Site icon Yashbharat.com

MP BOARD EXAM PAPER- कक्षा 12 जीव विज्ञान का पेपर लीक?

Screenshot 2021 09 27 19 43 01 68

भोपाल। माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश, भोपाल से संबंधित हायर सेकेंडरी स्कूलों में तिमाही परीक्षा शुरू हो गई है। दिनांक 29 सितंबर 2021 को कक्षा 12 के लिए जीव विज्ञान का पेपर है और आज 27 सितंबर 2021 को पेपर लीक हो गया है। इंटरनेट के विभिन्न संचार माध्यमों पर यह पेपर उपलब्ध है।

पेपर सही है या नहीं यह तो कमिश्नर डीपीआई ही बता पाएंगे परंतु यदि आप यूट्यूब पर जाकर “कक्षा 12 वीं जीव विज्ञान त्रैमासिक परीक्षा” सर्च करते हैं तो आपको इससे संबंधित दर्जनों वीडियो मिल जाएंगे जो पिछले 24 घंटे में अपलोड किए गए हैं। विद्यार्थियों ने पेपर के स्क्रीनशॉट ले लिए हैं एवं एक दूसरे को फॉरवर्ड कर रहे हैं।
इंटरनेट पर कई वीडियो मौजूद है जिसमें पेपर के साथ-साथ उनके उत्तर भी दिखाए गए हैं। दावा किया जा रहा है कि यही पेपर है जो 29 तारीख को आने वाला है। लोक शिक्षण संचालनालय की ओर से इस संदर्भ में समाचार लिखे जाने तक कोई बयान नहीं आया था।
Exit mobile version