MP Aanganbadi Worker/Helper आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं का मानदेय बढ़ने के साथ लाडली बहना का भी मिलेगा लाभ
MP Aanganbadi Worker/Helper मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ‘आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय 10 से बढ़ाकर 13 हजार रुपए कर दिया। मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहायिकाओं का मानदेय भी बढ़ाकर 6500 रु. कर दिया जाएगा।’ भोपाल के भेल दशहरा मैदान में आयोजित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सम्मेलन में एक और ऐलान करते हुए कहा, ‘आंगनबाड़ी सहायिका को पदोन्नति में आरक्षण 25 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत किया जाएगा।आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं का 5 लाख तक का स्वास्थ्य और दुर्घटना बीमा कराया जाएगा।’
सीएम ने कहा कि मानदेय 10 हजार रुपए से बढ़ाकर 13 हजार रुपए किया जाएगा। इसके अलावा लाड़ली बहना योजना की 1 हजार रुपए की राशि अलग से मिलेगी।वही मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय 6500 रुपए होगा। उन्होंने कहा कि जब मैं मुख्यमंत्री बना, उस समय मानदेय था सिर्फ 500 रुपए। इसे बढ़ाकर 2008-09 में हमने 1500 रुपए किया। इसके बाद 2013-14 में इसे और बढ़ाते चले गए। 2018 में हमने फिर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का मानदेय बढ़ाकर 10 हजार रुपए कर दिया। यह काम भाजपा सरकार ने किया, कांग्रेस ने कभी नहीं किया।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के लिए खुशखबरी है। आगामी चुनाव से पहले सीएम शिवराज सिंह चौहान ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बड़ा तोहफा दिया है।
कमलनाथ ने मानदेय में कटौती की
CM ने कहा, ‘जब मैं मुख्यमंत्री बना, उस समय मानदेय था सिर्फ 500 रुपए। इसे बढ़ाकर 2008-09 में हमने 1500 रुपए किया। इसके बाद 2013-14 में इसे और बढ़ाते चले गए। 2018 में हमने फिर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का मानदेय बढ़ाकर 10 हजार रुपए कर दिया। यह काम भाजपा सरकार ने किया, कांग्रेस ने कभी नहीं किया। कमलनाथ और कांग्रेस ने एक पाप जरूर किया। हमने जो 10 हजार रु. बढ़ाए थे, उसी में से 1500 रु. उन्होंने मार दिए। पैसे काट लिए। यह अन्याय था।’