Site icon Yashbharat.com

MP Board: स्कूलों को नहीं भेजे गए प्रोजेक्ट वर्क के विषय, अब तक शुरू नहीं हो पाई तैयारी

MPBSE-MP-Board board

MPBSE-MP-Board board

भोपाल ।माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) ने 2019 में नौवीं से 12वीं कक्षा तक विज्ञान को छोड़कर सभी विषयों में प्रोजेक्ट वर्क को लागू किया था।

इसमें विज्ञान विषय को छोड़कर बाकी सभी विषयों में प्रोजेक्ट वर्क रखा गया है। इसमें 80 अंक की थ्योरी और 20 अंक का प्रोजेक्ट शामिल होता है। इसमें गणित, हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत व उर्दू में भी प्रोजेक्ट वर्क शुरू किया गया है।

इसके अलावा कॉमर्स में भी प्रोजेक्ट शुरू किया गया। हर साल प्रोजेक्ट का विषय माशिमं स्कूलों को भेजता है, लेकिन इस बार अब तक विषय नहीं भेजा गया।

ऐसे में स्कूल अपने स्तर पर प्रोजेक्ट तैयार करवा रहे हैं। इस साल नौवीं से 12वीं तक की नियमित कक्षाएं बीते 18 दिसंबर से शुरू हुई हैं। अभी 60 फीसद विद्यार्थी ही स्कूल आ रहे हैं। ऐसे में अब तक स्कूलों में प्रोजेक्ट वर्क शुरू नहीं हो पाया है।

ज्ञात हो कि 30 अप्रैल से 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं शुरू होने वाली हैं। वहीं, नौवीं और 11वीं की मार्च में वार्षिक परीक्षाएं होंगी।

Exit mobile version