भोपाल । इंदौर के पावर लिफ्टर भीम सोनकर और खो-खो खिलाड़ी जूही झा को इस वर्ष प्रदेश सरकार द्वारा विक्रम पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। धार के सुधीर वर्मा को बैडमिंटन में योगदान के लिए लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड दिया जाएगा।
प्रदेश की खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने खेल अलंकरणों की घोषणा की। इस वर्ष 15 जूनियर खिलाड़ियों को एकलव्य, 10 सीनियर खिलाड़ियों को विक्रम, 3 प्रशिक्षकों को विश्वामित्र पुरस्कार दिया जाएगा। खेलों के विकास एवं जीवन पर्यंत योगदान के लिए धार के सुधीर वर्मा को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड दिया जाएगा।
सम्मान समारोह खेल मंत्री के आतिथ्य में 4 अक्टूबर को दोपहर 11 बजे भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम स्थित मार्शल आर्ट हाल में आयोजित होगा। विशेष अतिथि ओलिंपियन सुशील कुमार होंगे।
इन्हें मिला सम्मान
एकलव्य पुरस्कार : अद्वैत पागे (तैराकी, इंदौर), आध्या तिवारी (सॉफ्ट टेनिस, होशंगाबाद), जहान्वी श्रीवास्तव (कैनोइंग-कयाकिंग, भोपाल), श्रेया अग्रवाल (शूटिंग, जबलपुर), मुस्कान किरार (तीरंदाजी, जबलपुर), नाओरेम अनीता देवी (साइकलिंग, जबलपुर), राजू सिंह भदौरिया (घुड़सवारी, भिंड), नम्रता बत्रा (वूशु, इंदौर), उमा चैहान (सेलिंग, भोपाल), निशा तायड़े (फेंसिंग, भोपाल), दुर्वा मुद्रीस (सॉफ्टबॉल, इंदौर), नीरज राणा (हॉकी, ग्वालियर), विवेक प्रसाद सागर (हॉकी, होशंगाबाद), आकाश नैनिवाल (कबड्डी, इंदौर), परितेश पाल (पावर लिफ्टिंग, इंदौर)।
विक्रम पुरस्कार : हर्षिता तोमर (सेलिंग, होशंगाबाद), वीरेंद्र बाथम (कैनोइंग-कयाकिंग, भोपाल), प्रणय खरे (घुड़सवारी, भोपाल), अनम बासित (शूटिंग, भोपाल), कीर्ति चंदानी (सॉफ्ट टेनिस, भोपाल), रूकमनी (रोइंग, राजगढ़), जूही झा (खो-खो, इंदौर), पूजा वस्त्रकार (क्रिकेट, शहडोल), भीम सोनकर (पॉवर लिफ्टिंग, इंदौर) तथा दिव्यांग श्रेणी में सोनू गोलकार (क्रिकेट, भोपाल)।
विश्वामित्र पुरस्कार : विनोद मिश्रा (कैनोइंग-कयाकिंग, भोपाल), मुटुम इबोमचा सिंह (साइकलिंग, जबलपुर) तथा दलीय खेल में घनश्याम चौधरी (कबड्डी, इंदौर)।
लाईफ टाइम अचीवमेंट : सुधीर वर्मा (बैडमिंटन, धार)।
Related Articles
जनता के काम में देरी नहीं चलेगी”: कलेक्टर आशीष तिवारी ने विजयराघवगढ़ तहसील का किया औचक निरीक्षण, फर्द-बंटवारा में लापरवाही पर नायब तहसीलदार और रीडर को नोटिस
महाराष्ट्र में रेलवे का बड़ा मास्टरस्ट्रोक: ₹493 करोड़ की लागत से बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; यवतमाल और चंद्रपुर के माइनिंग हब को सीधा फायदा
BJYM के जिला महामंत्री अभिजीत सिंह की घर में गोली मारकर वीभत्स हत्या, इलाके में सनसनी
UNSC में महाशक्तियों की भिड़ंत: रूस और चीन ने अमेरिकी प्रस्ताव पर लगाया डबल वीटो; ईरान पाबंदियों की निगरानी करने वाला UN पैनल ठप
निरंकारी संत समागम के लिए रेलवे का बड़ा फैसला: भोड़वाल माजरी स्टेशन पर 2 जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों को मिला अस्थायी ठहराव
एशियन गेम्स: श्रीचारणी की घातक गेंदबाजी और शैफाली के तूफान में उड़ा जापान; भारत 8 विकेट से जीतकर सेमीफाइनल में पहुंचा
एशियन गेम्स महिला क्रिकेट: सेमीफाइनल की तस्वीरें साफ; 20 सितंबर को बांग्लादेश से भिड़ेगी टीम इंडिया, फाइनल में भारत-पाक जंग संभव
एशियन गेम्स: भारतीय महिला टीम का धमाकेदार प्रदर्शन; जापान को 8 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में जुमे की नमाज के दौरान बड़ा धमाका: कोहाट की मस्जिद में ब्लास्ट, कई नमाजी घायल
लालबागचा राजा के दर पर पहुंचे रणवीर सिंह, 1,000 बेटियों की शिक्षा का उठाया जिम्मा; आलिया-रणबीर संवारेंगे 20 स्कूल
कनाडा में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी भरा पत्र: ‘5 हजार गुर्गे होने का दावा’; CBSA ने डिपोर्टेशन अभियान किया तेज
NTA में सुधारों पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त रुख: जजों ने कहा- खुद हेडक्वार्टर जाकर देखेंगे सिस्टम, केंद्र से मांगी प्रोग्रेस रिपोर्ट
कूनो में छाई बड़ी खुशखबरी! KGP12 ने 4 शावकों को दिया जन्म, भारत में अब 56 चीते
बुधवार से शुरू हुए जैन समाज के आत्म शुद्धी के महापर्व पर्वराज पयूर्षण में प्रतिदिन हो रहे धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजन
WhatsApp पर तुरंत बंद करें यह सेटिंग: एक अनजान APK फाइल से रायपुर के कारोबारी के 4.15 लाख रुपये साफ
कटनी में स्कूली वाहनों पर सख्ती: ई-रिक्शा से बच्चों के परिवहन पर पूर्ण प्रतिबंध, लापरवाही पर होगी कार्यवाही
सेवा से संकल्प अभियान: दीपों की रोशनी से जगमगाया कटनी, जनभागीदारी के साथ मनाया गया प्रधानमंत्री का जन्मदिन
जनसमस्याओं का ‘ऑन द स्पॉट’ निपटारा: कैमोर में आज 13 पंचायतों के लिए शिविर, सीएम हेल्पलाइन व जनसुनवाई के मामलों का 100% होगा निराकरण
निजी स्कूलों की मान्यता प्रक्रिया शुरू: सत्र 2027-28 के लिए 15 अक्टूबर तक होंगे ऑनलाइन आवेदन
कटनी जिला अस्पताल: 14.5 करोड़ से बना क्रिटिकल केयर हेल्थ ब्लॉक 15 अक्टूबर तक होगा शुरू