Site icon Yashbharat.com

MP CM सस्पेंस: विधायक दल की बैठक से पहले शिवराज से मिले कैलाश

mp new cm kailash vijayvargiya met cm shivraj singh legislature party meeting tomorrow 1702218162

MP CM SUSPENSE मुख्यमंत्री चयन को लेकर कल भोपाल स्थित भाजपा कर्यालय में विधायक दल की बैठक होगी। इससे पहले रविवार को पार्टी के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने सीएम शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पार्टी की जीत को लेकर शिवराज को बधाई दी। विधायक दल की बैठक से पहले हुई दोनों नेताओं की मुलाकात को अहम माना जा रहा है।

पार्टी की ओर से जारी किए गए आमंत्रण पत्र से विधायकों को कुछ जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए गए हैं। इसमें कहा गया कि पार्टी का कोई भी विधायक अपने सहायक और सुरक्षाकर्मी को कार्यालय में प्रवेश देने के लिए अनुरोध न करे। साथ ही बैठक से पहले मीडिया में बयान देने से बचने का भी अनुरोध किया गया है।

कैलाश ने भाजपा की जीत को बताया था मोदी मैजिक
बता दें कि कैलाश विजयवर्गीय इंदौर-1 सीट से चुनाव जीतकर विधायक बने हैं। वे खुद भी मुख्यमंत्री पद के दावेदार बने हुए हैं। हाल ही में दिए गए बयान में उन्होंने भाजपा की जीत का श्रेय शिवराज की लाडली बहना योजना को देने से इंकार कर दिया था। उन्होंने कहा था- यह जीत मोदी मैजिक है। राजस्थान और छत्तसीगढ़ में लाड़ली बहना योजना नहीं थी। भाजपा ने वहां भी बड़ी जीत दर्ज की है।

Exit mobile version