MP Amarwara Bypolls Result: अमरवाड़ा उप चुनाव में भाजपा की जीत, कांग्रेस ने की रिकाउंटिंग की मांग

amarwara

MP Amarwara Bypolls Result: अमरवाड़ा उप चुनाव में भाजपा की जीत, कांग्रेस ने की रिकाउंटिंग की मांग, अमरवाड़ा उपचुनाव के त्रिकोणीय मुकाबले में भाजपा प्रत्याशी कमलेश शाह ने 1556 वोट से जीत दर्ज की। त्रिकोणीय मुकाबले में शुरू के तीन राउंड में बढ़त बनाने के बाद भाजपा प्रत्याशी कमलेश शाह लगातार दूसरे नंबर पर ही चल रहे थे। कांग्रेस के धीरन शाह लीड बनाए हुए थे।

एक बार तो लगने लगा था कि अमरवाड़ा में भाजपा की हार हो जाएगी, लेकिन अचानक से समीकरण फिर बदले और भाजपा के कमलेश शाह को 18वें राउंड में 800 वोटों से आगे निकल गए हैं। इसके बाद 19वें राउंड में भी पकड़ बनाते हुए फइनल 20वें राउंड अपनी जीत दर्ज कर ली। वहीं, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी लगातार तीसरे नंबर पर रही। अंतिम राउंड की काउंटिंग के बाद कांग्रेस ने विरोध जताते हुए रिकाउंटिंग की मांग की है।

इसे भी पढ़ें-  मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड की दस्तक: एक ही रात में 4.5 डिग्री लुढ़ककर 9.9 पर पहुंचा राजधानी का पारा, 9.2 डिग्री के साथ उमरिया सबसे ठंडा; शुक्रवार से दिखेगा 'अकवान' तूफान का असर, बालाघाट समेत 10 जिलों में बारिश का अलर्ट
हमारे आदर्श
हमारे आदर्श हमारे आदर्श