Site icon Yashbharat.com

Mp Cabinet मोहन यादव सरकार की पहली औपचारिक कैबिनेट बैठक बुधवार को जबलपुर में

wp 1702401309149

Mp Cabinet पहली औपचारिक कैबिनेट बैठक बुधवार को जबलपुर में होगी। इसमें कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाने सहित अन्य विभिन्न विभागों के प्रस्तावों पर निर्णय लिए जा सकते हैं। इसके साथ ही जबलपुर संभाग की कानून व्यवस्था और विकास कार्यों की समीक्षा भी होगी। विधानसभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड विजय को लेकर जन आभार सभा भी प्रस्तावित की गई है।

डा.मोहन यादव ने मुख्यमंत्री बनने के बाद अधिकारियों के साथ बैठक की थी। मंत्रिमंडल विस्तार के बाद सभी मंत्रियों के साथ मंत्रालय में बैठक की थी पर यह कैबिनेट बैठक नहीं थी। इसमें लोकसभा चुनाव की तैयारी, विकसित भारत संकल्प यात्रा सहित अन्य विषयों पर चर्चा की थी।
विभाग आवंटन के बाद पहली बैठक
मंत्रियों को विभाग आवंटित करने के बाद अब पहली कैबिनेट बैठक तीन जनवरी बुधवार को जबलपुर में आयोजित की जा रही है। सूत्रों का कहना है कि इसमें पिछले दिनों तेंदूपत्ता श्रमिकों के पारिश्रमिक में वृद्धि, भोपाल के बीआरटीएस को तोड़ने संबंधी निर्णय के अनुसमर्थन, कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में वृद्धि सहित अन्य विषयों पर निर्णय लिए जा सकता है
Exit mobile version