MP Board 10वी और 12वी का नया टाइम टेबल जारी नया आदेश लागू किया है जानिए नया टाइम टेबल मध्य प्रदेश बोर्ड के द्वारा हर वर्ष परीक्षा के सफल संचालन के लिए आदेश पत्र जारी किया जाता है, जिसमें मध्य प्रदेश बोर्ड की परीक्षाएं संपन्न करने के विभिन्न पहलुओं के बारे में जानकारी दी जाती है, आईए जानते हैं मध्य प्रदेश बोर्ड द्वारा वर्ष 2023 24 में आयोजित परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण निर्देश क्या बोर्ड के द्वारा जारी किए गए हैं।
मध्य प्रदेश शिक्षा बोर्ड के द्वारा हाल ही में फरवरी माह में आयोजित की जाने वाली कक्षा दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं को लेकर अधिकारीक ऐलान जारी किया है, जिसमें मध्य प्रदेश बोर्ड वर्ष 2024 में आयोजित होने वाली बोर्ड परीक्षाओं के संबंध में संपूर्ण जानकारी साझा की गई है, और वर्ष 2024 बोर्ड परीक्षा पैटर्न के विषय में भी संपूर्ण जानकारी दी गई है।
यह भी पढ़े : मार्केट में ग़दर मचाने आया Vivo का शानदार स्मार्टफोन, जबरदस्त खूबियां चुरा लेगी आपका दिल
10वी परीक्षा का टाइम टेबल
मध्य प्रदेश बोर्ड वर्ष 2024 में आयोजित होने वाली कक्षा दसवीं परीक्षा का टाइम टेबल, वर्ष 2024 में कक्षा दसवीं की परीक्षाएं 5 फरवरी से प्रारंभ होकर 28 फरवरी 2024 तक आयोजित होगी।
यह भी पढ़े : विधायक संजय पाठक ने जब ढाबे पर खुद बनाई चाय, जानिये फिर क्या बोले प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा
कक्षा 12वीं का टाइम टेबल
मध्य प्रदेश बोर्ड कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा टाइम टेबल देख सकते हैं जिसे मध्य प्रदेश शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश भोपाल के द्वारा हाल ही में जारी किया गया है आपको बता दें मध्य प्रदेश बोर्ड वर्ष 2024 में कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 6 फरवरी 2024 से प्रारंभ होकर 1 मार्च 2024 तक आयोजित की जाएंगे।
यह भी पढ़े : New Yamaha RX100: Bullet का पत्ता काटने आ रही यामाहा की नयी चमचमाती स्पोर्ट बाइक
बोर्ड द्वारा आदेश
- एमपी बोर्ड प्रश्नपत्र के बक्शे लेने हेतु केंद्राध्यक्ष सहायक केंद्राध्यक्ष एवं कलेक्टर प्रतिनिधि की थाने पर उपस्थिति परीक्षा तिथि को प्रातः 6:00 बजे से प्रातः 7:00 बजे तक रहेगी।
- प्रश्न पत्र के बॉक्स लेकर केंद्र अध्यक्ष सहायक केंद्र अध्यक्ष एवं कलेक्टर प्रतिनिधि को परीक्षा केंद्र पर परीक्षा तिथि को प्रातः 8:30 बजे से पूर्व उपस्थित होना होगा।
- परीक्षार्थियों की परीक्षा केंद्र पर उपस्थिति परीक्षा तिथि को प्रातः 8:00 बजे तक होनी चहिए।
- इसके अलावा परीक्षा कक्षा में उपस्थिति परीक्षा तिथि को प्रातः 8:30 बजे तक होनी चाहिए।
- परीक्षा केंद्र पर केंद्राध्यक्ष एवं द्वारा प्रश्न पत्र बॉक्स वितरित का समय 8:30 बजे हैं।
- परीक्षा केंद्र पर केंद्राध्यक्ष के द्वारा परीक्षार्थियों को प्रश्न पत्र के पैकेट 8:45 पर वितरित किए जाएंगे।
- इसके अलावा पर्यवेक्षक द्वारा परीक्षा कक्ष में छात्रों को उत्तर पुस्तिका 8:50 पर वितरित की जाएगी।
- पर्यवेक्षक द्वारा परीक्षा कक्षा प्रश्न पति के पैकेट खोलना एवं छात्रों को प्रश्नपत्र वितरित करने का समय 8:55 हैं।
