार किसकी बनने जा रही है। निश्चित तौर पर यही हाल शहडोल जिले का है और शहडोल जिले के मतदाताओं ने इस बार भी लगता है भारतीय जनता पार्टी के तीनों प्रत्याशियों को अपना प्यार दिया है। अब तक के जो मतगणना के राउंड हुए हैं उन राउंड में भारतीय जनता पार्टी के तीनों प्रत्याशी कांग्रेस के प्रत्याशी से आगे चल रहे हैं।
1 : 20 : 19 PM
कांग्रेस के आतिफ अकील करीब 17000 मतों से आगे
उत्तर विधानसभा सीट पर दसवें राउंड की समाप्ति पर कांग्रेस के आतिफ अकील करीब 17000 मतों से आगे चल रहे है। भाजपा के आलोक शर्मा पीछे चल रहे है।
1 : 17 : 19 PM
निवास से फग्गन सिंह कुलस्ते पीछे
निवास विधानसभा सीट से फग्गन सिंह कुलस्ते बहुत पीछे चल रहे हैं। मतगणना के लिए जितने राउंड और वोट बचे हैं उसे देखते हुए इनकी हार तय मानी जा रही है।
1 : 15 : 48 PM
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा 53 सौ मतों से कांग्रेस प्रत्याशी से पिछड़े
प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा दतिया विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र भारती से 53 सौ मतों से पिछड़ गए हैं। चौथे राउंड में गृहमंत्री को 5171 मत मिले। वहीं कांग्रेस को 7606 मत मिले। इस तरह से कांग्रेस की अभी तक के राउंड की गिनती में कुल 5331 मतों से पीछे हो गए हैं। ऐसे में गृहमंत्री के लिए मुश्किलें बढ़ रही हैं।
1 : 13 : 59 PM
हरदा में कमल पटेल 3289 मतों से आगे
हरदा विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी कमल पटेल को दस राउंड की मतगणना के बाद कुल 48598 मत प्राप्त हुए हैं। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी डा. आरके दोगने को 45309 मत मिले हैं। इस तरह कमल पटेल फिलहाल 3289 मतों से आगे हैं।
1 : 09 : 39 PM
12वें राउंड के बाद 52472 मतों से आगे मंत्री गोपाल भार्गव
सागर जिले की रहली विस क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी व मंत्री गोपाल भार्गव की बढ़त का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। 12वें राउंड के बाद उनकी बढ़त 52 हजार 472 मतों की हो गई है। 12 राडंड तक भार्गव को 77722 मत व कांग्रेस प्रत्याशी ज्योति पटेल को 25254 मत मिले हैं। इससे पहले 2013 में गोपाल भार्गव ने 51 हजार मतों से रिकार्ड जीत दर्ज की थी। यह रिकार्ड भी इस बार टूटने की उम्मीद है।
1 : 09 : 32 PM
12वें राउंड के बाद 52472 मतों से आगे मंत्री गोपाल भार्गव
सागर जिले की रहली विस क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी व मंत्री गोपाल भार्गव की बढ़त का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। 12वें राउंड के बाद उनकी बढ़त 52 हजार 472 मतों की हो गई है। 12 राडंड तक भार्गव को 77722 मत व कांग्रेस प्रत्याशी ज्योति पटेल को 25254 मत मिले हैं। इससे पहले 2013 में गोपाल भार्गव ने 51 हजार मतों से रिकार्ड जीत दर्ज की थी। यह रिकार्ड भी इस बार टूटने की उम्मीद है।
1 : 06 : 35 PM
MP Election Result 2023: रतलाम नगर भाजपा और बिछिया सीट से कांग्रेस की जीत
रतलाम नगर सीट से भाजपा के चेतन्य कश्यप की जीत हुई। उधर बिछिया सीट पर कांग्रेस के नारायण सिंह पट्टा ने जीत दर्ज की।
1 : 05 : 04 PM
Live Indore Election Results 2023: देपालपुर में कांटे की टक्कर के बीच फिर भाजपा आगे, सभी नौ सीटों पर बढ़त
इंदौर। इंदौर की राऊ विधानसभा सीट पर 10वें राउंड में भाजपा के मधु वर्मा की बढ़त कम होकर 6700 हो गई है। इंदौर एक में कांग्रेस के संजय शुक्ला ने जिस बूथ पर मतदान किया था, वहां भी वह कैलाश विजयवर्गीय से 125 वोटों से हारे। इंदौर 4 में भाजपा के रमेश मेंदोला को 21569 मतों की बढ़त। इस क्षेत्र में करीब 600 वोट नोटा को मिले।
देपालपुर में भाजपा के मनोज पेटल और कांग्रेस के विशाल पटेल के बीच कांटे की टक्कर हो रही है। राउंड दर राउंड बढ़त ऊपर-नीचे हो रहे थी। कभी मनोज आगे, तो कभी विशाल। दसवें दौर में मनोज ने विशाल को पछाड़ते हुए फिर 3887 मतों से आगे हो गए, जो 11वें राउंड में बढ़कर 6692 तक पहुंच गई।
1 : 02 : 47 PM
सुरखी में मंत्री गोविंद सिंह राजपूत एक हजार से अधिक मतों से पीछे
सागर जिले की सुरखी विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी गोविंद सिंह राजपूत छठवें राउंड में 1025 मतों से पीछे हो गए। वे लगातार चार राउंड तक आगे चले। इसके बाद दो राउंड से पीछे चल रहे हैं। यहां कांग्रेस प्रत्याशी नीरज शर्मा आगे हो गए हैं।
1 : 01 : 15 PM
MP Election 2023: बुरहानपुर, नेपानगर और रतलाम नगर सीट पर मतगणना अपडेट
बुरहानपुर विधानसभा की तेरहवें राउंड की गणना में भाजपा को 8590, कांग्रेस को 1065, नफीस मंशा खान को 83 और हर्षवर्धन सिंह चौहान को 2392 मत मिले हैं। नेपानगर में 19वें राउंड की गणना में भाजपा को 5312, कांग्रेस को 3630 और बिलर सिंह जमरा को 118 मत मिले हैं। नेपानगर में सत्रहवें राउंड में भाजपा को 5286 और अठारहवें राउंड में 6123 मत मिले हैं। कांग्रेस को क्रमश: 3854 और 2735 मत मिले हैं। बिलर सिंह को क्रमश: 103 व 93 मत मिले हैं। रतलाम नगर सीट से भाजपा के चेतन्य कश्यप अंतिम व 19वे राउंड के बाद 59 हजार 660 मतों से आगे। अब डाक मत पत्रों की गिनती बाकी है।
1 : 01 : 13 PM
हरदा में नौंवे राउंड के बाद कमल पटेल की बढ़त घटी
हरदा सीट पर भाजपा प्रत्याशी कमल पटेल नौवें राउंड की मतगणना के बाद सबसे आगे हैं। हालांकि उनकी बढ़त थोड़ी घट गई है। फिलहाल वह अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के डा. आरके दोगने से 2987 मतों से आगे चल रहे हैं। जबकि आठवें राउंड तक वह 04 हजार से ज्यादा मतों की बढ़त बनाए हुए थे। नौवें राउंड के बाद कमल पटेल को कुल 43471 मत मिले हैं। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर डा. आरकेदोगने को 40484 मत मिल चुके हैं।
12 : 55 : 19 PM
छटवें राउंड में ग्वालियर पूर्व से माया सिंह फिर हुई आगे, कांग्रेस के सतीश पिछड़े
ग्वालियर की भितरवार विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी मोहन सिंह राठौड़ 13500 वोटो से आगे। डबरा से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती इमरती देवी 5 वे राउंड में 858 वोटो से आगे। ग्वालियर ग्रामीण से भाजपा प्रत्याशी भरत सिंह कुशवाहा 4 वे राउंड में 4090 वोटो से आगे। ग्वालियर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी प्रधुम्न सिंह तोमर 5 वे राउंड में 5916 वोटो से आगे। ग्वालियर पूर्व में पूर्व मंत्री माया सिंह कांग्रेस के सतीश सिकरवार से दो हजार मतों से पिछड़ गई है। हालांकि अभी तक वे कांग्रेस प्रत्याशी से आगे चल रही थी। ग्वालियर की छह विधानसभा सीटों में पहली बार कांग्रेस आगे पहुंची है।
12 : 52 : 15 PM
MP Election 2023: धार जिले में मतगणना के आठवे राउंड का अपडेट
1 – धार
नीना वर्मा (भाजपा) 44726 (+ 4611)
प्रभा गौतम (कांग्रेस)40115 ( -4611)
2 – सरदारपुर
प्रताप ग्रेवाल (कांग्रेस)38735 (+ 3968)
वेलसिंह भूरिया (भाजपा)34767 ( -3968)
3 – गंधवानी
उमंग सिंघार (कांग्रेस) 34740 (+ 2722)
सरदार सिंह मेड़ा (भाजपा)32018 ( -2722)
4 – मनावर
हीरालाल अलावा (कांग्रेस) 40324 (+ 848)
शिवराम कन्नौज (भाजपा) 39476 ( -848)
5 – बदनावर
राजवर्धन सिंह दत्तीगांव (भाजपा) 41699 ( -3680)
भंवर सिंह शेखावत (कांग्रेस)45379 (+ 3680)
6 – कुक्षी
सुरेंद्रसिंह बघेल (कांग्रेस) 48324 (+ 21214)
जयदीप पटेल (भाजपा) 27110 ( -21214)
12 : 43 : 21 PM
MP Election Results: रतलाम जिले की विधानसभा सीटों पर मतगणना का ताजा अपडेट
रतलाम जिले की रतलाम ग्रामीण विधानसभा सीट से सातवे राउंड के बाद भाजपा के मथुरा लाल डामर 20006 मतों से आगे चल रहे हैं। अब तक उन्हें 44066, कांग्रेस प्रत्याशी लक्ष्मण डिंडोर को 24050 और निर्दलीय प्रत्याशी डॉक्टर अभय ओहरी को 3558 वोट मिले हैं। सैलाना विधानसभा सीट से 12वे राउंड के बाद निर्दलीय प्रत्याशी कमलेश्वर डोडियार 7047 वोट से आगे चल रहै है अब तक उन्हें 48652, कांग्रेस के हर्ष विजय गहलोत को 41605 और भाजपा की संगीता चारेल को 27017 वोट मिले है।
12 : 39 : 37 PM
ग्वालियर पूर्व में पूर्व मंत्री माया सिंह कांग्रेस के सतीश सिकरवार से पिछड़ी, शिवपुरी में केपी सिंह बीस हजार से पीछे
ग्वालियर पूर्व में पूर्व मंत्री माया सिंह कांग्रेस के सतीश सिकरवार से दो हजार मतों से पिछड़ गई है। हालांकि अभी तक वे कांग्रेस प्रत्याशी से आगे चल रही थी। ग्वालियर की छह विधानसभा सीटों में पहली बार कांग्रेस आगे पहुंची है। वहीं शिवपुरी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे केपी सिंह भाजपा के देवेंद्र सिंह जैन से 20 हजार मतों से पिछड गएा
12 : 38 : 25 PM
MP Election Results 2023 : जबलपुर में पश्चिम से भाजपा के राकेश सिंह 15458 वोट से आगे
जबलपुर में पश्चिम से भाजपा के राकेश सिंह 15458 वोट से आगे हैं। जबलपुर मध्य से अभिलाष पांडे (बीजेपी)3311वोटों से आगे हैं, वहीं केंट अशोक रोहाणी(बीजेपी) 4115 मतों से आगे तो बरगी नीरज सिंह(बीजेपी)6162 से आगे हैं।
12 : 37 : 52 PM
खंडवा जिले में चारों सीट पर भाजपा को बढ़त, मांधाता में कड़ी टक्कर
खंडवा जिले की चारों विधानसभा सीटों पर भाजपा की बढ़त बनी हुई है। खंडवा विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी कंचन मुकेश तनवे सबसे आगे चल रही हैं। 12 वें राउंड में कंचन 2736 हजार वोट से आगे हैं। उनके सामने कांग्रेस से कुंदन मालवीय चुनाव मैदान में हैं। इसी तरह हरसूद विधानसभा में विजय शाह आठवें राउंड में कांग्रेस के सुखराम साल्वे को पछाड़ते हुए 20023 हजार वोट से आगे चल रहे हैं। मांधाता में भाजपा प्रत्याशी नारायण पटेल और कांग्रेस के उत्तम पाल सिंह के बीच कड़ी टक्कर देखी जा रही है। यहां नौवें राउंड में भाजपा के नारायण पटेल मात्र 2637 वोट से आगे चल रहे हैं। इधर पंधाना विधानसभा की बात करें तो 15 वें राउंड में भाजपा की छाया मोरे करीब 16376 हजार वोट से लीड बनाए हुए हैं।
12 : 37 : 32 PM
Live Indore Election Results 2023: इंदौर में रमेश मेंदोला की बढ़त 41 हजार पार पहुंची, देपालपुर, इंदौर तीन में उतार-चढ़ाव जारी
इंदौर। इंदौर के राऊ विधानसभा क्षेत्र में मतगणना के आठवें दौर के बाद भाजपा के मधु वर्मा ने कांग्रेस के जीतू पटवारी पर 18682 वोटों की बढ़त बना ली है। भाजपा के मधु वर्मा को 55653 वोट जबकि कांग्रेस के जीतू पटवारी को 36971 वोट मिले हैं।
देपालपुर में 8वें राउंड के बाद कांग्रेस आगे हो गई है। कांग्रेस के विशाल पटेल को 40526 मत मिले हैं जबकि भाजपा के मनोज पटेल को 38930 मत मिले हैं।
सांवेर में सात राउंड के बाद भाजपा के तुलसी सिलावट को 28506 मत मिले हैं जबकि कांग्रेस की रीना बौरासी को 16849 मत मिले हैं।
महू में भाजपा की उषा ठाकुर को 30628 मत मिले हैं, जबकि कांग्रेस के रामकिशोर शुक्ला को 6205 मत मिले हैं। वहीं कांग्रेस के बागी प्रत्याशी निर्दलीय अंतर सिंह दरबार को 20729 मत मिले हैं।
भाजपा के कैलाश विजयवर्गीय को 23657 मतों की बढ़त है। उन्हें 44436 मिले हैं जबकि कांग्रेस के संजय शुक्ला को 20779 मत मिले हैं। वहीं इंदौर 2 में रमेश मेंदोला की बढ़त 41 हजार पर है। इंदौर तीन में 5वें राउंड के बाद पिंटू जोशी को मामूली राहत मिली है। गोलू शुक्ला की लीड कम होकर 2541 हो गई है।
12 : 36 : 14 PM
रहली में मंत्री गोपाल भार्गव 50 हजार से ज्यादा मतों से आगे
सागर जिले की रहली विधानसभा क्षेत्र के 11 राउंड के बाद भाजपा प्रत्याशी व मंत्री गोपाल भार्गव की बढ़त 50700 मतों की हो गई है। रहली में 22 चक्रो की गणना होना है। 11वें राउंड तक 50 हजार से मतों की बढ़त के बाद भाजपा की जीत लगभग तय हो गई है।
12 : 35 : 51 PM
अपने ही पोलिंग बूथ पर पिछड़े कांग्रेस के प्रवीण पाठक, नरेंद्र तोमर 3 हजार से पिछड़े
ग्वालियर दिक्षण से कांग्रेस के प्रत्याशी प्रवीण पाठक अपने ही पोलिंग बूथ पर पांच मतों से पिछड़ गए। क़ृषि उपज मंडी न्यापुरा में किया था मतदान प्रवीण पाठक ने यहीं इनका घर है। वार्ड 38. का यह पोलिंग बूथ है। यहां पर नारायण कुशवाह को 295 और प्रवीण पाठक को 290 मत मिले। इसी तरह केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर दिमनी सीट पर बसपा प्रत्याशी बलवीर सिंह डंडोतिया से तीन हजार मतों से पीछे हो गए।
12 : 32 : 16 PM
Madhya Pradesh Chunav 2023: देवास जिले में विधानसभा सीटों पर मतगणना का ताजा अपडेट
देवास में भाजपा की गायत्री राजे पवार करीब 14 हजार वोट से आगे। सोनकच्छ में भाजपा के डॉक्टर राजेश सोनकर करीब 13 हजार वोट से आगे। कांग्रेस के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा पीछे। हाटपीपल्या में सिंधिया समर्थक भाजपा के मनोज चौधरी करीब 5 हजार वोट से आगे। खातेगांव में भाजपा के आशीष शर्मा करीब 2400 वोट से आगे। पूर्व मंत्री दीपक जोशी (कांग्रेस )पीछे चल रहे है। बागली में भाजपा के मुरली भँवरा करीब 14000 वोट से आगे।
12 : 31 : 0 PM
विदिशा में तीन सीटों पर भाजपा आगे
विदिशा के सिरोंज विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के उमाकांत शर्मा 11872 वोटो से आगे हैं। शमशाबाद विधानसभा क्षेत्र में नौ राउंड में भाजपा के सूर्य प्रकाश मीणा 6903 वोटो से आगे हैं। गंज बासौदा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी हरि सिंह रघुवंशी सातवें राउंड में 11230 वोटों से आगे हैं।
12 : 29 : 56 PM
MP Election Results: सीएम शिवराज को लाड़ली बहना ने दी बधाई
सीएम हाउस में कार्यरत लाड़ली बहना राधा बाई ने मुख्यमंत्री चौहान को फूल देकर बधाई दी। राधा बाई सीएम हाउस में फूलो की क्यारी और बगीचे का काम देखती है और प्रतिदिन मुख्यमंत्री द्वारा भगवान की पूजा के लिए फूल लाकर देती है। बधाई देने के दौरान राधा बाई भावुक हो गईं।
class=lazy
12 : 29 : 37 PM
प्रदेश भाजपा कार्यालय में विजय उत्सव शुरू हुआ
भोपाल।मध्यप्रदेश में बीजेपी की जीत का जश्न भाजपा कार्यालय में शुरू हो गया है। प्रदेश कार्यालय में जिला बीजेपी कार्यालय पर कार्यकर्ता ढोल नगाड़ों, आतिशबाजी और मिठाईयों संग पहुंच चुके हैं। 11 बजे से ही जश्न को विजय उत्सव का नाम दिया गया है।
12 : 25 : 31 PM
MP Vidhan Sabha Chunav Parinam: मध्य प्रदेश के भाजपा कार्यालय में जश्न का माहौल
चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार बीजेपी 158 सीटों से आगे चल रही है। जिसके मद्देनजर केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता अश्विनी वैष्णव भोपाल में पार्टी कार्यालय पहुंचे।
12 : 24 : 18 PM
आठवें राउंड के बाद केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर बसपा के बलवीर दंडोतिया से पिछड़े
दिमनी सीट पर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर आठवें राउंड में बसपा प्रत्याशी बलवीर डंडोतिया से पीछे हो गए हैं।विधानसभा – दिमनी
भाजपा – 28118
कांग्रेस – 10541
बसपा – 29785
– भाजपा के नरेंद्र सिंह तोमर 1667 से पीछे, बसपा के बलवीर सिंह दंडोतिया आगे।class=lazy
12 : 22 : 52 PM
MP Election 2023 Results: बड़वानी के तीन मंत्री पीछे
बड़वानी में भाजपा के वर्तमान मंत्री प्रेमसिंह पटेल 10493 मतों से पीछे चल रहे हैं। वहीं सेंधवा में भाजपा के पूर्व मंत्री अंतरसिंह आर्य 735 मतों से पीछे चल रहे हैं। कांग्रेस के पूर्व मंत्री बाला बच्चन 6179 से पीछे चल रहे हैं।
बुरहानपुर में मतगणना का अपडेट
बुरहानपुर विधानसभा में 11वें राउंड में भाजपा की अर्चना चिटनिस को 2458, कांग्रेस के सुरेंद्र सिंह को 4955, एमआइएम के नफीस मंशा खान को 4424 व बागी हर्षवर्धन को 547 वोट मिले हैं। भाजपा और कांग्रेस लगभग बराबरी पर आ चुकी हैं। दोनों को 46-46 हजार से ज्यादा मत मिल चुके हैं। नेपानगर विधानसभा में चौदहवें राउंड में भाजपा की मंजू दादू को 4615, कांग्रेस की गेंदूबाई को 3173 और निर्दलीय बिलर सिंह जमरा को 323 वोट मिले हैं।
12 : 19 : 39 PM
ग्वालियर में बिजली मंत्री 52 सौ से अधिक मतों से आगे
ग्वालियर। ग्वालियर विधानससभा में चौथे राउंड में बिजली मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर 5235 मतों से आगे चल रहे है। उनका मुकाबला कांग्रेस के सुनील शर्मा से है। इसके साथ ही ग्वालियर ग्रामीण से भाजपा के भारत सिंह, ग्वालियर पूर्व से भाजपा की माया सिंह, ग्वालियर दिक्षण से भाजपा के नारायण सिंह, डबरा से भाजपा की इमरती देवी, भितरवार से भाजपा के मोहन सिंह राठौर अपने अपने प्रतिद्वंदियों से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस के पूर्व मंत्री लाखन सिंह भी अच्छे खासे मतों से पीछे चल रहे हैं। इसी तरह भाजपा के सहकारिता मंत्री अरविंद सिंह भदौरिया पीछे चल रहे हैं।
राउंड वाइज यह रही स्थिति
ग्वालियर ग्रामीण
भाजपा भारत सिंह – 12965
कांग्रेस साहब सिंह-10408
राउंड 2
15-ग्वालियर
बीजेपी प्रद्युमन तोमर-13999
कांग्रेस सुनील-12467
राउंड 4
16-ग्वालियर पूर्व
बीजेपी माया सिंह-26563
कांग्रेस सतीश सिकरवार-21434
बीजेपी 5127 से आगे
राउंड 4
17-ग्वालियर दक्षिण
बीजेपी नारायण सिंह-21794
कांग्रेस प्रवीण पाठक-18700
बीजेपी 3094
राउंड 6 तक का
18-भितरवार
बीजेपी मोहन राठौर-46994
कांग्रेस लाखन यादव 33494
बीजेपी 13500से आगे
राउंड 2
19-डबरा
बीजेपी इमारती- 10031
कांग्रेस सुरेश राजे-8414
अभी तक कुल मतदान
12 : 09 : 15 PM
होशंगाबाद में भाजपा के सीतासरन 6000 से ज्यादा वोटों से आगे
नर्मदापुरम जिले की होशंगाबाद सीट पर छह राउंड की मतगणना के बाद भाजपा प्रत्याशी और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डा. सीतासरन शर्मा ने अपनी बढ़त और मजबूत कर ली है। वह अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से 6751 वोट वोटों से आगे चल रहे हैं। पांचवे राउंड तक सीतासरन को 25608 मत मिले थे। दूसरे नंबर पर निर्दलीय भगवती चौरे को 17938 वोट मिले। वहीं सीतासरन शर्मा के भाई और कांग्रेस प्रत्याशी गिरिजा शंकर शर्मा 11957 मतों के साथ तीसरे नंबर पर चल रहे हैं। वहीं पिपरिया सीट पर चार राउंड के बाद भाजपा के ठाकुरदास 23319 मतों के साथ सबसे आगे चल रहे हैं। कांग्रेस के विरेंद्र बेलवांशी 15332 मतों के साथ दूसरे नंबर पर हैं।
12 : 07 : 26 PM
गृहमंत्री तीसरे राउंड में 2832 मतों से पिछड़े
दतिया से प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र भारती से 2832 मतों से पिछड़ रहे हैं। लोगों का कहना है कि अभी शहरी क्षेत्र की मतगणना हुई है। यदि ग्रामीण क्षेत्र के मतों की गणना होगी तो कांग्रेस और बढ़त ले लेगी। उधर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह की सातवें राउंड में बढ़त महज 635 मत रह गई। वहीं आठवें राउंड में सुमावली विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी एदल सिंह कंषाना तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।
12 : 03 : 47 PM
MP Vidhan Sabha Chunav Parinam: मध्य प्रदेश में शिवराज और सिंधिया साथ देख रहे रुझान
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने आवास पर पार्टी नेता नरेंद्र सिंह तोमर और ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ मतगणना के रुझान देख रहे हैं।
11 : 59 : 28 AM
रहली सीट पर मंत्री गोपाल भार्गव की बढ़त 27 हजार के पार
सागर जिले के रहली विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी व पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव की बढ़त 27413 मतों की हो गई है। सात राउंड के बाद उन्हें यह बढ़त मिली है। भार्गव पहले राउंड से ही आगे चल रहे हैं। यहां उनका मुकाबला कांग्रेस की ज्योति पटेल से है।
11 : 50 : 19 AM
Dhar Election Result: धार जिले की सीटों पर मतगणना का अपडेट
1 धार
नीना वर्मा (भाजपा) 18152 (+ 2799)
प्रभा गौतम (कांग्रेस) 15353 ( -2799)
2- सरदारपुर
प्रताप ग्रेवाल (कांग्रेस)16122 (+ 2664)
वेलसिंह भूरिया (भाजपा)13458 ( -2664)
3-गंधवानी
उमंग सिंघार (कांग्रेस) 13531 (+ 1985)
सरदार सिंह मेड़ा (भाजपा) 11546 ( -1985)
4-मनावर
हीरालाल अलावा (कांग्रेस) 14732 ( -52)
शिवराम कन्नौज (भाजपा)14784 (+ 52)
5-बदनावर
राजवर्धन सिंह दत्तीगांव (भाजपा) 17426
भंवर सिंह शेखावत (कांग्रेस) 17426
6- कुक्षी
सुरेंद्रसिंह बघेल (कांग्रेस)19363 (+ 11141)
जयदीप पटेल (भाजपा) 8222 ( -11141)
7 धरमपुरी
पांचीलाल मेड़ा (कांग्रेस) 3916
कालुसिंह ठाकुर (भाजपा)6672
11 : 49 : 03 AM
Barwani Result 2023: बड़वानी जिले की सीटों पर कौन आगे
बड़वानी विधानसभा में चौथे राउंड में भी कांग्रेस के राजन मंडलोई 9753 मतों से आगे। भाजपा के प्रत्याशी व मंत्री प्रेमसिंह पटेल पीछे। वहीं पानसेमल में पांचवे राउंड में भाजपा के श्याम बर्डे 3954 मतों से आगे। कांग्रेस की चंद्रभागा किराड़े पीछे।
11 : 48 : 17 AM
Mp Election 2023 Results : अनूपपुर की तीनों विधानसभा क्षेत्र कोतमा, पुष्पराजगढ़ और कोतमा में बीजेपी आगे
अनूपपुर जिले के तीन विधानसभा क्षेत्र कोतमा,पुष्पराजगढ़ और कोतमा में बीजेपी आगे चल रही है। पहले और दूसरे राउंड में भाजपा प्रत्याशी कांग्रेस प्रत्याशी से बढ़त बनाए हुए हैं। पहले राउंड में अनूपपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्यासी विशाल लाल सिंह 3969 मत प्राप्त किया जबकि कांग्रेस प्रत्याशी रमेश सिंह 3173 इस तरह से भाजपा प्रत्याशी 796 वोट से आगे थे। कोतमा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी 3932 मत से आगे रहे। भाजपा प्रत्याशी दिलीप जायसवाल 6363 मत प्राप्त किया जबकि कांग्रेस प्रत्याशी सुनील सराफ को 2431 मत प्राप्त हुए ।
11 : 47 : 44 AM
Live Indore Election Results 2023: इंदौर में रमेश मेंदोला की बढ़त 27 हजार पार, भाजपा कार्यालय में जश्न शुरू
इंदौर। इंदौर के विधानसभा क्षेत्र नंबर 2 में भाजपा के रमेश मेंदोला की बढ़त 27 हजार के पार हो गई है। वहीं राऊ विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी मधु वर्मा विधानसभा चुनाव की मतगणना के छठे राउंड में 18794 मतों से आगे हैं। वहीं देपालपुर में कांग्रेस के विशाल पटेल अब 1779 से पीछे, थोड़ी लीड कम की है।
class=lazy
इन रुझानों के बाद इंदौर के भाजपा कार्यालय में जश्न शुरू हो गया है। वहीं कांग्रेस कार्यालय में सन्नाटा पसरा रहा।
राऊ में मधु वर्मा को 6 राउंड की मत गिनती में 43432 मत मिले। वहीं सांवेर में तीन राउंड की मत गिनती में भाजपा के तुलसी सिलावट को 21036 मत मिले।
11 : 47 : 05 AM
MP Election Result: हरदा में दोनों सीटों पर भाजपा ने बनाई बढ़त
हरदा विधानसभा सीट पर एक बार फिर कमल खिलता नजर आ रहा है। यहां पांचवें चरण की मतगणना के बाद भाजपा प्रत्याशी के तौर पर मंत्री कमल पटेल अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से 3293 मतों से आगे चल रहे हैं। कमल पटेल को 23745 मत मिले हैं, वहीं उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी डा. आरके दोगने को 20452 वोट प्राप्त हुए हैं। वहीं टिमरनी विधानसभा सीट पर भी भाजपा प्रत्याशी संजय शाह 5363 मतों से आगे चल रहे हैं। पांच राउंड की मतगणना के बाद संजय शाह को 26170 मत मिले, वहीं कांग्रेस प्रत्याशी अभिजीत शाह को 20807 वोट प्राप्त हुए।
11 : 40 : 42 AM
मध्य प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ता मना रहे जश्न
चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार मध्य प्रदेश में भाजपा 155 सीटों से आगे चल रही है। जिसके मद्देनजर पार्टी नेता और कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय पर जश्न मनाया।
11 : 39 : 36 AM
MP Election Result: बुधनी में 29000 वोटों से आगे शिवराज
सीहोर की चार सीटों पर चल रही मतगणना के अब तक आए रुझानों के अनुसार
दो सीटों पर कांग्रेस और दो सीटों पर भाजपा आगे चल रही है। बुधनी सीट से भाजपा प्रत्याशी के तौर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से 29 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। बुधनी में चार राउंड की मतगणना के बाद भाजपा प्रत्याशी को 36267 और कांग्रेस उम्मीदवार को 7165 वोट मिले। आष्टा में छह राउंड की मतगणना के बाद कांग्रेस को 37834 और भाजपा को 32719 वोट मिले। यानी कांग्रेस प्रत्याशी 5150 मतों से आगे है। सीहोर सीट पर पांच राउंड की मतगणना के बाद कांग्रेस – 15979 और भाजपा – 24869 मत। यानी 8080 मतों से भाजपा आगे। वहीं इछावर सीट पर चार चरण की मतगणना के बाद कांग्रेस – 19058 और भाजपा – 19022 की स्थित में है। 36 वोटों से कांग्रेस प्रत्याशी आगे।
11 : 38 : 45 AM
Mp Election 2023 Results : सिवनी से कांग्रेस के लिए अच्छी खबर, चार में से तीन सीट पर आगे
सिवनी की चार विधानसभा सीट में से तीन पर कांग्रेस आगे चल रही है। ईवीएम मशीनों की मतगणना के पहले तीन चक्र में बरघाट को छोड़कर शेष तीन सीट सिवनी, केवलारी, लखनादौन में कांग्रेस प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। जिला मुख्यालय की सिवनी विस सीट पर कांग्रेस पार्टी को 35 साल से जीत का इंतजार है। इस सीट पर भाजपा अपना कब्जा बकराकर रखना चाहती है। पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ के प्रभाव वाले छिंदवाड़ा के पड़ोसी जिला होने के कारण सिवनी सीट महत्वपूर्ण है।
11 : 34 : 53 AM
Ujjain Result 2023: उज्जैन जिले की विधानसभा सीटों पर मतगणना का अपडेट
नागदा विधानसभा
तेज बहादुर (भाजपा) 19634
दिलीप गुजर (कांग्रेस) 16113
महिदपुर
दिनेश जैन (कांग्रेस) 19184
बहादुर सिंह (भाजपा) 21883
तराना
ताराचंद गोयल (भाजपा) 23354
महेश परमार (कांग्रेस) 26458
घटिया
रामलाल मालवीय (कांग्रेस) 20896
सतीश मालवीय (भाजपा) 237888
उज्जैन उत्तर
अनिल जैन (भाजपा) 24076
माया राजेश (कांग्रेस) 12328
उज्जैन दक्षिण
चेतन यादव (कांग्रेस) 5315
मोहन यादव(भाजपा) 3342
बड़नगर
जितेन्द्र पण्डया (भाजपा) 10198
मुरली मोरवाल( कांग्रेस )5357
11 : 33 : 35 AM
Dewas Election: देवास जिले की विधानसभा सीटों पर मतगणना का अपडेट
सोनकच्छ से
भाजपा के राजेश सोनकर 30278
सज्जनसिंह वर्मा 22342
7936 से भाजपा आगे
देवास से
भाजपा की गायत्री पवार 29686
कांग्रेस के प्रदीप चौधरी 24726
भाजपा 4960 से आगे।
हाटपिपलिया
भाजपा के मनोज चौधरी 15640
कांग्रेस के राजवीर – 14342
भाजपा 1298 से आगे।
बागली
भाजपा के मुरली भवरा 37484
कांग्रेस के गोपाल भोसले 24046
भाजपा 13438 से आगे।
खातेगांव
भाजपा के आशिष शर्मा 31364
कांग्रेस के दीपक जोशी 29021
भाजपा 2343 से आगे
11 : 30 : 29 AM
भोपाल में भाजपा के विश्वास सारंग, कृष्णा गौर, भगवानदास सबनानी, रामेश्वर शर्मा, विष्णु खत्री तथा कांग्रेस के आतिफ अकील व आरिफ मसूद आगे
भोपाल। भोपाल में सात विधानसभा में पांच में भाजपा और दो में कांग्रेस के प्रत्याशी आगे चल रहे है। नरेला से विश्वास सारंग, गोविंंदपुरा से कृष्णा गौर, दक्षिण पश्चिम में भगवान दास सबनानी, हुजुर से रामेश्वर शर्मा तथा बैरसयाा से विष्णु खत्री ने बढ़त बना ली है। भोपाल उत्तर से आतिफ अकील व मध्य से आरिफ मसूद आगे चल रहे है।
11 : 24 : 58 AM
MP Election Results: रतलाम के सैलाना से निर्दलीय प्रत्याशी कमलेश्वर डोडियार आगे
रतलाम जिले की सैलाना विधानसभा सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी कमलेश्वर डोडियार लगातार आगे चल रहे हैं। छठे राउंड में वह करीब 2800 मतों से आगे थे जबकि सातवें राउंड में करीब 4124 मतों से आगे हो गए हैं। अब तक निर्दलीय प्रत्याशी कमलेश्वर डोडियार को 27808 मत, कांग्रेस प्रत्याशी हर्ष विजय गहलोत को 23216 मत तथा भाजपा प्रत्याशी संगीता चावल को 17439 मत मिल चुके हैं। झाबुआ तीसरा राउंड ,झाबुआ भाजपा प्रत्याशी भानु भूरिया 27 20 वोट से आगे, थांदलाती से राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी वीर सिंह भूरिया 893 वोट से आगे, पेटलावद भाजपा प्रत्याशी निर्मला भूरिया 1094 वोट से आगे।
11 : 24 : 17 AM
MP Election Results 2023 : जबलपुर में चौंकाने वाले रुझान, भाजपा ने बनाई बढ़त
जबलपुर के आठों विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना प्रात: 8 बजे से जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय मैं प्रारंभ हो गई है। मतगणना की शुरुआत डाकमतों की गिनती से प्रारंभ हुई। जबलपुर की आठों विधानसभा क्षेत्र में चुनाव की मतगणना शुरू होते ही रुझान आने शुरू हो गए हैं। जबलपुर मध्य से अभिलाष पांडे (बीजेपी)3311वोटों से आगे हैं, वहीं केंट अशोक रोहाणी(बीजेपी) 4115 मतों से आगे तो बरगी नीरज सिंह(बीजेपी)6162 से आगे हैं।
11 : 22 : 59 AM
Live Indore Election Results 2023: कैलाश विजयवर्गीय की बढ़त 19 हजार मतों से पार
इंदौर विधानसभा क्षेत्र एक में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय चौथ दौर की मतगणना के बाद 19934 से आगे हैं। चौथे दौर के बाद सांवेर से तुलसी सिलावट लगभग 12000 से आगे, इंदौर पांच से महेंद्र हार्डिया लगभग 7000 से आगे, राऊ में मधु वर्मा लगभग 12751 मतों से आगे चल रहे हैं। वहीं महू से उषा ठाकुर लगभग 2800 से आगे हैं तो देपालपुर में मनोज पटेल की लीड घटी है। फिलहाल वह 1500 से आगे हैं।
देपालपुर में भाजपा के मनोज पटेल को 20142, तो कांग्रेस के विशाल पटेल को 19349 मत मिले हैं। वहीं निर्दलीय प्रत्याशी राजेन्द्र चौधरी को 9993 मत मिले हैं।
राऊ में भाजपा के मधु वर्मा 36 हजार से ज्यादा, तो कांग्रेस के जीतू पटवारी को 21 हज़ार से ज्यादा मत मिले हैं।
11 : 21 : 20 AM
Khandwa Result 2023: हरसूद में विजय शाह चल रहे आगे
हरसूद विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी कुंवर विजय शाह चौथे राउंड में 11412 मत से आगे चल रहे है। कांग्रेस प्रत्याशी सुखराम साल्वे की चौथे राउंड में 12137 और भाजपा प्रत्याशी शाम को 23549 मत मिले है। चौथे राउंड तक सामने आए परिणामों से हरसूद क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है।कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत व जनश का दौर शुरू हो गया है।
11 : 15 : 26 AM
केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह पांचवे चरण में 13 हजार मतों से आगे
मुरैना में दिमनी विधानसभा सीट से केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर 13568 मतों से आगे चल रहे है। वे अपने निकटतम प्रतिद्वंदी बसपा के बलवीर डंडोतिया से आगे है। कांग्रेस प्रत्याशी तीसरे नंबर पर है। सुमावली विधानसभा सीट पर बसपा के प्रत्याशी कुलदीप सिंह सिकरवार निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के एदल सिंह कंषाना से 14079 मतों से आगे हैं। विधानसभा जौरा में कांग्रेस के पंकज उपाध्याय भाजपा प्रत्याशी से 962 मतों से आगे है। विधानसभा – सबलगढ़ में भाजपा की सरला रावत बसपा प्रतयाशी से 11541 मतों से आगे हैं।
11 : 08 : 17 AM
MP Election Result: दिग्विजय का किला दरका, जयवर्धन सिंह रुझानों में पिछड़े
गुना जिले में विधानसभा चुनाव के लिए जारी मतों की गणना के दूसरे राउंड में जिले की दो महत्वपूर्ण सीटों पर फिलहाल उलटफेर देखने को मिला है। राघौगढ़ सीट जो कांग्रेस का गढ़ रही है, पहली बार पिछड़ती दिखी है। यहां से पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के पुत्र जयवर्धन सिंह भाजपा के हीरेंद्र सिंह से 843 मतों से पीछे चल रहे हैं। इसी तरह बमोरी सीट से भाजपा के उम्मीदवार व प्रदेश के पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया कांग्रेस के ऋषि अग्रवाल से 12517 मतों से पीछे चल रहे हैं।
11 : 07 : 44 AM
Alirajpur Result 2023: आलीराजपुर जिले में मतगणना अपडेट
आलीराजपुर जिले की दोनों विधानसभा में छह-छह राउंड की गणना हो चुकी है। आलीराजपुर विधानसभा में भाजपा उम्मीदवार नागरसिंह चौहान जहां चार राउंड में आगे रहे हैं, वहीं दो में कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश पटेल ने बढ़त बनाई है। जोबट विधानसभा के अब तक के छह राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी सेना पटेल ने बढ़त बरकरार रखी है।
11 : 02 : 51 AM
MP Election 2023 Results: सीएम शिवराज बोले- एमपी के मन में मोदी हैं
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, हमारे पीएम नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश के मन में है और मोदी जी के मन में मध्य प्रदेश है, उन्होंने जो यहां सभाएं और जनता से अपील की वो जनता के दिल को छू गई और उसी कारण ये रुझान आ रहे हैं। हमारा विश्वास है कि हम शानदार बहुमत प्राप्त करेंगे।
11 : 00 : 46 AM
सुमावली में उलटफेर होने की संभावना, बसपा उम्मीदवार 13 हजार से आगे
मुरैना जिले की सुमावली विधानसभा सीट पर बड़ा उलटफेर होने की संभावना बन गई है। यहां पर भाजपा व कांग्रेस के उम्मीदवार से आगे बसपा उम्मीदवार चल रहा है। बसपा उम्मीदवार कुलदीप सिकरवार ने अपने निकटतम प्रत्याशी भाजपा के एदल सिंह कंषाना से 13289 मतों से बढ़त बना ली है। कांग्रेस प्रत्याशी तीसरे नंबर पर है। अंबाह विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र सखवार भाजपा प्रत्याशी कमलेश जाटव से 9792 मतों से आगे चल रहे है। बसपा उम्मदवार को महज 789 मत ही मिले है।
10 : 58 : 23 AM
Live Indore Election Results 2023: इंदौर की सभी नौ विधानसभा सीटों पर भाजपा आगे, कांग्रेस का सूपड़ा साफ
इंदौर की सभी नौ विधानसभा सीटों पर तीसरे दौर में भाजपा आगे हो गई है। कांग्रेस का सूपड़ा साफ होता दिखाई दे रहा है। इंदौर तीन में दो दौर में पिछड़ने के बाद भाजपा के गोलू शुक्ला कांग्रेस के पिंटू जोशी से आगे हो गए हैं।
इंदौर की सांवेर विधानसभा सीट पर भाजपा के तुलसी सिलावट तीसरे राउंड में 7105 मतों से आगे हैं। तुलसी सिलावट को 14788 मत मिले हैं जबकि कांग्रेस की रीना बौरासी को 7683 मत मिले हैं।
वहीं इंदौर विधानसभा तीन में तीसरे राउंड के बाद भाजपा के गोलू शुक्ला ने कांग्रेस के पिंटू जोशी को पीछे छोड़ दिया।भाजपा के गोलू शुक्ला 1300 से आगे हैं।
इंदौर विधानसभा दो से रमेश मेंदोला की बढ़त 13 हजार से ऊपर पहुंच गई है।
देपालपुर में भाजपा की बढ़त घटकर 700 पर पहुंची।
अब तक सबसे ज्यादा नोटा वोट 279 इंदौर विधानसभा नंबर दो में हैं।
10 : 50 : 42 AM
MP Election Result: हरदा में कमल पटेल 1300 से ज्यादा मतों से आगे
हरदा विधानसभा सीट पर मंत्री कमल पटेल भाजपा के टिकट पर चुनाव मैदान में हैं। तीसरे राउंड की मतगणना के बाद वह अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के डा. आरके दोगने से 1304 मतों से आगे चल रहे हैं। कमल पटेल को 14252 मत मिले हैं, वहीं कांग्रेस प्रत्याशी डा. आर के दोगने को 12948 वोट प्राप्त हुए हैं।
10 : 44 : 07 AM
MP Election Results: उज्जैन और रतलाम में मतगणना का ताजा अपडेट
उज्जैन दक्षिण से मंत्री मोहन यादव पीछे चल रहे हैं। तराना, उज्जैन दक्षिण को छोड़ शेष पांच सीटों पर भाजपा आगे। रतलाम नगर विधानसभा सीट पर पांच राउंड के गिनती के बाद भाजपा के चेतन कश्यप लगभग 24000 मतों से आगे चल रहा है वही सैलाना विधानसभा सीट पर पांच राउंड के बाद निर्दलीय प्रतयाशी कमलेश्वर डोडियार करीब 2800 मतों से आगे। जावरा सीट पर चौथे राउंड के बाद भाजपा के राजेंद्र पांडे करीब 10000 मतों से आगे हो गए हैं।
10 : 41 : 32 AM
MP Assembly Election Results 2023: धार जिले की विधानसभा सीटों पर ये हैं आगे
1 धार
नीना वर्मा (भाजपा) -11681 (+ 382)
प्रभा गौतम (कांग्रेस) – 11299 ( -382)
2 सरदारपुर
प्रताप ग्रेवाल (कांग्रेस) 11669 (+ 3041)
वेलसिंह भूरिया (भाजपा) 8628 ( -3041)
3 गंधवानी
उमंग सिंघार (कांग्रेस) 8214 ( -105)
सरदार सिंह मेड़ा (भाजपा)8319 (+ 105)
4 मनावर
हीरालाल अलावा (कांग्रेस)9822 ( -977)
शिवराम कन्नौज (भाजपा) 10799 (+ 977)
5 बदनावर
राजवर्धन सिंह दत्तीगांव (भाजपा) 10685 ( -1290)
भंवर सिंह शेखावत (कांग्रेस)11975 (+ 1290)
6 कुक्षी
सुरेंद्रसिंह बघेल (कांग्रेस)13608 (+ 8620)
जयदीप पटेल (भाजपा)4988 ( -8620)
7 धरमपुरी
पांचीलाल मेड़ा (कांग्रेस) 3916 ( -2756)
कालुसिंह ठाकुर (भाजपा) 6672 (+ 2756
10 : 39 : 28 AM
MP Election Result: रहली सीट पर गोपाल भार्गव की बढ़त सात हजार पार
सागर जिले के रहली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी व पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव की बढ़त सात हजार मतों के पार पहुंच गई है। तीसरे राउंड के बाद उन्हें 16383 मत मिले हैं। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी ज्योति पटेल को 8912 मत मिले हैं। गोपाल भार्गव यहां से 7472 मतों से आगे हैं।
10 : 39 : 15 AM
Indore Election Results 2023: तीसरे दौर में मधु वर्मा ने जीतू पटवारी पर बढ़त बढ़ाई
इंदौर। दूसरे दौर में विधानसभा 4 में भाजपा की मालिनी गौड़ को 14576 मत हैं। वहीं कांग्रेस के राजा मांधवानी को 8689 मत मिले हैं। मालिनी गौड़ को 8689 मतों से बढ़त मिली है। महू में उषा ठाकुर को 5113 मत मिले हैं, वहीं कांग्रेस के बागी अंतरसिंह दरबार को 3954 मत मिले हैं, वहीं कांग्रेस के रामकिशोर शुक्ला को 957 मत मिले हैं। इंदौर तीन नंबर से कांग्रेस के पिंटू जोशी को कुल 10252 मत मिले हैं, वहीं भाजपा के गोलू शुक्ला को कुल 9032 मिले हैं। पिंटू जोशी 1220 मतों से आगे हैं। दो राउंड पूरे, विधानसभा तीन इंदौर में कांग्रेस को 1200 मतों की बढ़त।
देपालपुर में भाजपा के मनोज पटेल को 14995 मत मिले हैं और वह 1100 से ज्यादा मतों से आगे हैं।
तीन राउंड के बाद राउ में भाजपा मधु वर्मा को 24051 मत जबकि कांग्रेस के जितू पटवारी को 12116 मत मिले हैं। मधु वर्मा ने बढ़त बनाई।
10 : 33 : 17 AM
तीसरे राउंड में केंद्रीय मंत्री तोमर आगे
मुरैना में दिमनी विधानसभा सीट पर तीसरे रांउड में केंद्रीय मंत्री व भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र सिंह तोमर 3085 मतों से आगे हैं। तीसरे चरण में भाजपा को 11937 मत, कांग्रेस को 3169 मत व बसपा को 8852 मत मिले। विधानसभा जौरा में कांग्रेस प्रत्याशी आगे है। यहां कांग्रेस प्रत्याशी पकंज उपाध्याय 2970 मतों से आगे हैं। यहां पर भाजपा प्रत्याशी को 10079, कांग्रेस को 13049 व बसपा को 3341 मत मिले।
10 : 26 : 50 AM
Ujjain Result 2023: उज्जैन जिले की सीटों पर कहां से कौन आगे
महिदपुर – भाजपा
नागदा- भाजपा
उज्जैन उत्तर- भाजपा
उज्जैन दक्षिण- कांग्रेस
बड़नगर- भाजपा
तराना- कांग्रेस
घट्टिया- भाजपा
10 : 26 : 47 AM
दतिया में दूसरे राउंड में भी गृहमत्री पीछे
दतिया में दूसरे राउंड में प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा कांग्रेस प्रत्याशी से पीछे चल रहे है। नरोत्तम मिश्रा को 6434 मत व कांग्रेस के राजेंद्र भारती को 7616 मत मिले। इसी तरह सेवढ़ा में भाजपा के प्रदीप अग्रवाल 9 सौ मतों से, भांडेर में कांग्रेस उम्मीदवार फूल सिंह बरैया आगे हैं।
10 : 24 : 43 AM
MP Vidhan Sabha Chunav Parinam: नेपानगर विधानसभा सीट में पांच राउंड की मतगणना में भाजपा आगे
बुरहानपुर जिले के नेपानगर विधानसभा सीट की पांच राउंड की मतगणना पूर्ण हो चुकी है। इन राउंड में 48899 मतों की गणना की गई है। जिसमें भाजपा की मंजू दादू को 26330 वोट मिले हैं और वे आगे चल रही हैं। दूसरे नंबर पर कांग्रेस प्रत्याशी गेंदूबाई चौहान हैं। उन्हें 13282 मत मिले हैं। निर्दलीय बिलर सिंह जमरा को 7564 और नोटा को 569 वोट मिले हैं। जोबट विधानसभा- तीसरे राउंड की गणना के बाद कांग्रेस उम्मीदवार सेना पटेल 3425 मतों से आगे। पीछे चल रहे भाजपा उम्मीदवार विशाल रावत। निर्दलीय माधोसिंह डावर तीसरे क्रम पर। मंदसौर विधानसभा से तीसरा राउंड में भाजपा 1 वोट से आगे।
10 : 23 : 21 AM
ग्वालियर में पहले राउंड में छह में से छह सीटों पर भाजपा आगे
ग्वालियर। ग्वालियर में उलटफेर सामने आया है। ग्वालियर में छह में से छह विधानसभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशी आगे हैं। इनमें भितरवार में भाजपा प्रत्याशी मोहन सिंह राठज्ञैर 1976 मतों से आगे, ग्वालियर पूर्व में माया सिंह 1 हजार मतों से, डबरा में भाजपा इमरती देवी 1142 मतों से, ग्वालियर में प्रद्युम्न सिंह 2511 व ग्वालियर ग्रामीण से भारत सिंह 2393 मतों से आगे चल रहे है। भिंड में गोहद विधानसभा सीट पर पूर्व मंत्री लाल सिंह आर्य 8 सौ मतों से आगे चल रहे हैं।
10 : 18 : 44 AM
MP Election 2023: मध्य प्रदेश में कहां से कौन आगे
झाबुआ – 1691 बीजेपी के भानु भुरिया आगे।
पेटलावद – 3500 से निर्मला भूरिया बीजेपी।
थांदला – 89 वोट से बीजेपी आगे।
आलीराजपुर – भाजपा उम्मीदवार नागरसिंह चौहान चौथे राउंड की गणना के बाद 3067 मतों से आगे।
10 : 18 : 34 AM
MP Election Result: हरदा में मंत्री कमल पटेल आगे
हरदा विधानसभा सीट पर भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे का मुकाबला है। यहां दूसरे चरण की मतगणना के बाद भाजपा प्रत्याशी कमल पटेल अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के डा. आरके दोगने से 630 मतों से आगे चल रहे हैं। कमल पटेल को जहां 8935 वोट मिले हैं, वहीं कांग्रेस प्रत्याशी डा. आर के दोगने को 8305 मत प्राप्त हुए हैं।
10 : 17 : 07 AM
Indore Election Results 2023: 10 बजे तक की स्थिति, इंदौर सात सीटों पर आगे, महू में कांग्रेस तीसरे नंबर पर
इंदौर में दूसरे दौर की गिनती शुरू। सुबह 10 बजे तक भाजपा आठ सीटों पर तो कांग्रेस एक सीट पर आगे है। इंदौर 1 में कैलाश विजयवर्गीय, इंदौर 2 में रमेश मेंदोला, इंदौर 3 में कांग्रेस के पिंटू जोशी, इंदौर 4 से भाजपा के मालिनी गौड़, इंदौर 5 से भाजपा के महेंद्र हार्डिया, राऊ से मधु वर्मा, महू से उषा ठाकुर, सांवेर से तुलसी सिलावट और देपालपुर मनोज पटेल को बढ़त मिली है।
कैलाश विजयवर्गीय दूसरे राउंड के बाद 8900 से आगे हैं।
राऊ विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के मधु वर्मा 17630 मतों मिले हैं, वहीं कांग्रेस के जितू पटवारी को 8143 मत मिले हैं। 9487 मतों से मधु वर्मा आगे।
देपालपुर में भाजपा के मनोज पटेल को 11338 मत, कांग्रेस के विशाल पटेल को 8055 जबकि निर्दलीय राजेंद्र चौधरी को 5555 मत मिले हैं।
महू में भाजपा की उषा ठाकुर पहले, कांग्रेस के बागी अंतरसिंह दरबार दूसरे, तो कांग्रेस तीसरे नंबर पर है।
10 : 14 : 34 AM
MP Election Result: कांग्रेस के दफ्तर पर पसरा सन्नाटा
मतगणना के दौरान अब तक आए रुझानों से भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाती लग रही है, वहीं कांग्रेस का ग्राफ पिछली बार के मुकाबले भी गिर गया है। अब तक आए रुझान कांग्रेस को निराश करने वाले हैं और राजधानी में पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर सन्नाटा पसरा है। class=lazy
10 : 12 : 20 AM
MP Election 2023 Results: बड़वानी और रतलाम में मतगणना अपडेट
बड़वानी में राजपुर विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी अंतरसिंह पटेल दूसरे राउंड में भी 500 मतों से आगे है। यहां पर कांग्रेस के दिग्गज नेता व पूर्व मंत्री बाला बच्चन पीछे चल रहे हैं। नेपानगर विधानसभा सीट में चौथे राउंड की गणना में भाजपा की मंजू दादू 5838 मत के साथ आगे हैं। कांग्रेस की गेंदूबाई को 2580 मत मिले हैं। निर्दलीय बिलर सिंह जमरा को 1715 मत मिले हैं। रतलाम जिले की सैलाना विधानसभा सीट पर तीन राउंड के बाद कांग्रेस के हर्ष विजय गहलोत 1406 मतों से आगे चल रहा है अब तक हर्ष विजय गहलोत को 11066 मत, भाजपा की संगीता चारेल को 9660 में और निर्दलीय प्रत्याशी कलमेश्वर डोडियार को 9293 मत प्राप्त हुए हैं। रतलाम जिले की रतलाम ग्रामीण विधानसभा सीट पर दूसरे लोन पर भी भाजपा प्रत्याशी मथुरा लाल डामोर आगे चल रहे हैं दूसरे राउंड के मतों की गिनती के बाद भाजपा यहां 6992 मत से आगे हो गई है अब तक भाजपा को 1395 तथा कांग्रेस को 6703 मत मिले।
10 : 09 : 24 AM
विदिशा विधानसभा क्षेत्र मे तीसरे राउंड में भाजपा प्रत्याशी 4595 वोट से आगे। कुल लीड 9743 वोट से भाजपा प्रत्याशी आगे।
10 : 09 : 22 AM
MP Election Results: बुरहानपुर, मंदसौर, देवास, आलीराजपुर में मतगणना अपडेट
बुरहानपुर विधानसभा सीट की दूसरे राउंड की गणना में कांग्रेस प्रत्याशी ठा. सुरेंद्र सिंह आगे हैं। उन्हें 7566 वोट मिले हैं, जबकि भाजपा की अर्चना चिटनिस को 1947 मत मिले हैं। भाजपा के बागी हर्षवर्धन सिंह चौहान को 884 और एआइएमआइएम के नफीस मंशा खान को 3129 वोट मिले हैं।नेपानगर विधानसभा सीट के तीसरे राउंड में भी भाजपा प्रत्याशी मंजू दादू आगे हैं। उन्हें 5600 मत मिले हैं, जबकि कांग्रेस की गेंदूबाई चौहान को 2771 मत मिले हैं। निर्दलीय बिलर सिंह जमरा ने भी 1878 वोट लिए हैं। मंदसौर विस से दूसरे राउंड में कांग्रेस के विपिन जैन 1128 मतों से आगे।
देवास के सोनकच्छ-976 से भाजपा के राजेश सोनकर सज्जनसिंह वर्मा से आगे। देवास- 373 से भाजपा की गायत्री पवार प्रदीप चौधरी से आगे। हाटपिपलिया -1512 से कांग्रेस के राजवीर भाजपा के मनोज चौधरी से आगे। बागली में 3849 से भाजपा के मुरली भवरा कांग्रेस के गोपाल भोसले से आगे। खातेगांव में 1546 से भाजपा के आशिष शर्मा दीपक जोशी से आगे। आलीराजपुर विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी नागरसिंह चौहान 3289 मतों से आगे।
10 : 05 : 42 AM
Khandwa Result 2023: पहले राउंड में भाजपा तीन और कांग्रेस एक सीट पर
खंडवा विधानसभा के लिए चल रही मतगणना में जिले की चारों विधानसभाओं के पहले राउंड का परिणाम सामने आ चुका है। चार में से तीन पर भाजपा और एक सीट पर कांग्रेस की बढ़त बनी हुई है। जिले की सबसे प्रतिष्ठित माने जाने वाली हरसूद विधानसभा विधानसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी मंत्री विजय शाह 3024 मत, खंडवा में भाजपा प्रत्याशी कंचन तनवे 1580 मत, मांधाता में भाजपा की पटेल 2049 से आगे हैं। वहीं पंधाना में कांग्रेस प्रत्याशी रूपाली बड़े 1074 मतों के आगे चल रही है।
10 : 04 : 42 AM
सुमावली में बसपा प्रत्याशी आगे, सबलगढ़ में भाजपा प्रत्याशी आगे
सुमावली विधानसभा में पहले राउंड में बसपा के कुलदीप सिंह सिकरवार भाजपा प्रत्याशी एदल सिंह कंषाना से 4062 मतों से आगे हैं। इसी रतह सबलगढ़ विधानसभा सीट पर भाजपा की सरला रावत 5688 मतों से आगे है। सेवढ़ा विधानसभा में भाजपा के प्रदीप अग्रवाल 1478 मतों से आगे चल रहे है।
10 : 03 : 28 AM
MP Election Result: बुधनी में शिवराज 13349 मतों से आगे
दूसरे चरण की मतगणना के बाद सीहोर जिले में भाजपा का वर्चस्व नजर आ रहा है। आष्टा में कांग्रेस को 11865 मत और भाजपा प्रत्याशी को 12324 मत मिले। 459 से भाजपा आगे है। सीहोर सीट पर कांग्रेस को 6812 और भाजपा को 8794 मत मिले। भाजपा 1982 से आगे। इछावर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी आगे है। कांग्रेस को 4844 मत और भाजपा को 3313 मत मिले। 1503 मतों से कांग्रेस आगे। बुधनी में भाजपा प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान 13349 मतों से आगे चल रहे हैं। उन्हें 17181 मत मिले हैं, वहीं कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम मस्ताल को 3842 मत मिले हैं।
10 : 01 : 40 AM
Madhya Pradesh Chunav 2023: प्रह्लाद सिंह पटेल ने रुझानों पर दी यह प्रतिक्रिया
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने कहा, मैंने हमेशा कहा है कि मध्य प्रदेश में भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार बनेगी, आज के रुझान उसके अनुकूल हैं।
10 : 01 : 29 AM
दतिया में गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा पीछे, श्योपुर में भाजपा के दुर्गालाल विजय आगे
प्रदेश के गृहमंती नरोत्तम मिश्रा कांग्रेस प्रत्याशी से एक हजार से अधिक मतों से पीछे चल रहे है। इसी तरह श्योपुर में भाजपा के दुर्गालाल विजय भी आगे चल रहे है। दतिया नरोत्तम मिश्र पीछे कांग्रेस प्रत्याशी राजेन्द्र भारती 1061 वोटो से आगे। श्योपुर में दुर्गालाल विजय करीब दो हजार मतों से कांग्रेस से आगे चल रहे है।
9 : 54 : 14 AM
MP Election 2023 Results: सीएम शिवराज सिंह चौहान से मिलने पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया
मध्य प्रदेश में मतगणना के बीच केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सीएम शिवराज सिंह चौहान से मिलने उनके निवास पर पहुंचे।
9 : 49 : 05 AM
Shajapur Election Result: शाजापुर जिले की तीन विधानसभा में से दो पर भाजपा और एक पर कांग्रेस प्रत्याशी आगे
शाजापुर के पॉलिटेक्निक कॉलेज में विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। तीन राउंड की मतगणना हो चुकी है। जिसमें जिले की तीन विधानसभा में से दो पर भाजपा और एक पर कांग्रेस प्रत्याशी आगे है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले की शाजापुर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अरुण भीमावद और शुजालपुर से स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री इंदर सिंह परमार आगे चल रहे हैं। जबकि कालापीपल विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी कुणाल चौधरी आगे चल रहे हैं।
9 : 47 : 04 AM
Ratlam Result 2023: रतलाम देवास से मतगणना का अपडेट
रतलाम जिले की सैलाना विधानसभा सीट पर कांग्रेस पहले राउंड में पिछड़ने के बाद दूसरा राउंड में 1300 मतों से आगे हो गई है ।कांग्रेस प्रत्याशी हर्ष विजय गहलोत को 7585 मत मिले हैं जबकि भाजपा की संगीता चारेल को 6226 मत मिले है। निर्दलीय प्रत्याशी कमलेश्वर डोडियार जहां पहले राउंड में 867 मतों से आगे थे अब वह तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। आलोट विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी चिंतामणि मालवीय करीब 4000 मतों से आगे चल रहा है। देवास में दूसरे राउंड में खातेगांव में करीब 2700 वोट से भाजपा आगे, बागली करीब 5100 वोट से भाजपा आगे।
9 : 45 : 28 AM
दिमनी विधानसभा में पहले राउंड में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह आग, विजयपुर में निर्दलीय आगे
मुरैना की दिमनी की विधानसभा सीट पर पहले राउंड में भाजपा के केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर आगे चल रहे है। पहले राउंड में नरेंद्र सिंह को 4483, कांग्रेस के रविंद्र सिंह को 812 व बसपा के बलवीर डंडोतिया को 2423 मत मिले है। इसी तरह टीकमगढ़ विधानसभा में पहले राउं में कांग्रेस के यदवेंद्र सिंह 391 मतों से व छतरपुर में भाजपा के कामाख्या प्रताप सिंह करीब छह सौ मतों से आगे चल रहे है। श्योपुर की विजयपुर विधानसभा सीट पर निर्दलीय मुकेश मलहोत्रा आगे चल रहे है। यहां पर भाजपा के बाबूलाल मेवरा को 1736, कांग्रेस के रामनिवास रावत को 2311 व निर्दलीय मुकेश मल्होत्रा को 2621 मत मिले है।class=lazy
9 : 45 : 22 AM
MP Election Result: अशोकनगर में दो पर भाजपा, 01 पर कांग्रेस आगे
अशोकनगर विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी जजपाल सिंह जज्जी पहले राउंड की मतगणना के बाद हरिबाबू राय कांग्रेस प्रत्याशी से 63 वोट से पीछे चल रहे हैं। चंदेरी सीट पर भाजपा प्रत्याशी जगन्नाथ सिंह रघुवंशी अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के गोपाल सिंह चौहान से 2230 वोट से आगे हैं। मुंगावली सीट पर भाजपा प्रत्याशी बृजेंद्र सिंह यादव कांग्रेस के राव यादवेन्द्र सिंह यादव से 27 वोट से आगे चल रहे हैं।
9 : 45 : 14 AM
Indore Election Results 2023: इंदौर की नौ में से भाजपा को सात सीटों पर बढ़त
इंदौर। विधानसभा निर्वाचन 2023 की मतगणना के पहले राउंड के बाद इंदौर की कुल नौ सीटों में से भाजपा ने सात जबकि कांग्रेस को दो सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। भाजपा इंदौर एक, दो, चार, पांच, राऊ, महू में आगे हैं। इंदौर दो से रमेश मेंदोला पहले दौर के बाद 7203 आगे है। इंदौर पांच में महेंद्र हार्डिया 5243 से आगे हैं। इंदौर 3 से पिंटू जोशी 2 हजार मतों से आगे हैं। इंदौर विधानसभा क्षेत्र 3 में कांग्रेस के पिंटू जोशी को 5093 और भाजपा के गोलू शुक्ला को 3761 वोट मिले।
देपालपुर में भाजपा के मनोज पटेल को पहले राउंड में 4518 मत, कांग्रेस के विशाल पटेल को 3708 मत और निर्दलीय राजेंद्र चौधरी को 2587 मत मिले।
इंदौर विधानसभा सावेर में भाजपा के तुलसी सिलावट को 6796 जबकि कांग्रेस की रीना बौरासी को 3730 मत मिले।
इंदौर 4 में भाजपा की मालिनी गौड़ को 8329 मत, वहीं कांग्रेस के राजा मांधवानी को 2579 मत मिले हैं। भाजपा को बढ़त।
9 : 43 : 30 AM
MP Vidhan Sabha Chunav Parinam: मालवा-निमाड़ में कहां से कौन आगे
बड़वानी में पहले राउंड में सेंधवा में कांग्रेस के मोंटू सोलंकी आगे। बड़वानी में कांग्रेस के राजन मंडलोई 794 वोटों से आगे। पानसेमल में कांग्रेस की चंद्रभागा किराड़े 1866 वोटों से आगे। राजपुर में भाजपा के अंतर पटेल 3291 वोटों से आगे। खंडवा के पंधाना विधानसभा सीट से कांग्रेस की रूपाली बारे 1704 वोट से आगे। मांधाता विधानसभा सीट से भाजपा के नारायण पटेल 2049 वोट से आगे। मंदसौर के सुवासरा विधानसभा दूसरा राउंड 3609 से भाजपा आगे।
9 : 41 : 46 AM
MP Election Result: सागर जिले से तीनों मंत्री आगे
सागर की आठों विधानसभा सीटों के चुनावी रुझान आने लगे हैं। सागर के सुरखी विधानसीट से भाजपा प्रत्याशी गोविंद सिंह राजपूत 1259 मतों से आगे चल रहे हैं। यहां उनका मुकाबला कांग्रेस के नीरज शर्मा से है। वहीं नरयावली से कांग्रेस प्रत्याशी सुरेंद्र चौधरी आगे चल रहे हैं। खुरई से भाजपा से केबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह व रहली से कैबिनेट मंत्री व आठ बार के विधायक गोपाल भार्गव आगे चल रहे हैं।
9 : 40 : 21 AM
MP Election Result: विदिशा जिले में पहला राउंड पूरा। सभी पांचों सीटों पर भाजपा आगे।
विदिशा में 1400 , गंजबासौदा से 2000, कुरवाई में 1800, शमशाबाद में 1400 और सिरोंज में 2300 मतों से भाजपा प्रत्याशी अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वियों से आगे चल रहे हैं।
9 : 38 : 28 AM
शिवपुरी में शिवपुरी से भाजपा व करैरा से कांग्रेस आगे, भिंड में अटेर में कांग्रेस आगे
ग्वालियर। पहले राउंड के बाद शिवपुरी विधानसभा सीट पर भाजपा के देवेंद्र जैन कांग्रेस के केपी सिंह से 2253 मतों से आगे हैं। इसी तरह करैरा विधानसभा में कांग्रेस के प्रागीलाल 748 मतों से आगे है। ग्वालियर ग्रामीण में भाजपा के भारत सिंह व डबरा में भाजपा की इमरती देवी आगे चल रही है। भिंड की अटेर विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी भाजपा के मंत्री अरविंद भदौरिया से 2570 मतों से आगे है।
9 : 38 : 20 AM
MP Election Result: सीहोर में भाजपा का दबदबा
पहले राउंड की मतगणना के बाद सीहोर की चार विधानसभा सीटों पर भाजपा का दबदबा नजर आ रहा है। तीन सीटों पर भाजपा और एक पर कांग्रेस आगे। सीहोर सीट पर भाजपा 4499, कांग्रेस को 2871 मत मिले। इछावर में कांग्रेस प्रत्याशी 1541 मतों से आगे। आष्टा में भाजपा प्रत्याशी 11 वोट से आगे। वहीं बुधनी में कांग्रेस प्रत्याशी को बिक्रम मस्ताल को 189 वहीं भाजपा प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान को 868 वोट।
9 : 36 : 58 AM
Madhya Pradesh Chunav 2023: उज्जैन, धार, बुरहानपुर और रतलाम में कहां से कौन आगे
उज्जैन दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव पीछे चल रहे हैं। उज्जैन के महिदपुर, नागदा, तराना, दक्षिण से कांग्रेस आगे। उत्तर, बड़नगर और घट्टिया सीट से भाजपा आगे। बुरहानपुर विधानसभा सीट की मतगणना का पहला राउंड पूरा हो गया है। भाजपा प्रत्याशी अर्चना चिटनिस 6238 मतों के साथ आगे चल रही हैं। दूसरे नंबर पर कांग्रेस के ठा. सुरेंद्र सिंह 4272 मतों के साथ हैं। भाजपा के बागी हर्षवर्धन सिंह चौहान 1676 मतों के साथ तीसरे क्रम पर हैं। धार कांग्रेस 1238 मतों से आगे प्रभादेवी गौतम कांग्रेस प्रत्याशी हैं। कुक्षी में कांग्रेस प्रत्याशी 4706 वोटो से आगे हैं कांग्रेस प्रत्याशी हनी बघेल। दूसरे राउंड की मतगणना में राजवर्धन सिंह दत्तीगांव मंत्री उद्योग एवं निवेश 900 वोट से पीछे चल रहे हैं। रतलाम ग्रामीण विधानसभा सीट में भाजपा के मथुरालाल डामर पहले राउंड में 2987 मतों से आगे चल रहे हैं पहले राउंड में भाजपा को 6443 मत कांग्रेस को 3456 मत और निर्दलीय प्रत्याशी अभय ओहरी को 688 मत मिले हैं जबकि नोट में 152 मत गए हैं।
9 : 35 : 44 AM
Indore Election Results Live: कैलाश विजयवर्गीय, मधु वर्मा आगे
इंदौर एक नंबर विधानसभा में भाजपा के कैलाश विजयवर्गीय कांग्रेस के संजय शुक्ला से डाक मतपत्रों में 4262 मतों से आगे चल रहे हैं। वहीं राऊ विधानसभा सीट में भाजपा के मधु वर्मा कांग्रेस के जीतू पटवारी से 5301 मतों से आगे चल रहे हैं।
पहले राउंड में राऊ में कांग्रेस के जीतू पटवारी 3700 मत मिले। भाजपा के मधु वर्मा को 9005 मत मिले। मधु वर्मा को 5300 की बढ़त।
इंदौर 3 कांग्रेस के पिंटू जोशी 1150 मतों से आगे हैं। इंदौर 4 भाजपा के 5750 से आगे।
इंदौर विधानसभा चार के कक्ष क्रमांक 207 में सीसीटीवी कैमरे बंद हैं।
9 : 34 : 14 AM
MP Election Result: रायसेन में भाजपा ने बनाई बढ़त
रायसेन जिले की चार विधानसभा सीटों पर पहले चरण की मतगणना के बाद भाजपा ने बढ़त बना ली है। सांची विधानसभा सीट पर 29210 मतों से भाजपा प्रत्याशी प्रभुराम चौधरी आगे चल रहे हैं। भोजपुर से भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र पटवा 4500 मतों से आगे। उदयपुरा से भाजपा प्रत्याशी 832 मतों से आगे। सिलवानी में कांग्रेस प्रत्याशी 83 मतों से आगे है।
9 : 33 : 25 AM
Mp Election 2023 Results : कटनी की चारों विधानसभा में प्रथम राउंड में भाजपा प्रत्याशी आगे
कटनी की चारों विधानसभा सीट के प्रथम राउंड के परिणाम सामने आ गए हैं चारों ही विधानसभा में भाजपा के प्रत्याशी पहले राउंड में आगे हैं। विधानसभा विजयराघवगढ़ में भाजपा के संजय पाठक 1723 मत से आगे चल रहे हैं। वहीं मुड़वारा से भाजपा के संदीप जायसवाल 20 वोट से आगे हैं तो बड़वारा में भाजपा प्रत्याशी धीरेंद्र सिंह कांग्रेस प्रत्याशी से 2500 वोट से आगे चल रहे हैं। बहोरीबंद के पहले राउंड में भाजपा के प्रणय पांडेय 2264 से आगे चल रहे हैं। चारों स्थान पर कांग्रेस के प्रत्याशी दूसरे स्थान पर हैं प्रथम राम समाप्त होते ही मत करना स्थल में भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह भी देखने को मिल रहा है और वह जयकारे लगा रहे हैं।
9 : 32 : 40 AM
Jobat Result 2023 : जोबट विधानसभा में माधोसिंह काफी पीछे
भारतीय जनता पार्टी से बगावत कर चुनाव मैदान में उतरे मप्र वन विकास निगम के अध्यक्ष माधोसिंह डावर को बड़ा झटका लगता दिख रहा है। पहले राउंड के परिणाम में डावर काफी पीछे रह गए हैं। उन्हें मात्र 346 मत ही प्राप्त हुए हैं।
9 : 32 : 27 AM
डबरा, सबलगढ़, जौरा भाजपा व शिवपुरी के पोहरी में कांग्रेस पीछे
ग्वालियर। डबरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की इमरती देवी कांग्रेस से 12 सौ मतों से आगे है। इसी तरह सबलगढ़ में भाजपा की सरला रावत आगे हैं। जौरा विधानसभा से भाजपा के सूबेदार सिंह रजौधा 499 मतों से आगे है। इसी तरह शिवपुरी के पोहरी विधानसभा क्षेत्र से कैलाश कुशवाह आगे हैं।
9 : 27 : 29 AM
MP Election Result 2023: छिंदवाड़ा से कमल नाथ पीछे
मतगणना के पहले घंटे में मध्य प्रदेश में भाजपा को प्रारंभिक रुझान में बढ़त मिलती दिख रही है। इस समय भाजपा 230 में से 118 और कांग्रेस 95 सीटों पर आगे चल रही है। अभी मतपत्रों की गिनती चल रही है। छिन्दवाड़ा से कांग्रेस नेता कमल नाथ भी पिछड़ गए हैं।
9 : 25 : 17 AM
पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के भतीजे राहुल 13 सौ मतों से पीछे
टीकमगढ़ की खरगापुर सीट से पूर्व मुख्यमंत्री उमाभारती के भतीजे राहुल सिंह 13 सौ मतों से पीछे चल रहे है। यहां पर कांग्रेस की चंदा सिंह गौर 13 सौ मतों से आगे है।
9 : 25 : 08 AM
Khargone Election Result 2023: खरगोन जिले की 6 सीटों का शुरुआती रुझान
खरगोन में भाजपा प्रत्याशी बालकृष्ण पाटीदार पूर्व मंत्री 421वोट से आगे
भगवानपुरा कांग्रेस केदार डाबर 2650से आगे
कसरावद से भाजपा प्रत्याशी आत्माराम पाटीदार शुरआत में 821से
भीकंनगाव से काग्रेस की झूमा सोलंकी 433से आगे
बड़वाह से सचिन बिरला 400से आगे
महेश्वर से विजय लक्ष्मी 2500से आगे
9 : 24 : 41 AM
MP Election Result: होशंगाबाद में भाजपा प्रत्याशी आगे
होशंगाबाद सीट पर डाक मतपत्रों की गिनती के बाद भाजपा प्रत्याशी डा सीता सरन शर्मा 4409 से आगे। सोहागपुर से विजयपाल भाजपा, पिपरिया ठाकुरदास नागवंशी आगे, सिवनी मालवा से प्रेमशंकर वर्मा आगे।
9 : 21 : 25 AM
Indore Election Results 2023: भाजपा के उषा ठाकुर, महेंद्र हार्डिया आगे
इंदौर। महू से भाजपा की उषा ठाकुर डाक मतपत्रों में 1129 मतों से आगे हैं। वहीं इंदौर की विधानसभा क्रमांक पांच से भाजपा के महेंद्र हार्डिया 4000 वोटों से आगे हैं।
9 : 19 : 38 AM
शिवपुरी में भाजपा, भिंड में बीजेपी, छतरपुर से ललिता यादव व चांदला से कांग्रेस आगे
ग्वालियर। पहले राउंड में शिवपुरी में भाजपा कांग्रेस से 2300 मतों से आगे है। इसी तरह टीकमगढ़ की निवाड़ी सीट पर बजेपी प्रत्याशी कांग्रेस से आगे है। इसी तरह भिंड में भाजपा के नरेंद्र सिह कुशवाह बीएसपी के संजीव सिंह से 2362 मतों से आगे है। छतरपुर में छतरपुर से ललिता यादव आगे महाराजपुर से कामाख्या प्रताप सिंह आगे, बड़ा मलहरा से राम सिया भारती आगे राजनगर से भाजपा के अरविंद पटेरिया आगे, बिजावर से भाजपा के राजेश शुक्ला आगे, चंदला विधानसभा से कांग्रेस के हर प्रसाद आगे चल रहे है। इसी तरह भिंड में मेंहगाव विधानसभा में पहले राउंड में भाजपा 25 सौ मतों से आगे चल रही है। टीकमगढ़ में 304 मतों से कांग्रेस आगे चल रही है।
9 : 19 : 33 AM
MP Assembly Election Results 2023 : कहां से कौन आगे
रतलाम जिले की सैलाना विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी जय समर्थित कमलेश्वर डोडिया 1000 मतों से आगे।
थांदला विधानसभा से कल सिंह 160 वोटो से आगे चल रहे हैं।
देवास पहले राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी 59 वोट से आगे।
आलीराजपुर विधानसभा- चांदपुर-बोकड़िया-सोरवा क्षेत्र के बूथों पर भाजपा को अच्छी बढ़त।
पेटलावद से भाजपा प्रत्याशी निर्मला भूरिया 2494 मतों से आगे चल रही है।
झाबुआ विधानसभा की तीनों सीटों से बीजेपी आगे चल रही है।
मंदसौर से यशपालसिंह सिसोदिया 2000 मतो से आगे।
मल्हारगढ़ से जगदीश देवड़ा 2500 मतो से आगे।
सुवासरा से हरदीपसिंह डंग 2350 मतों से आगे।
गरोठ से चन्दरसिंह 1000 मतों के आगे होने की सूचना।
देवास पहले राउंड में कांग्रेस को मामूली बढ़त।
हाटपीपल्या से कांग्रेस आगे।
खातेगांव से बीजेपी आगे।
सोनकच्छ में बीजेपी आगे।
बागली में बीजेपी आगे।
9 : 16 : 47 AM
MP Result Live: रतलाम नगर सीट पर भाजपा और सैलाना में निर्दलीय आगे
रतलाम जिले की दो विधानसभा सीटों के प्रारंभिक रुझान सामने आए हैं। प्रारंभिक रुझान के अनुसार रतलाम नगर विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी चेतन कश्यप 2986 मतों से तथा सैलाना विधानसभा सीट पर जयस समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार कमलेश्वर डोडियार 967 मत से आगे चल रहे है। सैलाना सीट पर पहले राउंड में निर्धन को उम्मीदवार कमलेश्वर डोडिया को 3844 कांग्रेस उम्मीदवार हर्ष विजय गहलोत को 2877 और भाजपा उम्मीदवार संगीता चैल को 2710 मत प्राप्त होने की जानकारी मिली है।
9 : 14 : 31 AM
MP Election Result: राजगढ़ ब्यावरा विधानसभा में पहले राउंड में भाजपा 2482 से आगे
राजगढ़ की ब्यावरा विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी अमरसिंह यादव को पहले राउंड के बाद 6563 वोट मिले। कांग्रेस के बापूसिंह तंवर को 3318 मत मिले हैं। बीजेपी को लीड 3245
9 : 09 : 52 AM
MP Election Result: भोपाल के हुजूर विधानसभा क्षेत्र से रामेश्वर शर्मा आगे
हुजूर सीट पर पहले राउंड की मतगणना के बाद विधायक रामेश्वर शर्मा आगे चल रहे हैं। उन्होंने लगभग 6500 की बढ़त के साथ खाता खोला। पहले राउंड की मतगणना में भाजपा को 11193 मत और कांग्रेस प्रत्याशी नरेश ज्ञानचंदानी को 4923 वोट मिले।
9 : 07 : 16 AM
अशोकनगर जिले में चन्देरी, मुंगावली में भाजपा आगे, अशोक नगर नगर में पहले राउंड के बाद कांग्रेस आगे।
9 : 06 : 11 AM
MP Election 2023 Live: खंडवा में छह प्रत्याशी है मैदान में
खंडवा विधानसभा से छह प्रत्याशी मैदान में हैं। जबकि पंधाना और हरसूद से पांच-पांच प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा है।वहीं मांधाता में सबसे अधिक 12 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला है। हालांकि चारों सीटों पर भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों के बीच सीधा मुकाबला है। खंडवा में भाजपा से कंचन मुकेश तन्वे और कांग्रेस से कुंदन मालवीय के बीच सीधी टक्कर है। जबकि पंधाना में भाजपा से छाया मोरे और कांग्रेस से रूपाली बोरे का कड़ा मुकाबला है। वहीं हरसूद में भाजपा से विजय शाह और कांग्रेस से सुखराम सालवे तथा मांधाता में भाजपा से नारायण पटेल और कांग्रेस से उत्तमपाल सिंह का सीधा मुकाबला है।किसी भी सीट पर त्रिकोणीय संघर्ष जैसी स्थिति नहीं है।दोनों ही प्रमुख दलों के प्रत्याशी अपनी-अपनी जीत को लेकर आश्वस्त हैं।
9 : 05 : 48 AM
MP Election Result: सागर में प्रारंभिक रुझानों में भाजपा को बढ़त
सागर जिले की सुरखी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी गोविंद सिंह राजपूत 1259 से आगे। नरयावली विधानसभा से सुरेंद्र चौधरी आगे। खुरई से भाजपा प्रत्याशी भूपेंद्र सिंह और रहली से गोपाल भार्गव आगे चल रहे हैं।
9 : 04 : 40 AM
MP Result 2023: खंडवा विधानसभा में चार सीटों पर 28 उम्मीदवार
निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रत्येक पंक्ति में लगी मेजों को क्रमांक दिया गया। प्रत्येक गणना मेज पर गणना अभिकर्ताओं के बैठने की व्यवस्था की गई है। विधानसभा चुनाव की मतगणना के लिए उम्मीदवारों द्वारा नियुक्त गणना अभिकर्ताओं को गणना कक्ष में प्रवेश के पहले रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष नियुक्ति पत्र और पहचान पत्र प्रस्तुत करने पर ही प्रवेश दिया गया। विदित हो कि जिले की चार विधानसभा में चारों सीटों पर 28 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
9 : 04 : 10 AM
ग्वालियर में पहले राउंड में प्रद्युम्न सिंह तोमर व ग्वालियर पूर्व से माया सिंह आगे
ग्वालियर। ग्वालियर में दो विधानसभाओं के पहले राउंड का रुझान सामने आया है। इसमें ग्वालियर विधानसभा से भाजपा के प्रद्युम्न सिंह तोमर व ग्वालियर पूर्व से माया सिंह आगे चल रही है।
9 : 03 : 11 AM
MP Election Result: कमल नाथ, दिग्विजय पीसीसी दफ्तर पहुंचे
राजधानी में लिंक रोड-01 पर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय स्थित कंट्रोल रूम पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ, दिग्विजय सिंह, विवेक तन्खा सहित अन्य वरिष्ठ नेता। संभाला मोर्चा। class=lazy
9 : 03 : 04 AM
MP Result 2023: खंडवा में मतगणना स्थल पर डाक मतपत्रों की गिनती का सिलसिला जारी
खंडवा के नाहल्दा स्थित आदर्श महाविद्यालय के मतगणना स्थल पर सुबह आठ बजते ही मतगणना का सिलसिला शुरू हो गया। डाक मतपत्रों की गिनती का सिलसिला जारी है। इसके बाद ईवीएम में दर्ज वोटों की काउंटिंग होगी। मतगणना के लिए कार्य से संबद्ध अधिकारी एवं कर्मचारियों को मतगणना स्थल में प्रवेश के लिए परिचय पत्र जारी किए गए। मतगणना स्थल पर सुबह छह बजे से अधिकारी-कर्मचारियों का पहुंचना शुरू हो गया था। गोपनीयता की दृष्टि से इन अधिकारियों को मतगणना टेबल नंबर की जानकारी पहले से नहीं दी गई थी। चुनाव के लिए डाले गए मतों की गणना पंक्तियों में व्यवस्थित मेजों पर की गई है।
9 : 01 : 47 AM
भिंड में उलटफेर, लहर में नेता प्रतिपक्ष पीछे, भाजपा के मंत्री भी पीछे
भिंड। भिंड में शुरुआती रुझानों में उलटफेर होता नजर आ रहा है। भिंड से कांग्रेस प्रत्याशी राकेश चौधरी आगे हैं। भिंड से कांग्रेस प्रत्याशी व नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह पीछे चल रहे है। इसके साथ ही भाजपा के मंत्री अटेर से अरविंद सिंह भदैरिया, मेहंगाव से भाजपा राकेश शुक्ला व गोहद से भाजपा के लाल सिंह आर्य आगे चल रहे हैं।
9 : 00 : 23 AM
MP Election Result 2023: कहां से कौन आगे
– रतलाम सिटी में भारतीय जनता पार्टी के चेतन कश्यप ने बनाई बढ़त।
– आलीराजपुर विधानसभा में 2000 मतों से भाजपा प्रत्याशी नागरसिंह चौहान आगे।
– जोबट विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी सेना 900 मतों से आगे।
– बुधनी से शिवराज सिंह चौहान आगे।
8 : 59 : 06 AM
मुरैना में पोस्टल बेलेट की गिनती खत्म, चार पर कांग्रेस व दो पर भाजपा आगे
मुरैना। मुरैना में पोस्टल बेलेट का रिजल्ट सामने आ गया है। इसमें अंबाह में कांग्रेस प्रत्याशी, दिमनी में भाजपा प्रत्याशी, मुरैना में कांग्रेस प्रत्याशी, सुमावली में कांग्रेस प्रत्याशी, जौरा में भाजपा प्रत्याशी व सबलगढ़ में कांग्रेस प्रत्याशी आगे चल रहे है।
8 : 56 : 15 AM
Indore Election Results 2023: कांग्रेस को मिलेगा बहुमत- संजय शुक्ला
8 : 55 : 17 AM
MP Election Result: सीहोर जिले में दो में भाजपा दो में कांग्रेस आगे
सीहोर जिले की चार विधानसभा सीटों पर भाजपा और कांग्रेस के मध्य कांटे की टक्कर नजर आ रही है। डाक मतपत्रों की गणना में सीहोर व बुदनी सीट पर बीजेपी आगे। बुधनी से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भाजपा के प्रत्याशी हैं। वहीं आष्टा व इछावर में कांग्रेस प्रत्याशी आगे चल रहे हैं।
8 : 53 : 18 AM
Gwalior Election Result 2023: ग्वालियर में डाक मतपत्रों की काउंटिंग में कांग्रेस चार पर व भाजपा दो पर आगे
ग्वालियर। ग्वालियर क्षेत्र की छह विधानसभा सीटों पर डाक मतपत्रों की गिनती का रुझान सामने आया है। इसमें छह में से 4 विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस आगे है और दो विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा आगे हैं। इसके साथ ही भिंड में पोस्टल बैलेट पेपर की गिनती 10 मिनट देरी से शुरु हुई। इसके साथ ही मुरैना में सुमावली 1427, मुरैना 2384, सबलगढ़ 1590, जौरा में 1868, दिमनी 1298, अम्बाह 2302 मत पत्रों की गिनती हो रही है।
8 : 50 : 12 AM
Indore Elections Results 2023: कैलाश विजयवर्गीय को डाक मतपत्रों में बढ़त
इंदौर- मतगणना के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी संजय शुक्ला, पिंटू जोशी खजराना गणेश मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। वहीं डाक मतपत्रों में शुरुआती रूझानों में भाजपा के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने संजय शुक्ला पर बढ़त बना ली है।
8 : 48 : 28 AM
Barwani Election Result : बड़वानी में मतगणना जारी, यहां पढ़िए लाइव अपडेट्स
बड़वानी विधानसभा चुनाव के तहत 17 नवंबर को हुए मतदान में ईवीएम में कैद प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज खुलेगा। जिला मुख्यालय के मॉडल परिसर स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में अलसुबह से अधिकारी कर्मचारो पहुंचे। सुबह 8 बजे से मतगणना की शुरूआत हुई। सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती प्रारंभ हुई। उसके बाद 9 बजे से इलेक्ट्रानिक्स वोटिंग मशीनों में डाले गए वोटों की गिनती एक साथ प्रारंभ की जाएगी। इस दौरान प्रत्येक दौर की गणना की घोषणा की जाएगी।
8 : 48 : 08 AM
Vidisha Election Result: स्ट्रांग रूम से बाहर आई ईवीएम, कुछ देर में शुरू होगी गिनती
विदिशा के जाफरखेड़ी स्थित मतगणना केंद्र पर ईवीएम को स्ट्रांग रूम से बाहर लाया जा रहा है। कुछ ही देर में ईवीएम से मतगणना शुरू होगी। इधर, सुबह आठ बजे से डाक मतपत्रों की गिनती शुरू हो गई है। प्रत्याशियों के एजेंट एक एक लिफाफे के खोलने पर नजर रख रहे है। प्रत्याशी भी एक एक टेबल पर घूमकर डाक मतपत्रों की गिनती पर नजर रख रहे है।
8 : 46 : 55 AM
Bhopal Election Result: भोपाल जिले की सात विधानसभा क्षेत्र के डाक मतपत्रों की गिनती जारी
जिले की सात विधानसभा क्षेत्र के डाक मतपत्रों की मतगणना शुरू हो गई है। जिला जेल में सातों विधानसभा क्षेत्र के लिए अलग-अलग मतगणना की व्यवस्था की गई है। मतगणना स्थल के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। भोपाल अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अवधेश गोस्वामी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर आशीष सिंह भी मतगणना स्थल पर मौजूद हैं और वह अलग-अलग मतगणना स्थलों में जाकर निरीक्षण कर रहे हैं।
8 : 45 : 40 AM
भिंड में कांग्रेस के राकेश चौधरी, लहर से गोविंद सिंह आगे, ग्वालियर में डाकमतगणना शुरू
ग्वालियर। भिंंड में भिंड शहर से कांग्रेस के राकेश चौधरी भाजपा के नरेंद्र सिंह कुशवाह से आगे चल रहे हैं और लहर विधानसभा में कांग्रेस के गोविंद सिंह भाजपा के अंबरीश गौतम से आगे चल रहे हैं। इसी तरह श्योपुर में एक सीट पर कांग्रेस व एक पर भाजपा आगे हैं। ग्वालियर में जिले के सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में डाक मत पत्रों एवं सेवा मतदाताओं के मत पत्रों की गिनती शुरू।
8 : 40 : 02 AM
MP Election Result: बुधनी से शिवराज सिंह चौहान आगे
सीहोर की बुधनी विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी के तौर पर शिवराज सिंह चौहान ने शुरुआत से ही अपने प्रतिद्वंद्वी पर बढ़त बना ली है।
8 : 35 : 12 AM
मुरैना में पोस्टल बैलेट की गिनती पूरी, ईवीएम मशीनों को गिनती के लिए टेबल पर लाया गया
मुरैना। मुरैना में पोस्टल बैलेट की गिनती पूरी हो चुकी है। हालांकि अभी इस गिनती का परिणाम घोषित नहीं किया है। साथ ही ईवीएम मशीनों को वोटो की गिनती के लिए मतगणना टेबलों पर लाया गया है।
8 : 34 : 43 AM
MP Election Result: मध्य प्रदेश में ये बड़े नेता चल रहे आगे
मध्य प्रदेश में लहार से डा गोविंद सिंह आगे, मल्हारगढ़ से जगदीश देवड़ा, इंदौर एक नंबर से कैलाश विजयवर्गीय आगे, कांग्रेस के जयवर्धन सिंह आगे, बुधनी से शिवराज सिंह चौहान आगे चल रहे हैं।
8 : 28 : 08 AM
Balaghat Election 2023 Results Live: बालाघाट में कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना शुरू
विधानसभा चुनाव 2023 के लिए जिले की छह विधानसभा सीटों की मतगणना शुरू हो गई है। मतगणना स्थल और आसपास के इलाकों पर कड़ी सुरक्षा है। जिला पुलिस बल के साथ एसएएफ सहित भारी संख्या सशस्त्र बल तैनात है। ईवीएम की काउंटिंग से पहले सभी छह विधानसभाओं से लाए गए डाक मतपत्रों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पॉलिटेक्निक कॉलेज स्थिति मतगणना स्थल लाया गया।
8 : 27 : 33 AM
Indore Eelection Result 2023: सांवेर से सिलावट आगे
इंदौर की सांवेर से भाजपा के तुलसी सिलावट कांग्रेस की रीना बौरासी से शुरुआती रूझान में आगे चल रहे हैं।
8 : 27 : 13 AM
MP Election Result: रायसेन में डाक मत्रपत्रों की गिनती के साथ मतगणना शुरू
रायसेन जिले की 4 विधानसभा सीटों की मतगणना प्रक्रिया शुरू हो गई है। पोस्टल बैलट की गिनती की जा रही है। शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में हो रहे मतगणना स्थल पर भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशी भी पहुंचना शुरू हो गए हैं। स्थिति का कलेक्टर और एसपी लगातार निरीक्षण कर रहे हैं।
8 : 24 : 45 AM
छतरपुर व टीकमगढ़ में भी मतगणना की प्रक्रिया शुरू
छतरपुर जिले की 6 विधानसभा सीटों की मतगणना प्रक्रिया शुरू हो गई है बैलट पेपर ओपन हो गए हैं उनकी गिनती की जा रही है मौके की स्थिति का कलेक्टर संदीप जी आर और एसपी अमित संगी लगातार निरीक्षण कर रहे हैं।
टीकमगढ़। डाक मत पत्र का स्ट्रांग रूम सबसे पहले खोला गया। डाक मत पत्र मतगणना कक्ष में पहुंचे। सबसे पहले डाक मत पत्रों की गणना की जाएगी।
8 : 22 : 45 AM
MP Election Results: सर्द हवाओं के बीच पहुंच रहे लोग
सागर में सुबह आठ बजे के बाद भी सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। सर्द हवाओं के बीच भी मतगणना स्थल पर प्रत्याशियों के साथ उनके समर्थक पहुंच रहे हैं। प्रवेश द्वार पर अंदर जाने के लिए कतार लगी है। यहां निर्वाचन आयोग द्वारा दिए कार्ड की जांच के बाद प्रवेश दिया जा रहा है। वहीं पहाड़ी पर बने इंजीनियरिंग कालेज में सर्द हवाएं लोगों को ज्यादा ही कंपकपी रही हैं।
8 : 21 : 18 AM
डाक मतों की गणना हुई शुरू, शुरुआती रुझानों में भाजपा आगे
ग्वालियर। ग्वालियर चंबल में मतगणना का काम शुरू हो चुका है। मतगणना स्थलों पर एजेंटों व कार्यकर्ताओं को सख्त चेकिंग से गुजरना पड़ रहा है। अभी तक जो रुझान आए हैं, उनमें भाजपा कांग्रेस से आगे चल रही है। हालांकि अभी स्पष्ट आंकड़ा सामने नहीं आया है।
8 : 15 : 24 AM
Indore Election Results 2023: राऊ विधानसभा सीट से जीतू पटवारी आगे
इंदौर की राऊ विधानसभा सीट से शुरुआती रूझान में डाक मतपत्रों में मधु वर्मा से बढ़त बनाए हुए हैं।
8 : 13 : 25 AM
Indore Election Results Live: मतगणना स्थल पर पुलिस ने दो फर्जी मीडियाकर्मियों को पकड़ा
इंदौर के नेहरू स्टेडियम में प्रवेश को लेकर कुछ लोगों का पुलिस से विवाद किया। पुलिस ने सख्त जांच के दौरान दो फर्जी मीडियाकर्मियों को भी पकड़ा, जो स्टेडियम में प्रवेश करने का प्रयास कर रहे थे। इस बीच शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा भी स्टेडियम पहुंचे।
8 : 10 : 52 AM
Dhar Election Result 2023: धार में खुला स्ट्रांग रूम, सबसे पहले डाक मतपत्रों की गणना
धार जिला मुख्यालय में स्ट्रांग रूम खुलने के बाद डाक मतपत्रों की गिणना शुरू हो गई है। यहां प्रत्याशी और उनके समर्थक भी मौजूद हैं।
8 : 10 : 04 AM
MP Election Result 2023: आलीराजपुर और जोबट विधानसभा की गणना शुरू
आलीराजपुर विधानसभा चुनाव परिणाम का इंतजाम खत्म होने जा रहा है। जिले की आलीराजपुर व जोबट विधानसभा के लिए शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मतगणना प्रारंभ हो गई है। सबसे पहले डाक मतपत्र गिने जा रहे हैं। 8.30 बजे से ईवीएम के मतों की गणना प्रारंभ होगी। बता दें कि आलीराजपुर विधानसभा में मुख्य मुकाबला कांग्रेस के मुकेश पटेल और भाजपा उम्मीदवार नागरसिंह चौहान के बीच है। हालांकि यहां भाजपा से बगावत कर चुनाव मैदान में उतरे सुरेंद्रसिंह ठकराला ने चुनाव को रोचक बना दिया है। उधर, जोबट विधानसभा में भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों से बागी चुनाव मैदान में डटे रहे। यहां भाजपा से विशाल रावत व कांग्रेस से सेना पटेल उम्मीदवार हैं। इस सीट पर भाजपा के कद्दावर नेता माधोसिंह डावर वहीं कांग्रेस से बागी होकर सुरपाल अजनार निर्दलीय मैदान में हैं। इस सीट के परिणाम पर सबकी नजर है। देखना होगा कि जनादेश किसके पक्ष में जाता है। बहरहाल इंतजार अब खत्म होने को है। आलीराजपुर विधानसभा की 16 तथा जोबट विधानसभा के मतों की गणना के लिए 18 टेबलें लगाई गई हैं। कुल 18 राउंड की गणना होगी। राउंडवार परिणाम जारी किए जाएंगे।
8 : 02 : 28 AM
Jabalpur Election 2023 Results Live: आठ बजे के बाद जबलपुर में प्रवेश रोकने पर प्रत्याशियों के एजेंट का विरोध
जबलपुर के जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय में बनाए गए मतगणना केंद्र में सुबह से ही हलचल शुरू हो गई है लगभग यहां पर 7:30 बजे सभी ने प्रवेश कर लिया है प्रशासन और पुलिस की तरफ से सख्त निर्देश है कि 8:00 के बाद प्रवेश रोक दिया जाए हालांकि कुछ प्रत्याशियों के एजेंट और अन्य लोगों ने विरोध भी किया है बावजूद किसके नियम का सख़्ती से पालन किया गया है।
8 : 01 : 08 AM
MP Election Result Live: रहली कांग्रेस प्रत्याशी मतगणना स्थल पहुंचीं
सागर जिले की आठ विधानसभा सीटों के लिए रविवार को इंदिरा गांधी इंजीनियरिग कालेज में मतगणना का काम शुरू हो गया है। आठ बजे से डाक मतपत्रों को खोला गया। इसके बाद साढ़े आठ बजे से ईवीएम की वोटिंग की गणना शुरू होगी। सागर जिले से केबिनेट मंत्री गोपाल भार्गव, भूपेंद्र सिंह व गोविंद सिंह रापजूत जैसे दिग्गज नेताओं के भाग्य का फैसला होना है। रहली की कांग्रेस प्रत्याशी ज्योति पटेल मतगणना स्थल पहुंच गई हैं। साढ़े नौ बजे के करीब रुझान आना शुरू हो जाएगा।
7 : 54 : 07 AM
Madhya Pradesh Election Result Live: तुलसी सिलावट स्टेडियम पहुंचे
इंदौर में मंत्री तुलसी सिलावट पहुंचे नेहरू स्टेडियम। मतगणना कक्ष देखने के बाद रवाना। अभी बड़े नेताओं में अकेला नाम। 8 बजे से डाक मत पत्रों की गिनती से शुरू होगा मतगणना का काम। प्रशासन का दावा आधे घंटे में डाक मत पत्रों की गिनती हो जाएगी पूरी। इसके बाद ईवीएम का नंबर आएगा।
7 : 42 : 08 AM
Sehore Election 2023:सीहोर में कांग्रेस प्रत्याशी ने मंदिर में टेका मत्था
मनकामेश्वर मंदिर में दर्शन कर मतगणना स्थल पहुंचे सीहोर विधानसभा सीट के कांग्रेस प्रत्याशी शशांक सक्सेना।
7 : 38 : 59 AM
MP Result 2023 Live: मध्य प्रदेश विधानसभा की 230 सीटों के लिए 8 बजे शुरू होगी मतगणना
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में 230 सीटों के लिए कुछ ही देर में मतगणना शुरू हो जाएगी। सभी मतगणना केंद्रों पर अधिकारी और कर्मचारी पूरी तैयारी कर चुके हैं। सुबह से ही प्रत्याशी और उनके समर्थक भी मतगणना केंद्रों पर पहुंचने लगे हैं। केंद्र के अंदर केवल पासधारियों को ही अंदर जाने की अनुमति है।
7 : 23 : 43 AM
अशोक नगर में भाजपा व कांग्रेस प्रत्याशी मतगणना केंद्र पहुंचे
अशोक नगर में विधायक भाजपा प्रत्याशी जजपाल सिंह जज्जी मतगणना स्थल पहुंचने के पहले पहुंचे तार वाले बालाजी के मंदिर। जज्जी ने बालाजी से अपने और पार्टी की जीत की प्रार्थना। जजपाल सिंह जज्जी ने किया जीत का दवा, – बोले प्रदेश में बनेगी भाजपा की स्पष्ट बहुमत से सरकार। इसके बाद वह सुबह करीब सात बजे मतगणना केंद्र पहुंचे। उसी समय मुंगावली से कांग्रेस प्रत्याशी यादवेंद्र सिंह यादव भी मतगणना स्थल पहुंचे।
10 : 02 : 33 PM
प्रत्येक गणना टेबल पर एक माइक्रो आब्जर्वर
सर्वाधिक 26 चक्र में झाबुआ और सबसे कम 12 चक्र में सेवढ़ा विधानसभा सीट की गणना पूरी होगी। केंद्रीय प्रेक्षक पहुंचे, प्रत्येक गणना टेबल पर रहेंगे माइक्रो आब्जर्वर मतगणना के लिए केंद्रीय प्रेक्षक जिला मुख्यालयों पर पहुंच चुके हैं। प्रत्येक गणना टेबल पर एक माइक्रो आब्जर्वर रहेगा। स्ट्रांग रूम से ईवीएम विधानसभावार अलग-अलग मार्ग से मतगणना स्थल पर पहुंचाई जाएंगी।
10 : 01 : 50 PM
गिनती के लिए 692 टेबलें
डाक मत पत्रों की गिनती के लिए 692 टेबलें लगाई गई है। इस बार तीन लाख 90 हजार 285 मतदाताओं ने डाक मत पत्रों के माध्यम से मतदान किया है। इसमें सेवा मतदाता शामिल नहीं हैं।
10 : 01 : 17 PM
मतगणना डाक मत पत्रों की गिनती से प्रारंभ
मतगणना प्रारंभ होने के पहले तक सेवा मतदाता के जो डाक मत पत्र प्राप्त हो जाएंगे, उन्हें गणना में शामिल किया जाएगा। मतगणना डाक मत पत्रों की गिनती से प्रारंभ होगी। आधे घंटे बाद यानी साढ़े आठ बजे से ईवीएम के वोट गिने जाएंगे। दोनों गणना साथ-साथ चलेंगी और जो भी पहले पूरी हो जाएगी, उसके परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।
10 : 00 : 50 PM
20,244 अधिकारी-कर्मचारी तैनात
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को सुबह आठ बजे से 52 जिला मुख्यालयों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना प्रारंभ होगी। 5,061 टेबलों पर डाक मत पत्र और इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के वोटों की गिनती होगी। इसके लिए 20,244 अधिकारी-कर्मचारी तैनात किए गए हैं।
6 : 38 : 13 PM
ये नेता हुए शामिल
सूत्रों के अनुसार, प्रदेश के कांग्रेस नेताओं ने अपने तर्क रखते हुए खरगे से कहा कि परिणाम पार्टी के पक्ष में आएंगे। बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, प्रदेश प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला, नेता प्रतिपक्ष डा.गोविंद सिंह, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव, सुरेश पचौरी, अजय सिंह, कमलेश्वर पटेल सहित अन्य नेता शामिल हुए। इसके पहले प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव सिंह सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने मतगणना की तैयारी को लेकर बैठक की थी।
6 : 37 : 39 PM
एक्जिट पोल के बाद खरगे ने मप्र में अंचलवार लिया फीडबैक
विधानसभा चुनाव को लेकर आए एक्जिट पोल के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शुक्रवार देर रात मध्य प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ वर्चुअली बैठक की। उन्होंने अंचलवार पार्टी की स्थिति की जानकारी ली और मतगणना व उसके बाद की स्थितियों को लेकर सतर्क रहने के लिए कहा।
2 : 10 : 57 PM
सीएम शिवराज बोले- कल सब सूरज की प्रकाश की तरह साफ हो जाएगा
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा- समाज के हर वर्ग से भाजपा को अभूतपूर्व समर्थन मिला है। भाजपा को मध्य प्रदेश में भारी बहुमत मिलने जा रहा है। अब तक के सारे अनुमान फेल हो जाएंगे। कल सब सूरज के प्रकाश की तरह साफ हो जाएगा।
2 : 07 : 16 PM
कैलाश विजयवर्गीय बोले- एमपी, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में बन रही भाजपा की सरकार
इंदौर में भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, जिसने जमीनी स्तर पर सर्वे किया वो कहेगा कि भाजपा की सरकार बन रही है। सिर्फ मध्य प्रदेश में ही नहीं, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भी हमारी सरकार बन रही है। भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, हमने विकास किया है इसलिए जनता हमें प्यार कर रही है और हमें फिर से सरकार में ला रही है। जब भी कांग्रेस हारती है तो आरोप ईवीएम पर लगाती है।
1 : 44 : 12 PM
दिग्विजय सिंह ने कहा- हम 130 सीटें जीतेंगे
एमपी के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कहा कि मध्य प्रदेश में हम 130 से ज्यादा सीटें जीतेंगे। कल पता चलेगा सीएम शिवराज सिंह चौहान कहां खड़ होंगे।
1 : 38 : 41 PM
ज्योतिरादित्य सिंधिया बोले- कल की मतगणना में भाजपा की होगी जीत
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि हमें पूर्ण विश्वास है कि कल मध्य प्रदेश में होने वाली मतगणना में भाजपा जीतेगी और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। 24 घंटे का इंतजार कीजिए रिजल्ट हमारे सामने होगा।
7 : 45 : 55 PM
MP Election 2023 Results: टेबलें भी बढ़ाई गई
मतगणना जल्द पूरी हो, इसके लिए टेबलें बढ़ाई गई हैं। पांच से दस घंटे के बीच मतगणना का काम पूरा हो जाएगा।
7 : 45 : 39 PM
MP Election 2023 Result: सत्यापित प्रतिलिपि दी जाएगी
प्रत्येक चक्र की गणना पूरी होने के बाद परिणाम घोषित कर सत्यापित प्रतिलिपि दी जाएगी। प्रत्येक मशीन के मतों को अभिकर्ताओं को बताया जाएगा।
7 : 45 : 06 PM
MP Election Result 2023 – वीडियो रिकार्डिंग कराई जाएगी
मतगणना स्थल और गलियारे की वीडियो रिकार्डिंग कराई जाएगी। बिना प्रवेश पत्र किसी को भी मतगणना स्थल पर प्रवेश की अनुमति नहीं रहेगी।
7 : 44 : 34 PM
अलग-अलग मार्ग से आएंगी ईवीएम
स्ट्रांग रूम से ईवीएम अलग-अलग मार्ग से मतगणना स्थल तक लाई जाएंगी। इसका सीसीटीवी कवरेज होगा। प्रेक्षक के अलावा किसी को भी मतगणना स्थल पर मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं होगी।








