MP Board 8th, 5th Result आ गया: एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं के रिजल्ट हुए जारी, इस साइट पर करें चेक

jeemain.nta.nic.in

MP Board 8th, 5th Result आ गया: एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं के रिजल्ट हुए जारी, rskmp.in पर करें चेक । मध्य प्रदेश में 17 वर्ष बाद बोर्ड पैटर्न पर हुई 5वीं और 8वीं की परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गए हैं। स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री इंदर सिंह परमार भोपाल में महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के सभागार में परिणाम किए। विद्यार्थी अपने परिणाम राज्य शिक्षा केंद्र की वेबसाइट https://rskmp.in/ पर देख सकते हैं।

  • भोपाल में कक्षा पांचवी का 82.2 7 प्रतिशत तथा कक्षा आठवीं का रिजल्ट रहा 76.09 प्रतिशत रहा

    भोपाल– भोपाल– कक्षा पांचवी का 82.2 7 प्रतिशत कक्षा 08वीं का रिजल्ट रहा 76.09 प्रतिशत रहा। बीते साल कक्षा 5 वीं का परीक्षा परिणाम 90 प्रतिशत था। इस बार 7प्रतिशत की रिजल्ट में गिरावट हुई है।

  • कक्षा पांचवी में नरसिंहपुर रहा अव्‍वल

    स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री इंदर सिंह परमार महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान में पांचवीं के परिणाम जारी किए, इसमें नरसिंहपुर जिला सबसे अव्‍वल रहा। 98.4 रहा, दूसरे स्‍थान पर डिंडोरी व तीसरे पर अनूपपुर रहा।