Site icon Yashbharat.com

MP Cabinet Expansion: कल भी टला मध्‍यप्रदेश में मोहन मंत्रिमंडल का वि‍स्‍तार

mohan cabinet
MP Cabinet Expansion: मध्‍यप्रदेश मंत्रिमंडल का वि‍स्‍तार शायद  कल नहीं होगा। मध्यप्रदेश में cm मोहन यादव के मंत्रिमंडल का विस्तार टल गया है मिडिया रिपोर्ट्स की मानें तो  मंत्रियों के नाम पर सहमति नहीं बन सकी। आज विधायकों की शपथ ग्रहण के बाद आलाकमान से मंत्रिमंडल विस्तार पर बातचीत भी हुई है। सूत्रों के मुताबि‍क कई नामो पर पेंच फंस गया है जि‍से लेकर चर्चाओं का दौर जारी है। दो दि‍नों के बाद सीएम मोहन यादव कैबिनेट का विस्तारहोने की संभावना जताई जा रही है। फि‍लहाल इस पर वि‍राम लग गया है।
मुख्यमंत्री यादव ने मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर कहा कि यह राष्ट्रीय नेतृत्व तय करेगा कि, मध्य प्रदेश में किसे मंत्री बनाना है।

विस्तार पर दिल्ली में सीएम मोहन यादव और VD शर्मा ने इसको लेकर चर्चा की है।आलाकमान से मंत्रिमंडल विस्तार पर बातचीत भी हुई है। बता दें, कि एक लोकसभा एक मंत्री वाले फॉर्मूले पर चर्चा हुई है और जल्द मोहन कैबिनेट का विस्तार हो सकता है। मध्यप्रदेश में BJP की सरकार बन चुकी है. CM पद की शपथ हो चुकी है। अब बताया जा रहा है कि कल शाम को मंत्रिमंडल का विस्तार को टाल दि‍या गया है।

Exit mobile version