Wednesday, May 13, 2026
Latest:
मध्यप्रदेश

MP Board 10th Result 2020 Date and Time: कल 12 बजे घोषित होगा एमपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, दो विषयों में मिलेगा जनरल प्रमोशन

MP Board 10th Result 2020 Date and Time: मध्यप्रदेश में 10वीं बोर्ड का रिजल्ट 4 जुलाई, शनिवार को 12:00 बजे घोषित कर दिया जाएगा।

इस बारे में आधिकारिक सूचना दे दी गई है। इस साल 10 लाख विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए हैं। छात्रों को दो विषयों में जनरल प्रमोशन दिया गया है।

जो छात्र टॉपर आए हैं उनको बुलाया नहीं जाएगा। बता दें, मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MP Board) के कक्षा 10वीं के रजिल्ट का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। रिजल्ट mpresults.nic.in पर घोषित किया जाएगा।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कह चुके हैं कि MP Board 10वीं की मेरिट लिस्ट बनाते समय केवल उन परीक्षाओं को आधार बनाया जाएगा जो मार्च 2020 के महीने में कोरोना महामारी और लॉकडाउन लगने के पहले पूरी कर ली गई थी। MP Board की 10वीं की जितनी परीक्षाएं मार्च के महीन में आयोजित हो गईं थी, उन्हीं के आधार पर रिजल्ट तैयार किया जा रहा है और मेरिट लिस्ट भी उसी आधार पर तैयार की जाएंगी।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम