Site icon Yashbharat.com

MP Board Exam 2021:10वीं की परीक्षा 30 अप्रैल से तथा 12वीं की परीक्षा एक मई से

MPBSE-MP-Board board

MPBSE-MP-Board board

MPBSE MP Board Exam 2021: मध्यप्रदेश में माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) भोपाल द्वारा आज यहां वर्ष 2021 के लिए होने वाली बोर्ड परीक्षाओं के कार्यक्रमों की घोषणा कर दी गई है। 10वीं की परीक्षा 30 अप्रैल से तथा 12वीं की परीक्षा एक मई से आयोजित की जाएंगी।

शिक्षा मंडल द्वारा यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार हाईस्कूल, हायर सेकंडरी, हायर सेकंडरी व्यवसायिक पाठ्यक्रम परीक्षा, शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षण एवं विद्यालय पूर्व शिक्षा में डिप्लोमा (डीपीएसई) की वर्ष 2021 के परीक्षा कार्यक्रम घोषित किए गए हैं। हाईस्कूल परीक्षा 30 अप्रैल से प्रारंभ होकर 15 मई को समाप्त होगी। इसी तरह हायर सेकंडरी परीक्षा एक मई से शुरू होकर 18 मई को समाप्त होगी।

मंडल द्वारा संचालित सभी परिक्षाएं सुबह 08:00 से 11:00 बजे के मध्य परीक्षा कार्यक्रमानुसार संपन्न होंगी। नियमित/ स्वाध्यायी/ दृष्टिहीन, मूकबधिर (दिव्यांग) परीक्षार्थियों की परिक्षाएं सामान्य रुप से एक ही तिथि, दिवस एवं समय में संपन्न होंगी। परीक्षा कार्यक्रम मंडल की बेवसाइड पर भी देखे जा सकते हैं। मंडल का मान्यता प्राप्त समस्त प्राचायोर् से अनुरोध है कि घोषित परीक्षा कार्यक्रमों से छात्र छात्राओं को अवगत कराएं।

नियमित परीक्षार्थियों की प्रायोगिक परीक्षाएं उनके विद्यालय में तथा स्वाध्यायी छात्रों की प्रायोगिक परीक्षाएं उन्हें आवंटिक परीक्षा केन्द्रों में आयोजित की जाएंगी। परीक्षा केन्द्र पर समस्त परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में सुबह 07़ 30 बजे उपस्थित होना अनिवार्य होगा। परीक्षा कक्षा में प्रात: 07:45 बजे के बाद किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

Exit mobile version