MP CM Rise School विजयराघवगढ़ विधानसभा को बड़ी सौगात, 53 करोड़ 76 लाख की लागत से कारीतलाई तथा करेला में बनेंगे सीएम राइज स्कूल
MP CM Rise School विजयराघवगढ़ विधानसभा को सरकारी ने बड़ी सौगात दी है। विधानसभा अंतर्गत दो गांवों में 53 करोड़ 76 लाख की लागत से 2 सीएम राइज स्कूलों का निर्माण होगा। जिन ग्रामों में यह सीएम राइज स्कूलों का निर्माण होना है वह कारीतलाई तथा करेला हैं। इन दोनों ही सीएम राइज स्कूलों की प्रशासकीय स्वीकृति के बाद आज टेंडर भी जारी कर दिए गए। विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का आभार व्यक्त किया है।
विजयराघवगढ़ विधानसभा के ग्राम कारीतलाई में 28 करोड़ 76 लाख रुपए एवं ग्राम करेला में 25 करोड़ से सीएम राइज स्कूल का निर्माण प्रारंभ होना है जिसके टैंडर (निविदा) जारी हो चुके है। शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि प्रदान कराने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा विधायक संजय पाठक का स्थानीय जनों ने आभार व्यक्त किया है।
क्या हैं MP CM Rise Yojana की खासियत
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा भारत सरकार की नई शिक्षा पॉलिसी के तहत आधुनिक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करने हेतु सीएम राइज योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के तहत 9200 सीएम राइस स्कूल पूरे राज्य में खोले जाएंगे। राज्य सरकार द्वारा खोले गए स्कूलों में बैंकिंग, अकाउंट, डिजिटल स्टूडियो, कैफेटेरिया, थिंकिंग एरिया, जिम, स्विमिंग पूल आदि सुविधाएं उपलब्ध होगी।
CM Rise Yojana की मुख्य विशेषताएं
विद्यालयों का बेहतर नेतृत्व
विद्यालय एवं दक्ष शिक्षक
विद्यालयों की सर्व सुविधायुक्त अधोसंरचना
स्कूलों में होने वाले कार्यक्रमों में बच्चों के अभिभावकों की सहभागिता
शिक्षा में बेहतर गुणवत्ता हेतु स्मार्ट क्लासेस, ऑल टाइप्स लेबोरेटरी आदि की व्यवस्था।
स्टूडेंट्स को पूर्व प्राथमिक शिक्षा
बच्चों के स्कूल से आने जाने के लिए परिवहन की सुविधा
विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु कला, संगीत, खेलकूद आदि की सुविधा
भविष्य में सफल करियर बनाने हेतु विद्यार्थियों को व्यवसायिक शिक्षा।