Site icon YASHBHARAT.COM

MP बोर्ड परीक्षा 2027: 10वीं-12वीं के पेपर पैटर्न में बड़ा बदलाव, अब 2 अंक के सवालों में नहीं मिलेगा विकल्प; 17 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

MP Board exam

MP बोर्ड परीक्षा 2027: 10वीं-12वीं के पेपर पैटर्न में बड़ा बदलाव, अब 2 अंक के सवालों में नहीं मिलेगा विकल्प; 17 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

ग्वालियर: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने जा रहे छात्रों के लिए एक बेहद जरूरी खबर है। सत्र 2026-27 की बोर्ड परीक्षाओं के प्रश्नपत्र पैटर्न में बड़ा बदलाव किया गया है। नए नियम के तहत अब दो अंक वाले अति लघु उत्तरीय प्रश्नों (Very Short Answer Questions) में मिलने वाला आंतरिक विकल्प (Internal Choice) समाप्त कर दिया गया है।

आगामी 17 फरवरी से शुरू होने वाली इन परीक्षाओं में अकेले ग्वालियर जिले से 52 हजार से अधिक विद्यार्थी शामिल होंगे। इस बदलाव के बाद अब गिने-चुने चैप्टर या अनुमानित प्रश्नों के भरोसे परीक्षा पास करना आसान नहीं होगा, बल्कि छात्रों को अपनी तैयारी की रणनीति पूरी तरह बदलनी होगी।

किन सवालों में बना रहेगा विकल्प?

बोर्ड ने केवल 2 अंक के सवालों से विकल्प हटाया है, जबकि बड़े प्रश्नों में छात्रों को राहत दी गई है

पूरे सिलेबस पर पकड़ बनाना अनिवार्य

दो अंक के प्रश्नों में विकल्प खत्म होने का सीधा मतलब है कि यदि छात्र को कोई सवाल नहीं आता, तो उसके पास दूसरा सवाल चुनने का मौका नहीं होगा। ऐसे में किसी भी चैप्टर या टॉपिक को छोड़कर पढ़ाई करना जोखिम भरा साबित हो सकता है। फिलहाल प्रदेश भर के विद्यार्थियों और शिक्षकों को बोर्ड द्वारा जारी किए जाने वाले नए ब्लू प्रिंट और मॉडल सैंपल पेपर का इंतजार है, ताकि विषयवार अंक विभाजन की तस्वीर पूरी तरह साफ हो सके।

बदले पैटर्न के हिसाब से ऐसे करें तैयारी- एक्सपर्ट टिप्स

किसी भी अध्याय को न छोड़ें और हर चैप्टर के छोटे व महत्वपूर्ण बिंदुओं को अच्छे से तैयार करें।  दो अंक वाले प्रश्नों के सटीक और संक्षिप्त उत्तर लिखने की रोजाना प्रैक्टिस करें, ताकि समय भी बचे और पूरे अंक मिलें।  तय समय सीमा में सैंपल पेपर हल करने की आदत डालें और केवल ‘इंपॉर्टेंट क्वेश्चंस’ के भरोसे न बैठें।

Exit mobile version