Site icon YASHBHARAT.COM

MP Election 2023: खंडवा में खंडि‍त नारी सशक्तिकरण- पूरी कमान पति, भाई, पिता और गाड फादर के हाथों, महि‍लाओं की कि‍स्‍मत पर वि‍धानसभा चुनाव

khandwa vidhan sabha chunav women

MP Election 2023: खंडवा में खंडि‍त नारी सशक्तिकरण- पूरी कमान पति, भाई, पिता और गाड फादर के हाथों, महि‍लाओं की कि‍स्‍मत पर वि‍धानसभा चुनाव जीतने की तैयारी है।

यह कैसा नारी सशक्तिकरण है जि‍समें पार्टी और नेता गायब हो गए। घर और घरवालों के हाथ में उम्‍मीदवार की कि‍स्‍मत को छोड दि‍या है। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में खंडवा जिले की पंधाना और खंडवा विधानसभा में महिला प्रत्याशी किस्मत आजमा रही है। इनमें दो भाजपा और एक को कांग्रेस ने मैदान में उतारा है। नारी सशक्तिकरण की दुहाई देकर इन्हे टिकिट दिलवाने की भागमभाग से लेकर चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी ही नहीं इनके नाम पर वोट मांगने के लिए भी पति और स्वजन जनसंपर्क कर रहे है।

 

चुनाव के लिए पार्टी की ओर से चुनाव संचालक और रणनीतिकार भी तैनात किए गए है लेकिन पूरी कमान पति, भाई, पिता और गाड फादर के हाथों में होने से चुनावी रण में प्रत्याशी का वजूद चेहरे तक की सिमट कर रह गया है।

खंडवा जिले में पंधाना सीट पर भाजपा और कांग्रेस ने महिलाओं को टिकिट दिया है। दोनों महिलाएं पूर्व में भी चुनाव लड़ चुकी हैं। लेकिन दोनों की राजनीतिक भूमिका बदल गई है। भाजपा प्रत्याशी छाया मोरे करीब दो माह पूर्व कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुई थीं। पिछला चुनाव कांग्रेस से लड़ी थी। जबकि इस बार कांग्रेस के खिलाफ चुनाव मैदान में है।

नर्मदा में डूबने से उप्र के दो युवकों की मौत, दोस्तों के साथ घूमने आए थे ओंकारेश्वरKhandwa News: नर्मदा में डूबने से उप्र के दो युवकों की मौत, दोस्तों के साथ घूमने आए थे ओंकारेश्वर

पंधाना विधानसभा में भाजपा ने चुनाव की कमान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर को सौंपी है। वहीं सुखदेव पटेल और जितेंद्र मंडलोई के मार्गदर्शन में चुनावी गतिविधियां पार्टी स्तर पर संचालित हो रही है। इसके समानातंर प्रत्याशी छाया मोरे के पति बैंककर्मी गोविंद मोरे तथा सलाहकार जायसवाल बंधु चुनावी मैनेजमेंट संभाल रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी मूलत: खरगोन जिले की होने से क्षेत्र के लोग भी चुनाव प्रचार में योगदान दे रहे है।

वरिष्ठ नेता संभाल रहे कमान

कांग्रेस की अधिकृत प्रत्याशी रूपाली बारे ने पिछला चुनाव कांग्रेस के खिलाफ निर्दलीय की हैसियत से लड़ा था। इस चुनाव में कांग्रेस के लिए वोट मांग रही है। इनके पिता नंदू बारे पहले दो बार यहां से कांग्रेस के टिकिट पर चुनाव लड़ चुके हैं। उनके निधन के बाद पिछले चुनाव में रूपाली ने पिता की जगह कांग्रेस से टिकिट मांगा था लेकिन टिकिट नहीं मिलने पर वे निर्दलीय के रूप में चुनाव लड़ा था।

 

चुनाव में समाजसेवी मधुभाई पटेल ने अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग किया था। वहीं इस बार वे भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में है। इस चुनाव में कांग्रेस की ओर से संचालन वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल कुमार जैन और अभिकर्ता सुरेश कना़डे दायित्व निभा रहे है। प्रत्याशी की रणनीतिकारों में स्थानीय स्तर पर कांग्रेसी नामदेव सक्रिय है।

 

प्रत्याशी पत्नी की जगह स्वयं मांग रहे वोट

खंड़वा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी कंचन तनवे पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रही हैं। कोई छह माह पूर्व वे भाजपा से अधिकृत नहीं करने पर जिला पंचायत सदस्य का चुनाव निर्दलीय की हैसियत से लड़ चुकी है। चुनाव की पूरी रणनीति और संचालन उनके पति मुकेश तनवे ने संभाला था। सदस्य का चुनाव जीतने के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष बनाने में भी उनकी महत्ती भूमिका रही।

वे पंधाना तहसील में भाजपा संगठन में जिला महामंत्री और अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष के अलावा बलाही समाज में भी विभिन्न पदों पर रह चुके हैं। उनका यह अनुभव विधानसभा चुनाव में भी पत्नी कंचन तनवे के काम आ रहा है।

भाजपा संगठन के अलावा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, मंत्री विजय शाह, महापौर अमृता अमर यादव चुनावी समर में उनके साथ नजर आ रहे है। इसके बावजूद चुनावी कमान पति मुकेश तनवे संभाले हुए हैं। इतना ही नहीं चुनाव प्रचार में प्रत्याशी पत्नी की जगह स्वयं घर-घर पहुंच कर वोट मांग रहे हैं।

Exit mobile version