मध्यप्रदेश

MP Election Results 2018 LIVE: जानिए शुरुआती रूझान के बाद दिग्गज नेता क्या बोले

भोपाल। मध्यप्रदेश की 230 विधानसभा सीटों पर जारी मतगणना के बीच रूझान कांग्रेस के पक्ष में जाते नजर आ रहे हैं। इसी बीच कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने दावा किया है कि प्रदेश में कांग्रेस बहुमत से सरकार बनाने जा रही है।

दिल्ली में कांग्रेस दफ्तर के बाहर नतीजे आने के पहले ही जश्न मनने लगा है, यहां कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और जमकर आतिशबाजी की गई।


बता दे की मध्यप्रदेश के साथ ही राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भी भाजपा के हाथों से सत्ता फिसलने का अंदेशा है,ऐसे में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि इन रूझानों से मोदी के चेहरे की चमक फीकी नहीं हुई है। हालांकि कैलाश विजयवर्गीय ने ये जरूर माना कि भाजपा ने कांग्रेस को अंडर एस्टीमेट किया है।

Leave a Reply

Back to top button