Latestमध्यप्रदेश

MP Board 10th Result 2020: जानिए कब जारी होगा एमपी बोर्ड दसवीं का रिजल्ट

MP Board 10th Result 2020: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MP Board) कक्षा दसवीं का रिजल्ट जारी करने की तैयारी कर रहा है।

खबर है कि रिजल्ट किसी भी दिन जारी हो सकता है। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिल अनिल सुचारी कह चुके हैं, ’10वीं कक्षा की कॉपियों को जांचने का काम तेजी से चल रहा है।

जून के पहले हफ्ते में परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।’ इस बार परिक्षा के साथ ही रिजल्ट पर भी कोरोना वायरस और लॉकडाउन का असर पड़ा है।

लॉकडाउन के कारण 10वीं के दो पेपर नहीं हो पाए थे, जिन्हें हाल ही में निरस्त कर दिया गया है। दोनों विषय में सभी छात्रों को पास कर दिया जाएगा।

अब कॉपियों के मूल्यांकन का काम तेजी से चल रहा है। खबर है कि 10वीं के लिए कॉपी जांचने का काम 70 फीसदी से अधिक हो चुका है। रिजल्ट mpresults.nic.in पर घोषित किया जाएगा।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम