Friday, May 15, 2026
Latest:
#MP Vidhansabha ElectionsLatestमध्यप्रदेशविधानसभा चुनाव 2018

MP Chunav रूठों को मनाने में जुटी कांग्रेस, कमल नाथ और दिग्विजय सिंह ने संभाला मोर्चा

MP Chunav कांग्रेस में कुछ ने नामांकन पत्र भी जमा कर दिए तो कुछ ने पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में काम करने से मना कर दिया है।

पूर्व सांसद गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी ने अपना त्यागपत्र वापस ले लिया तो योगेंद्र सिंह बंटी ने नामांकन पत्र जमा नहीं किया। हालांकि, जावरा से डीपी धाकड़, भोपाल उत्तर से आमिर अकील, नासिर इस्लाम और जितेंद्र डागा ने नामांकन पत्र जमा कर दिया। टिकट न मिलने से नाराज होकर कई नेताओं निर्दलीय चुनाव लड़ने के लिए तैयार हो गए थे। कुछ ने नामांकन पत्र भी जमा कर दिए तो कुछ ने पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में काम करने से मना कर दिया है।

इससे पार्टी का चुनावी समीकरण गड़बड़ाने की संभावना है, इसे देखते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता सक्रिय हो गए हैं। केदार कंसाना, सतपाल पलिया, रोशनी यादव सहित अन्य नेताओं से चर्चा की गई और सभी पार्टी हित में काम करने के लिए तैयार हो गए। हालांकि, अंतर सिंह दरबार, डीपी धाकड़ सहित अन्य नेता अभी भी डटे हुए हैं।

कमल नाथ-दिग्विजय पहुंचे दिल्ली, आगामी कार्ययोजना पर होगी बात

उधर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सोमवार को दिल्ली पहुंच गए। दोनों की वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक होगी। इसमें चुनाव की आगामी कार्ययोजना के साथ प्रबंधन से जुड़े विषयों पर चर्चा होगी।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम