MP Board 10वीं रिजल्ट 2026: कटनी के इन होनहार छात्रों ने प्रदेश की मेरिट लिस्ट में बनाई जगह, देखें yashbharat.com पर
कटनी । मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) द्वारा घोषित हाईस्कूल (10वीं) परीक्षा 2026 के परिणाम में कटनी जिले के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रवीण सूची में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। इस वर्ष जिले के कुल 6 छात्रों ने शानदार अंक प्राप्त कर टॉप सूची में स्थान बनाया, जिससे पूरे जिले में खुशी और गर्व का माहौल है।
कटनी के टॉपर्स (प्रवीण सूची)
कटनी जिले के होनहार छात्रों ने इस प्रकार सफलता हासिल की:
- आदित्य तिवारी (खन्ना बंजारी) – 493 अंक
- प्रतिभा सोनेलाल साहू (बड़वारा, मॉडल उच्च माध्यमिक शाला) – 493 अंक
- सौरभ सिंह मार्को (बरही, सरस्वती विद्यालय) – 8वां स्थान
- श्वेता पांडे (नोवल हार्ट स्कूल) – 492 अंक, 8वां स्थान
- खुशबू लोधी (हर्रैया, विजयराघवगढ़) – 492 अंक, 9वां स्थान
- शिवानी – 10वां स्थान
गांवों से निकली प्रतिभाएं
इस बार खास बात यह रही कि जिले के गांवों से जुड़े छात्रों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। खन्ना बंजारी, हर्रैया और बरही जैसे क्षेत्रों के छात्रों ने यह साबित कर दिया कि सीमित संसाधनों के बावजूद मेहनत और लगन से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है।

