सांसद व महापौर  ने के.सी.एस. स्कूल के ग्रीष्मकालीन शिविर का किया अवलोकन,प्रशिक्षण कक्ष से कला-कक्ष तक पहुंचे अतिथि, छात्राओं का हुनर देख की प्रशंसा, बढ़ाया मनोबल

सांसद व महापौर  ने के.सी.एस. स्कूल के ग्रीष्मकालीन शिविर का किया अवलोकन,प्रशिक्षण कक्ष से कला-कक्ष तक पहुंचे अतिथि, छात्राओं का हुनर देख की प्रशंसा, बढ़ाया मनोब

 

कटनी – ‘ग्रीष्मावकाश’ को ‘सृजनावकाश’ में बदलने की नगर निगम की मुहिम को सोमवार को उस समय विशेष बल मिला, जब खजुराहो सांसद  विष्णु दत्त शर्मा एवं महापौर  प्रीति संजीव सूरी,जिलाध्यक्ष श्री दीपक टंडन सोनी, ने के.सी.एस. उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में संचालित ग्रीष्मकालीन प्रतिभा शिविर-2026 का अवलोकन किया। इस दौरान निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार भी मौजूद रही।

जनप्रतिनिधियों ने पेंटिंग, आर्ट एंड क्राफ्ट, कुकिंग, शतरंज एवं सेल्फ डिफेंस के प्रशिक्षण सत्रों का सूक्ष्म अवलोकन कर छात्राओं से सीधा संवाद स्थापित किया और उनके आत्मविश्वास को नई उड़ान दी।

ब्रश से बेलन तक, शतरंज से सुरक्षा तक – हर विधा में दिखी निपुणता’

निरीक्षण के दौरान सांसद श्री शर्मा एवं महापौर श्रीमती सूरी सर्वप्रथम आर्ट एंड क्राफ्ट कक्ष पहुंचे, जहां छात्राओं द्वारा बनाए गए वेस्ट मटेरियल से क्राफ्ट एवं पेंटिंग देखकर वे अभिभूत हो गए। कुकिंग सत्र में छात्राओं ने कुकिंग’ के तहत पौष्टिक व्यंजन बनाकर अतिथियों को ‘स्वाद और स्वास्थ्य’ का संदेश दिया। शतरंज की बिसात पर तार्किक चालें चलतीं छात्राओं एवं सेल्फ डिफेंस के दांव-पेंच सीखतीं बालिकाओं का आत्मविश्वास देख सांसद श्री शर्मा ने कहा, “इन बेटियों की आंखों में जो चमक है, वही नए भारत की पहचान है। जब बेटियां हुनरमंद होंगी, तभी समाज सशक्त होगा।”

शिक्षा के साथ दक्षता का समन्वय ही नई शिक्षा नीति का मूल’

महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने छात्राओं से बातचीत में कहा कि छात्र जीवन में सबसे महत्वपूर्ण है सीखने का जज्बा। आप सब इस शिविर से जो कौशल ले जा रही हैं, वह जीवनभर आपकी पूंजी बनेगा। निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने बताया कि निगम प्रशासन एवं 20 अनुभवी प्रशिक्षकों के दल द्वारा निगम के तीन स्कूलों में लगभग 284 विद्यार्थियों को एक साथ मंच प्रदान कर उनकी ‘प्रतिभा को निखारने के प्रयास किए जा रहे है।

सांसद श्री शर्मा ने नगर निगम के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि नगर निगम कटनी ने ग्रीष्मकालीन शिविर के माध्यम से शिक्षा के साथ-साथ कौशल विकास का एक अनुकरणीय मॉडल प्रस्तुत किया है। ये शिविर नहीं, बल्कि भावी पीढ़ी के व्यक्तित्व निर्माण की प्रयोगशाला है।

छात्राओं का बढ़ा मनोबल

जनप्रतिनिधियों को अपने बीच पाकर छात्राओं का उत्साह दोगुना हो गया। छात्राओं ने सेल्फ डिफेंस का डेमो देकर कहा, की अब हम अपनी सुरक्षा स्वयं कर सकते हैं। जिसपर सांसद श्री शर्मा ने छात्राओं को आत्मरक्षा के गुण सिखाने हेतु एक सुविधायुक्त सेंटर का चयन कर नियमित रूप से प्रशिक्षण प्रदान करने की भी बात कही।

कला एवं क्राफट सत्र के निरीक्षण के दौरान कक्षा 12 की छात्रा सावित्री चौधरी ने संसद श्री शर्मा को स्वयं के द्वारा निर्मित सुंदर काग़ज़ का गुलदस्ता भेंट किया गया। अतिथियों ने सभी छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद देते हुए कहा कि निगम प्रशासन का यह प्रयास ‘स्कूल से स्किल’ तक की यात्रा को सार्थक कर रहा है और ‘कौशल युक्त कटनी’ के सपने को धरातल पर उतार रहा है।

इनकी रही मौजूदगी

इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष  पीताम्बर टोपनानी, मेयर इन काउन्सिल सदस्य सर्व श्री डॉ रमेश सोनी, सुभाष शिब्बू साहू, उमेन्द्र अहिरवार पार्षद श्रीमती सीमा श्रीवास्तव, सहित अन्य जनप्रतिनिधियों सर्व श्री रम्मू साहू, मृदुल मिश्रा, मनीष दुबे, अभिषेक शर्मा, सहित नगर निगम के अधिकारी, शिक्षक, प्रशिक्षक एवं छात्र छात्राओं की उपस्थिति रही।

Exit mobile version