Latest

MP By-Election: छिंदवाड़ा में उपचुनाव 10 जुलाई को होगा, शेड्यूल जारी, 13 को रिजल्ट

MP By-Election: छिंदवाड़ा में उपचुनाव 10 जुलाई को होगा, शेड्यूल जारी

MP By-Election: छिंदवाड़ा में उपचुनाव 10 जुलाई को होगा, शेड्यूल जारी किया।  मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव 10 जुलाई को होगा। चुनाव आयोग ने सोमवार को उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया। 14 जून को चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ नामांकन पत्र स्वीकार करने की प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी। यह सीट कांग्रेस विधायक कमलेश शाह के विधानसभा की सदस्यता से त्यागपत्र देने के कारण रिक्त हुई थी।

लोकसभा चुनाव के समय कांग्रेस विधायक कमलेश शाह ने विधानसभा की सदस्यता से त्यागपत्र देकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली थी। त्यागपत्र स्वीकार कर विधानसभा सचिवालय ने सीट रिक्त होने की सूचना चुनाव आयोग को भेजी थी। आयोग ने अन्य प्रदेश की सीटों के साथ अमरवाड़ा सीट पर भी उपचुनाव कराने का निर्णय लिया है। विशेष पुनरीक्षण अभियान में तैयार मतदाता सूची से चुनाव कराया जाएगा।

आयोग के कार्यक्रम के अनुसार 21 जून तक नामांकन पत्र स्वीकार किए जाएंगे। इनकी जांच 24 जून को होगी और 26 जून तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे।10 जुलाई को मतदान और 13 जुलाई को मतगणना होगी। चुनाव की घोषणा के साथ ही जहां उपचुनाव है, उससे संबंधित जिले में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है।

 

Back to top button