Site icon Yashbharat.com

MP CM Mohan Yadav OATH: 13 दिसंबर को शपथ लेंगे मध्यप्रदेश के नव नियुक्त मुख्यमंत्री मोहन यादव

mohan yadav cm

MP CM Mohan Yadav OATH मध्यप्रदेश में 13 दिसंबर को शपथ लेंगे नव नियुक्त मुख्यमंत्री मोहन यादव। देर शाम सूत्रों से मिली खबर के अनुसार 13 दिसंबर को दो उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला एवं जगदीश देवड़ा भी शपथ लेंगे। नेहरू स्टेडियम में यह समारोह होगा अभी समय तय नही हुआ है। संभव है कि डा मोहन यादव के साथ कुछ मंत्री भी शपथ ले सकते हैं। हालांकि दो उप मुख्यमंत्री का शपथ लेने तय है । 13 तारीख को छत्तीसगढ़ में भी शपथ समारोह होगा। भोपाल के मोतीलाल नेहरु स्टेडियम में शपथ ग्रहण का कार्यक्रम होगा। इसके लिए अभी से तैयारियां तेज कर दी गई हैं। दोपहर 12 बजे यह शपथ समारोह होगा।

हालांकि शपथ ग्रहण समारोह का अभी अधिकृत शेड्यूल जारी नहीं हुआ हैं। लेकिन पार्टी सूत्रों के मुताबिक इस बार मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह ख़ास अंदाज में होगा। आयोजन में प्रदेश के बाहर के कौन-कौन दिग्गज नेता आमंत्रित किए जा रहे है, अभी इस बात का पता नहीं चल सका हैं। मंगलवार को ऑफिशियल प्रोग्राम जारी होने की उम्मीद हैं।

news updating…

Exit mobile version