Site icon Yashbharat.com

MP Election 2023: राम के नाम पर सियासत- दिग्गी बोले-राम हमारे इष्टदेव, चुनाव में धर्म का उपयोग करना गलत

digvijay

MP Election 2023: राम के नाम पर सियासत- दिग्गी बोले-राम हमारे इष्टदेव, चुनाव में धर्म का उपयोग करना गलत, मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले राम मंदिर को लेकर सियासत तेज हो गई है। भाजपा और कांग्रेस में राम मंदिर का श्रेय लेने को लेकर बयानबाजी तेज है। अब भाजपा नेताओं के बयान पर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने पलटवार किया है। पूर्व सीएम ने कहा कि मैं सनातन धर्म का पालन करने वाला व्यक्ति हूं और एक अच्छा हिंदू हूं। राम हमारे इष्टदेव हैं। हम सनातन धर्म का पालन करते हैं, लेकिन चुनाव में धर्म का उपयोग करना प्रतिबंधित हैं।

उन्होंने कहा कि राम मंदिर के निर्माण में शिवराज सिंह चौहान ने एक लाख रुपए का दान दिया और मैंने 1 लाख 11 हजार दिया। जिसका चैक मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजा कि ट्रस्ट में जमा करा दीजिए। उन्होंने वापस भेज दिया कि आप ही जमा कराइये। हमने जमा करा दिया।

बता दें भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने रविवार को कांग्रेस से सवाल किया था कि कांग्रेस स्पष्ट करें कि वह राम के विरोध में है या राम मंदिर के विरोध में है। इसको लेकर पूछे सवाल पर ही दिग्विजय सिंह ने पलटवार किया है।

Exit mobile version