Site icon Yashbharat.com

MP Cabinet Expansion: थोड़ी देर में राज्यपाल से मिलेंगे एमपी सीएम मोहन यादव, सौंपेंगे शपथ लेने वाले मंत्रियों की लिस्ट

screenshot 20231224 181342 facebook5029940259021058860

MP Cabinet Expansion: थोड़ी देर में राज्यपाल से  एमपी सीएम मोहन यादव मिलेंगे।
मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव थोड़ी देर में राज्यपाल से मिलेंगे. वे राजभवन पहुंचकर शपथ लेने वाले मंत्रियों की लिस्ट राज्यपाल को सौंपेंगे. बताया जा रहा है कि 25-28 मंत्रियों का नाम इस लिस्ट में हो सकता है. आज ही इन मंत्रियों का शपथ ग्रहण होगा.

सुबह 9 बजे राज्यपाल से मिलेंगे एमपी सीएम

सीएम डॉक्टर मोहन यादव आज राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात करेंगे. मुख्यमंत्री सुबह 9 बजे राजभवन जाएंगे. ववे मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल से राजभवन पहुंचकर मुलाकात करेंगे. वहां, सीएम, राज्यपाल को शपथ लेने वाले मंत्रियों की सूची सौपेंगे. इसके बाद राजभवन में दोपहर 3.30 बजे मंत्री शपथ लेंगे.

एमपी में आज कितने मंत्री लेंगे शपथ?

मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार आज होगा. दोपहर बाद करीब 20 मंत्री शपथ ले सकते हैं. नए चेहरे के साथ ही कुछ पूर्व मंत्रियों को भी मौका मिल सकता है. मंत्री बनने की रेस में एंदल सिंह कंसाना, नारायण सिंह कुशवाहा, प्रद्युम्न सिंह तोमर, तुलसी सिलावट, कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद पटेल, राकेश सिंह, प्रभुराम चौधरी, अर्चना चिटनीस, संपतिया उईके, हेमंत खंडेलवाल, चेतन कश्यप, बजेंद्र प्रताप सिंह, कुंवर सिंह टेकाम, गोविंद सिंह राजपूत, प्रदीप लारिया, राकेश शुक्ला, घनश्याम चंद्रवंशी, इंदर परमार, ऊषा ठाकुर, विश्वास सारंग, संजय पाठक, मालिनी गौड़, रीति पाठक, अमरीश शर्मा, निर्मला भूरिया, नागर सिंह, विक्रम सिंह, दिव्यराज सिंह, कृष्णा गौर, रामेश्वर शर्मा, राव उदय प्रताप, पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव और भूपेंद्र सिंह शामिल हैं.

Exit mobile version