Latest

MP BJP Candidate List: मध्य प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा में बड़ा फेरबदल- 21 जिलों में नए जिला अध्यक्ष घोषित, कटनी से सपना सरावगी और जबलपुर से आत्मिका सिंह को कमान; देखें पूरी लिस्ट

MP BJP Candidate List: मध्य प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा में बड़ा फेरबदल- 21 जिलों में नए जिला अध्यक्ष घोषित, कटनी से सपना सरावगी और जबलपुर से आत्मिका सिंह को कमान; देखें पूरी लिस्ट

MP BJP Candidate List: मध्य प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा में बड़ा फेरबदल- 21 जिलों में नए जिला अध्यक्ष घोषित, कटनी से सपना सरावगी और जबलपुर से आत्मिका सिंह को कमान; देखें पूरी लिस्ट

भोपाल/जबलपुर:  मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महिला मोर्चा संगठन के भीतर एक बहुत बड़ा फेरबदल और विस्तार किया गया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से मध्य प्रदेश महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट अश्विनी परांजपे राजवाड़े ने राज्य के 21 जिलों में नई महिला जिला अध्यक्षों की नियुक्तियों का आधिकारिक ऐलान कर दिया है।

महिला मोर्चा संभागीय कार्यालय (रानीताल, जबलपुर) से जारी इस आदेश (पत्र क्रमांक: JUNE26/01/01-0806) के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। आगामी चुनावों और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिहाज से इसे बेहद अहम कदम माना जा रहा है।

किसे कहाँ की मिली जिम्मेदारी? (21 जिलों की पूरी सूची):

क्र. जिला अध्यक्ष का नाम नियुक्त जिला
1 श्रीमती सपना सरावगी कटनी
2 श्रीमती आत्मिका सिंह जबलपुर महानगर
3 डॉ. करुणा सक्सेना ग्वालियर
4 श्रीमती मेघा दुबे सागर
5 श्रीमती नेहा कुलश्रेष्ठ श्योरपुर
6 श्रीमती रजनी ओझा गुना
7 श्रीमती शैलजा लवांगीकर शिवपुरी
8 श्रीमती लखन सुरेन्द्र यादव अशोकनगर
9 श्रीमती मीना राहांगडाले बालाघाट
10 श्रीमती ललिता वर्मा छिन्दवाडा
11 श्रीमती नीलम चतुर्वेदी शहडोल
12 श्रीमती पार्वती ठाकुर अनूपपुर
13 श्रीमती नम्रता यादव उमरिया
14 श्रीमती जगदंबा सोनी सीधी
15 श्रीमती सावित्री बत्रा बुरहानपुर
16 श्रीमती शिखा अग्रवाल बड़वानी
17 श्रीमती शीला पटेल खरगोन
18 श्रीमती वर्षा रैकवार दमोह
19 श्रीमती साक्षी सकलेचा आगर
20 श्रीमती मनोरमा सोलंकी देवास
21 श्रीमती प्रियंका गोस्वामी मंदसौर

संगठन को धार देने और महिलाओं को साधने की बड़ी कवायद

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, इन नियुक्तियों के पीछे भाजपा का मुख्य उद्देश्य आगामी समय में पार्टी के कामकाज को जमीनी स्तर पर और तेज करना तथा आधी आबादी यानी महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाना है। नई सूची में निष्ठावान और सक्रिय महिला चेहरों को तरजीह दी गई है।

घोषणा के तुरंत बाद ही सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, विधायकों और कार्यकर्ताओं की ओर से बधाइयाँ मिलने का सिलसिला शुरू हो गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि इन 21 जिलों में इस नई टीम के आने से भाजपा महिला मोर्चा संगठन को एक नई ऊर्जा और स्वैग मिलेगा।

Back to top button